फ़्रांस (फ़्रांसीसी: France) आधिकारिक नाम फ़्रांसीसी गणराज्य, पश्चिम यूरोप में स्थित एक देश है किन्तु इसका कुछ भूभाग संसार के अन्य भागों में भी हैं। पेरिस इसकी राजधानी है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है। फ़्रांस के प्रसिद्ध लेखकों में विज्ञान-कथा लेखक जुले वर्न भी हैं। फ्रांसीसी भाषा की लेखिका मर्गेरित युर्स्नर् का जन्म बेल्जियम में हुआ था। फ्रांसीसी भाषा में लिखा गया साहित्य फ्रेंच साहित्य कहलाता है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है, जो उत्तर में बेल्जियम, लक्ज़मबर्ग, पूर्व में जर्मनी, स्विट्ज़रलैण्ड, इटली, दक्षिण-पश्चिम में स्पेन, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्यसागर तथा उत्तर पश्चिम में इंग्लिश चैनल द्वारा घिरा है। फ़्रांस में प्रतिवर्ष विश्व की सबसे प्रतिष्ठित साइकिल दौड़ टूर डी फ्रांस आयोजित होती है। लोआर नदी के किनारे स्थित लवार नदी के महल फ्रांस के प्रसिद्ध ऐतिहासिक महल हैं।

सन्दर्भ सम्पादित करें


यह लेख एक आधार है। आप इसका विस्तार करके भारतपीडिया की सहायता कर सकते हैं।