देस परदेस (1978 फ़िल्म)

भारतपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:Infobox Film देस परदेस(अंग्रेजी: Home and Foreign Land) 1978 में देव आनंद द्वारा निर्मित व निर्देशित हिन्दी फिल्म है| इस पारिवारिक कथा के मुख्य पात्र देव आनंदटीना मुनीम ने निभाए है| टीना मुनीम की यह पहली फिल्म है| इनके सहायक कलाकार है अजीत, प्राण, अमज़द खान, श्रीराम लागू, टॉम एल्टर, बिन्दू, प्रेम चोपड़ा, ए के हंगल, सुजीत कुमार, महमूदपेंटल और संगीतकार राजेश रोशन है|

इस कथा में कुछ समकालीन लोगों में विदेश जाए धन कमाने की इच्छा और दलालों द्वारा भोले लोगों का छल से वहाँ लिए जाए सताना दिखाया गया है|

संक्षेप

समीर साहनी (प्राण) नामक किसान अपने पिता (गजानन जागीरदार), माँ, पत्नी रमा (इन्द्रानी मुखर्जी), कन्या व छोटे भाई वीर (देव आनंद) के साथ रहता है| समीर को इंग्लैण्ड में काम करने का प्रस्ताव आता है जिसे अपनाए वह चला जाता है| कुछ समय बाद वह सभी को वहीँ लिए जाना चाहता है| समीर पत्र द्वारा अपने परिवार से सम्पर्क रखता है| कुछ वर्ष बाद अचानक उसका पत्र आना बंद होता है| उसका परिवार चिंतित हुए वीर को उसका पता लगाने इंग्लैण्ड भेजता है| वहां जाए वह कई हज़ारों भारतीय बदतर जिंदगी जीना देखता है, जैसे उनका नकली पासपोर्ट, कम वेतन पर काम करना, उसका आधा हिस्सा वहां के दलालों को देना जो उन्हें धोखे से वहां लाए है, निर्वासन का भय इत्यादि| उसे अपने भाई का पता नहीं चलता और बईमानी व हत्याओं का जंजाल पाता है| अपने भाई का पता लगाने में कहाँ तक सफल होता है, आगे की कहानी में दिखाया गया है|

चरित्र

मुख्य कलाकार

दल

संगीत

गीत गायक समय टिप्पणी
"नज़राना भेजा किसीने प्यारका" किशोर कुमार 4:25 लोकप्रिय गीत
"ये देस परदेस" किशोर कुमार 4:05 लोकप्रिय गीत
"आप कहें और हम न आए" लता मंगेशकर 5:40 लोकप्रिय गीत
"जैसा देस वैसा भेस" किशोर कुमार, लता मंगेशकर 4:50
"नज़र लगे न साथियों" किशोर कुमार, अमित कुमार,
विजय बेनेडिक्ट, मनहर उधास
4:30
"तू पी और जी " किशोर कुमार 5:25
"ये देस परदेस" किशोर कुमार व समूह 4:05

रोचक तथ्य

परिणाम

बौक्स ऑफिस

समीक्षाएँ

नामांकन और पुरस्कार

उल्लेख

  1. "बिनाका गीत माला की 1978 वार्षिक सूची". मूल से 13 सितंबर 2006 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 जुलाई 2011.

बाहरी कड़ियाँ