सामग्री पर जाएँ

द हार्टफुलनेस वे

भारतपीडिया से

साँचा:Infobox book द हार्टफुलनेस वे का प्रथम संस्करण 2018 में प्रकाशित किया गया|[] इस पुस्तक के लेखक कमलेश डी. पटेल एवं जोशुआ पोलॉक हैं| यह पुस्तक आध्यात्मिक रूपांतरण के लिए हृदय-आधारित ध्यान पद्धति के बारे में बताती है|[][]

पुस्तक के बारे में[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

इस पुस्तक में कमलेश डी. पटेल , जो ‘दाजी’ के नाम से जाने जाते हैं और हार्टफुलनेस वंश परंपरा के चौथे गुरु हैं-[] वे आध्यात्मिक खोज की प्रकृति का अध्ययन करते हुए एक जिज्ञासु की यात्रा का वर्णन करते हैं| एक गुरु एवं शिष्य के बीच हुए वार्तालाप की शृंखला द्वारा दाजी, हार्टफुलनेस अभ्यास के सिद्धांतों एवं दर्शन का जोशुआ पोलॉक के समक्ष खुलासा करते हैं, जो एक हार्टफुलनेस अभ्यासी एवं प्रशिक्षक हैं|[][]

यहाँ जोशुआ, हर एक हृदय के मूल में बसे असली केन्द्र की खोज की पहल करते हैं तथा इसमें दाजी उनका मार्गदर्शन करते हैं| दाजी ध्यान के बारे में वर्णन करते हुए कहते हैं कि यह केवल अपनी आतंरिक-अवस्था को उसकी स्वाभाविकता में ले आना है, चाहे वह कोई भी अवस्था हो| ध्यान सहजता उत्पन्न करता है तथा जैसे-जैसे हम सहजता की ओर बढ़ते हैं, वह जो अस्वाभाविक है ,ढलने लगता है| लेखकों के अनुसार, इस पुस्तक में दिए गए प्रयोगात्मक तरीके को अपनाकर अनेक लोग इस तथ्य को स्वयं के लिए खोज पाए हैं|

यह पुस्तक अंग्रेज़ी, हिन्दी, तमिल, मलयालम, गुजराती, कन्नड एवं मराठी भाषाओं में उपलब्ध है|

प्रकाशन एवं विमोचन[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

‘द हार्टफुलनेस वे’ 2018 में भारत में वेस्टलैंड पब्लिकेशन्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा,[] तथा अमेरिका में रिवील प्रेस (न्यू हर्बिंगर पब्लिकेशन्स)[] द्वारा प्रकाशित की गया है| इसके मूलशब्द एवं कॉपीराइट्स ‘हार्टफुलनेस इंस्टिट्यूट, टेक्सास ,USA की सम्पत्ति हैं| इस पुस्तक का लोकार्पण, भारत के राष्ट्रपति, राम नाथ कोविन्द ने जनवरी 2018 में किया था|[]

स्वागत[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

‘द हार्टफुलनेस वे’ के लोकार्पण तथा समीक्षाओं को कई जाने-माने अख़बार एवं पत्रिकाओं में प्रकाशित किया गया है|[][१०][११][१२][१३][१४][१५] इसे हिन्दुस्तान टाइम्स के ‘नीलसन टॉप 10 सूची में भारत में सर्वश्रेष्ठ कथेतर साहित्य /नॉन-फिक्शन चार्ट में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है|[१६] 1st जून 2018 को इसे अमेरिकी बाज़ार में प्रस्तुत किया गया तथा जल्द हीं यह ‘बार्न्स एंड नोबल’ एवं ‘अमेज़ॉन’ पर सर्वाधिक बिक्री वाली पुस्तक बन गयी|[१७] कई अन्तराष्ट्रीय प्रेस / संस्करणों में इसकी समीक्षाएं प्रकाशित हुई हैं|[१८][१९][२०][२१]

ट्विटर पर राजस्थान की मुख्यमन्त्री, वसुन्धरा राजे सिंधिया ने लिखा है कि "यह पुस्तक हृदय द्वारा एवं हृदय से आध्यात्मिक जीविका निर्वाह करने के बारे में दिलचस्प अंतर्दृष्टि प्रदान करती है|[२२] "इस्लाम के शोधकर्ता मोईन क़ाज़ी, एशियन एज में अपनी टिप्पणी देते हुए कहते हैं कि "यह क़िताब अपने अनोखे नज़रिए के लिए बेमिसाल है|"[२३]

सन्दर्भ एवं उद्धरण[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  1. १.० १.१ (2018-01-20). "President Kovind unveils book on self development in Delhi". '. [१]Retrieved 20 जनवरी 2019.
  2. "राष्ट्रपति ने 'द हार्टफुलनेस वे' का किया विमोचन".डैलयहुँत.[२]
  3. "सुरेश प्रभु ने "द हार्टफुलनेस वे" किताब का अनावरण किया!".डैलयहुँत.[३]
  4. "How I start my day".द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया.[४]
  5. "सुरेश प्रभु ने “द हार्टफुलनेस वे” किताब का अनावरण किया!".सिआसत.[५]
  6. "गुरु और शिष्य के बीच एक संवाद है "द हार्टफुलनेस वे' : जोशुआ".दैनिक भास्कर.[६]
  7. "Westland Publishing".Amazon.in'.[७]
  8. "The Heartfulness Way, Heart-Based Meditations for Spiritual Transformation".नई हार्बिंगर प्रकाशन.[८]
  9. "The Heartfulness Way: An accessible and effective journey".द हिन्दू.[९]
  10. "Book Review: The Heartfulness Way".योग जर्नल सिंगापुर.[१०]
  11. "Violinist who lives 'the heartfulness way'".द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया.[११]
  12. "THE HEART OF TRANSFORMATION".दैनिक पायनियर.[१२]
  13. "Where the heart is...".द ट्रिब्यून.[१३]
  14. "Journey from the mind to the heart".डेक्कन क्रॉनिकल.[१४]
  15. "In search of the divinity within us".द इंडियन एक्सप्रेस.[१५]
  16. (February 3, 2018). "HT-Nielsen top 10: Ashwin Sanghi's Keepers of Kalachakra tops best-selling fiction list". '. [१६]Retrieved 20 जनवरी 2019.
  17. (June 24, 2018). "Author of national best-seller stops in Dayton for book tour". '. [१७]Retrieved 20 जनवरी 2019.
  18. (2018-07-28). "Popularising the profound effects of heartfulness". '. [१८]
  19. (2018-08-06). "Interview: Author Joshua Pollock on living the Heartfulness way". '. [१९]Retrieved 20 जनवरी 2019.
  20. (2018-08-02). "Heartfulness Way – incredible method of meditation". '. [२०]
  21. "The Heartfulness Way of Meditation". '. [२१]
  22. (February 26, 2018)."Vasundhara Raje's Tweet".ट्विटर'.[२२]
  23. (April 8, 2018). "A treat for those wanting to learn heartfulness". '. [२३]Retrieved 20 जनवरी 2019.

बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]