सामग्री पर जाएँ

नारीवाद

भारतपीडिया से

नारीवाद समाजिक और राजनैतिक आंदोलनों तथा विचारधाराओं की एक श्रेणी है, जो लैंगिक समानता को परिभाषित, स्थापित और प्राप्त करने का लक्ष्य रखती है। यह धारणा है कि समाज पुरुष-दृष्टिकोण को प्राथमिकता देता है, जिससे महिलाओं के साथ भेदभाव और अन्याय होता है। नारीवादी सिद्धांतों का उद्देश्य लैंगिक असमानता की प्रकृति और कारणों को समझना तथा महिलाओं के लिए पुरुषों के समान शैक्षिक, व्यावसायिक और पारस्परिक अवसर स्थापित करना है। ऑस्ट्रेलियाई लेखिका जेर्मेन ग्रीर की पुस्तक 'द फीमेल यूनक' (1970) नारीवादी साहित्य की एक प्रसिद्ध कृति मानी जाती है। फ्रांसीसी दार्शनिक सिमोन द बोउआर की पुस्तक 'द सेकंड सेक्स' (1949) भी नारीवादी साहित्य की एक प्रसिद्ध कृति मानी जाती है।

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]


यह लेख एक आधार है। आप इसका विस्तार करके भारतपीडिया की सहायता कर सकते हैं।