पुष्पकमल दाहाल
| पुष्पकमल दाहाल | |||||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| style="background:#ddf;" colspan="2"
- |
उत्तराधिकारी
- |
उत्तराधिकारी
- |
पद
- |
कार्यकाल
- |
पूर्वाधिकारी
- |
उत्तराधिकारी | |
| style="background:#ddf;" colspan="2"
- |
मृत्यु
- |
जीवनसाथी
- |
सन्तान
- |
अभिभावक
- |
व्यवसाय
- |
वेबसाइट्
- |
हस्ताक्षर |
पुष्पकमल दाहाल (जन्म:११ दिसम्बर १९५४), जिन्हें नेपाली राजनीति में प्रचंड नाम से संबोधित किया जाता है, वह नेपाल के प्रधानमंत्री हैं। 3 अगस्त 2016 को वे दूसरी बार इस पद पर आसीन हुए।[१]
वे नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सशस्त्र अंग और जनमुक्ति सेना के शीर्ष नेता हैं। उन्हें नेपाल की राजनीति में १३ फ़रवरी १९९६ से नेपाली जनयुद्ध शुरु करने के लिए जाना जाता है जिसमें लगभग १३,००० नेपाली नागरिकों की हत्या होने का अनुमान लगाया जाता है। प्रचंड द्वारा मार्क्सवाद, लेनिनवाद एवं माओवाद के मिले जुले स्वरूप को नेपाल की परिस्थितियों में व्याख्यित करने को नेपाल में प्रचंडवाद के नाम से पुकारा जाने लगा है।
व्यक्तिगत जीवन एवं प्रारंभिक कैरियर[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

ब्राह्मण परिवार में उनका जन्म पुष्पकमल दाहालके रूपमें[२][३] कास्की जिले में हुआ था[४] जो काठमांडू से २४३ कि.मी. पश्चिम हैंं ।[५][६][७] पुष्पकमल ने अपने भूमिगत जीवन में प्रचंड (साँचा:Lang-ne) नाम लिया था । नेपाली भाषा तथा अन्य हिन्द-आर्य भाषा में प्रचंडका अर्थ भयंकर होता हैं ।[८] प्रचंड का ज्यादातर बचपन नेपाल के चितवन जिले में गुजरा। कहा जाता है कि प्रचंड के माता-पिता के उदार ब्राह्मण कुल से संबंध रखते थे एवं साधारण परिवार की तरह थे। श्री प्रचंड में चितवन में स्थित रामपुर के के इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर ऐंड एनीमल साइंस से कृषि विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की, एवं कुछ समय तक ग्रामीण विकास के कुछ प्रोजेक्ट इत्यादि से जुडे रहे।.[९] १९८६ में श्री प्रचंड नेपाली कम्यूनिस्ट पार्टी के मशाल ग्रुप के महासचिव बने यही पार्टी बाद में नेपाल की कम्यूनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नाम से मशहूर हुई। १९९० में नेपाल में लोकतंत्र की वापसी के बाद भी श्री प्रचंड भूमिगत रहे। इस समय तक उन्हें नेपाली राजनीति में ज्यादा पहचान हासिल नहीं हुई थी और पार्टी द्वारा होनेवाले कार्यो का श्रेय पार्टी के एक अन्य नेता डॉक्टर बाबुराम भट्टराई को मिलता रहा। परंतु श्री प्रचंड वैश्विक रूप से तब सुर्खियों में आये जब १९९६ में वे पार्टी के सशस्त्र विंग के सर्वेसर्वा बने।
सन्दर्भ सूची[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- ↑ (3 अगस्त 2016)."भारत विरोधी रुख के लिए पहचाने जाने वाले प्रचंड नेपाल के प्रधानमंत्री चुने गए".एनडीटीवी खबर.[१]
- ↑ "CPN Maoist Chairman Pushpa Kamal Dahal elected as 39th Prime Minister of Nepal". '. [२]Retrieved 2017-12-13.
- ↑ "Prachanda elected Prime Minister of Nepal". '. [३]Retrieved 2017-12-13.
- ↑ "Profile: Prachanda, from commander to prime minister." Archived 22 अक्तूबर 2016 at Web Archive Chinaview.cn, 15 August 2008
- ↑ Nepali PM Prachanda Sworn In Archived 7 नवंबर 2018 at Web Archive. English.cri.cn. Retrieved 3 September 2011.
- ↑ "It will be nostalgia time for Prachanda in India".[४]. news.indiainfo.com. 13 September 2008
- ↑ Prachanda’s family calls Archived 25 July 2011 at Web Archive. Nepali Times. Retrieved 3 September 2011.
- ↑ "Prachanda".Encyclopædia Britannica'.[५]
- ↑ उन्होंने गोरखा जिले में एक उच्च विद्यालय में कुछ समय तक अध्यापन कार्य भी किया। "व्हेयर माओइस्टस स्टिल मैटर" Archived 16 जनवरी 2008 at Web Archive न्यूयॉर्क टाइम्स, ३० अक्टूबर, २००५
बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- प्रचंड - नायक या खलनायक? (बीबीसी नेपाली सेवा) के रबिन्द्र मिश्र द्वारा लिखित एक आलेख - अंग्रेजी में