टोगो

भारतपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:ज्ञानसन्दूक देश टोगो (Togo) पश्चिमी अफ्रीका का एक छोटा सा देश है जिसका आधिकारिक नाम टोगोलीस रिपब्लिक है। यह पश्चिम में घाना, पूर्व में बेनिन और उत्तर में बुर्किना फासो से घिरा हुआ है। यह दक्षिण में गिनी की खाड़ी तक फैला हुआ है। इसकी राजधानी लोम स्थित है। इसका आकार लगभग 57,000 वर्ग किलोमीटर है और अनुमानित जनसंख्या लगभग 67 लाख है।

टोगो देश पश्चिमी अफ्रीकी के सबसे छोटे और संकीर्ण देशों में से एक हैं। 18वीं सदी में यह देश यूरोपीय देशों द्वारा दास खरीदने के लिए जाना जाता था, इसीलिए इसे द स्लेव कोस्ट के नाम से भी जाना जाता था।

टोगो ने 1960 को फ्रांस से आज़ादी पायी। टोगो आज भी अपनी अर्थव्यवस्था के लिए पूरी तरह कृषि पर निर्भय हैं। समय के साथ अन्य दूसरे अफ्रीकी देशो के मुकाबले यह देश तेजी से प्रगति की ओर अग्रसर हैं।साँचा:Authority control

सन्दर्भ

इन्हें भी देखें

साँचा:आधार