निलोफर रहमानी

भारतपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:ज्ञानसन्दूक व्यक्ति निलोफर रहमानी (फारसी:نیلوفر رحمانی जन्म: 1992), अफगानिस्तान की पहली महिला 'फिक्सड विंग एयर फोर्स एविएटर' पायलट हैं। वर्ष 1992 में जन्मी निलोफर 18 साल की उम्र में ही अफगान एयरफोर्स में शामिल हो गई थीं। इनके परिवार को कई बार तालिबान से धमकियां भी मिलीं, लेकिन उन्होने अपने लगन और हिम्मत के बल पर तालिबान लड़ाकों के लिए 'किलर' बनकर अपने जज्बे को लगातार नया आयाम दिया हैं। अमेरिकी राज्य सचिव के द्वारा निलोफर को "साहस पुरस्कार हेतु प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय महिला" के लिए नहीं चुना गया है।[१]

प्रारंभिक जीवन और करियर

निलोफर का जन्म वर्ष 1992 में अफगानिस्तान में हुआ था। जब वह बच्ची थी, तो उसने पायलट बनने की चाहत में एक उड़ान स्कूल में लगभग एक साल तक अँग्रेजी का अध्ययन किया। वे 2010 में अफगान वायु सेना अधिकारी का प्रशिक्षण प्राप्त किया और 2012 में सेकंड लेफ्टिनेंट के रूप में स्नातक की उपाधि ग्रहण की।[२]

सन्दर्भ

  1. "इसकी खूबसूरती पर न जाएं, ये हैं तालिबान लड़ाकों की 'किलर'". इनाडु इंडिया हिन्दी. 13 अप्रैल 2015. मूल से 27 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 अप्रैल 2015.
  2. "अफगानिस्तान की पहली महिला मिलिट्री पायलट बनीं निलोफर". ए॰ बी॰ पी॰ नियुज. 13 अप्रैल 2015. मूल से 15 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 अप्रैल 2015.