नुअस केरकेट्टा

भारतपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
नुअस केरकेट्टा

खड़िया साहित्याकाश के मूर्धन्य साहित्यकार नुअस केरकेट्टा का जन्म सिमडेगा के कोबांग गाँव में 19 नवंबर 1907 ई. को हुआ था। खड़िया भाषा-साहित्य के विकास के लिए आजीवन समर्पित नुअस ने खड़िया लिटरेरी सोसायटी की स्थापना की और एक लिपि भी अविष्कृत की जो अप्राप्य है। उन्होंने खड़िया समुदाय का इतिहास ‘खड़िया नंदिनी’ की रचना की है और खड़िया शब्दकोश भी तैयार किया है, जो अप्रकाशित है। वे एक कुशल संस्कृतिकर्मी और संगठक थे। उन्होंने भाषा और साहित्य के साथ-साथ सामाजिक विकास के लिए सांस्कृतिक आंदोलन भी चलाया। जुलाई 1990 को उनका देहांत हो गया।

सन्दर्भ

  • पुरखा झारखंडी साहित्यकार और नये साक्षात्कार: वंदना टेटे (सं), प्यारा करेकेट्टा फाउंडेशन, रांची 2012

साँचा:झारखंड के प्रसिद्व लोग


साँचा:जीवनचरित-आधार