ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल खन्ना भूतपूर्व भारतीय अभिनेत्री हैं। बरसात से उनका फिल्मी करियर शुरू हुआ। वो बॉबी देओल की भी पहली फिल्म थी। फिर वो जान में अजय देवगन के साथ दिखीं। उन्होंने फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार भी जीता। अगली फिल्म दिल तेरा दीवाना थी। 1997 में वह फिर से अजय के साथ इतिहास में नजर आयी। 1998 में उनकी सलमान खान के साथ जब प्यार किसी से होता है प्रदर्शित हुई। 1999 में इन्टरनेशनल खिलाड़ी में वो अपने भविष्य के पति अक्षय कुमार के साथ दिखीं। उनकी उस साल एक फिल्म ज़ुल्मी भी आई। इसी साल वो एक तेलुगू फिल्म सीनू में दग्गुबती वेंकटेश के साथ नजर आई। बादशाह, जोरू का गुलाम और जोड़ी नम्बर वन उनकी अन्य सफल फिल्में रही।
व्यक्तिगत जीवन[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
ट्विंकल खन्ना राजेश खन्ना और डिम्पल कपाड़िया की बड़ी बेटी है। उनकी छोटी बहन रिंकी खन्ना भी अभिनेत्री रह चुकी है। उनकी मौसी सिम्पल कपाड़िया है। अक्षय कुमार ने उनके साथ 17 जनवरी 2001 को शादी की। साथ में उनके पास एक बेटा, आरव और एक बेटी, नितारा है।
फिल्में[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
अभिनेत्री के रूप में[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
| वर्ष | फ़िल्म | चरित्र | टिप्पणी |
|---|---|---|---|
| 1995 | बरसात | टीना ओबेरॉय | |
| 1996 | जान | काजल | |
| दिल तेरा दीवाना | कोमल | ||
| 1997 | उफ़! ये मोहब्बत | सोनिया वर्मा | |
| इतिहास | नैना | ||
| 1998 | जब प्यार किसी से होता है | कोमल सिन्हा | |
| 1999 | इन्टरनेशनल खिलाड़ी | पायल | |
| ज़ुल्मी | कोमल दत्त | ||
| बादशाह | सीमा मल्होत्रा | ||
| ये है मुम्बई मेरी जान | जैसमीन अरोड़ा | ||
| 2000 | मेला | रूपा सिंह | |
| चल मेरे भाई | कैमियो | ||
| जोरू का ग़ुलाम | दुर्गा | ||
| 2001 | जोड़ी नम्बर वन | टीना | |
| लव के लिये कुछ भी करेगा | अंजलि |
निर्माता के रूप में[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
| वर्ष | फ़िल्म | टिप्पणी |
|---|---|---|
| 2010 | तीसमार खां | |
| 2011 | थैंक यू | |
| पटियाला हाउस | ||
| 2012 | खिलाड़ी ७८६ | |
| 2013 | ७२ माइल्स | मराठी फिल्म |
| 2014 | हॉलिडे : अ सोल्जर इस नेवर ऑफ ड्यूटी | |
| 2018 | पैडमैन |
पुरस्कार[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
साँचा:टिप्पणीसूची साँचा:फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार