टॉम्स (कार्टूनिस्ट)
साँचा:ज्ञानसन्दूक व्यक्ति वी॰ टी॰ थॉमस (मलयालम:വി.റ്റി.തോമസ്, टॉम्स के नाम से विख्यात, जन्म: 1929 – मृत्यु: 28 अप्रैल 2016), केरल से एक कार्टूनिस्ट थे। प्रसिद्ध कार्टून चरित्र ‘बोबानुम मोलियुम’ बनाने के लिए जाने जाते थे। इसके अलावा उनके द्वारा लगभग तीन दशकों तक साप्ताहिक कार्टून ऋंखला ‘मालायाला मनोरमा’ में प्रकाशित किया गया। वे टॉम्स के नाम से भी प्रसिद्ध थे।[१]
करियर[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ब्रिटिश सेना से की और उसी दौरान वे कार्टून की दुनिया की ओर मुड़े। प्रारंभ में 1950 में बोबन और मौली पात्र सथ्यदीपम साप्ताहिक के कार्टून कॉलम में उनके कार्टून्स प्रकाशित हुए और 1957 के बाद वे मलयाला मनोरमा साप्ताहिक का स्थायी हिस्सा बन गए। उन्होंने 1987 में मलयाला मनोरमा से इस्तीफा दिया और अपना प्रकाशन शुरू किया। जिस कार्टून से उन्हें प्रसिद्धि मिली उसके चरित्र बोबन और मौली उनके पड़ोसी के बच्चे थे। बोबन और मौली की पूरी कहानी किज्हक्काम्थूक्कू नामक एक काल्पनिक गांव में स्थित थी। टॉम्स ने अपने बेटे और बेटी का नाम भी बोबन और मौली रखा था।[२]