नताशा स्तांकोविक
साँचा:ज्ञानसन्दूक व्यक्ति नताशा स्तांकोविक (या स्तांकोविच) भारतीय फ़िल्म उद्योग, बॉलीवुड में एक मॉडल, नर्तकी व अभिनेत्री हैं। इनका जन्म ४ मार्च, 1992 को नोवि सैड, सर्बिया में हुआ था।[१] यहाँ इन्होंने १७ वर्ष तक नृत्य विद्यालय में बैले नृत्य सीखा और फिर सर्बिया में मॉडलिंग शुरु की। रोमानिया में २००१ में इन्होंने कला व छायांकन में स्नातक तक की शिक्षा पूरी की।[१] कला में ही परास्नातक की शिक्षा कला विश्वविद्यालय, बेलग्रेड, सर्बिया से पूरी की। २०१२ में मुंबई आने के पश्चात इन्होंने विज्ञापनों के लिये काम करना शुरु किया। जॉनसन & जॉनसन, ड्युरेक्स जैसे विभिन्न उत्पादों के विज्ञापनों में नजर आने के बाद इन्होंने फ़िल्मों का रूख किया। २१ सितम्बर, २०१४ को बिग बॉस में प्रतिभागी बनी। २०१४ की फ़िल्म हॉलीडे में अक्षय कुमार के साथ एक छोटे रोल, सत्याग्रह में एक नृत्य और बिगबॉस के आठवें श्रृंखला में अभिनय कर के इन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई।[२][३] हिन्दी फ़िल्मों में टिके रहने और बिगबॉस के नियमों के लिये इन्होंने हिंदी भाषा सीखनी शुरु कर दी।[४]
फिल्में[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
| साल | चलचित्र |
| 2013 | सत्याग्रह |
| 2014 | एक्शन जैक्सन |
| 2014 | अरिमा नांबी |
| 2016 | 7 ऑवर टु गो |
| 2016 | दाना कयोनू |
| 2017 | फुकरे रिटर्न्स |
| 2017 | डैडी |
| 2018 | फ्राइडे |
| 2018 | लुप्त |
| 2018 | जीरो |
| 2019 | झूठा कहीं का |
| 2019 | यारम |
| 2019 | दि बॉडी |
सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- ↑ १.० १.१ (सितम्बर 20, 2014)."Natasa Stankovic – Wiki, Pictures".biggboss8.[१]Retrieved 4 जनवरी 2016.
- ↑ "Bigg Boss 8: The Pink lady – Natasa Stankovic bonds with the boys".[२]
- ↑ "Bigg Boss 8 Contestant Natasa Stankovic Wants to Build Bollywood Career With Show".[३]
- ↑ उद्धरण त्रुटि: अमान्य
<ref>टैग;Zeeनामक संदर्भ की जानकारी नहीं है