बासु चटर्जी
बासु चटर्जी (1930-2020)[१] हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्देशक और पटकथा लेखक थे।
1970 और 1980 के दशक के दौरान, वह मध्यम सिनेमा नाम से जाने जाने वाले सिनेमाकाल से जुड़े हुए थे, जहाँ वे हृषिकेश मुखर्जी और बासु भट्टाचार्य जैसे फिल्म निर्माता थे, जिनकी उन्होंने तीसरी कसम (1966) में सहायता भी की थी। उनकी फिल्मों की तरह, चटर्जी की फिल्में भी मध्यवर्गीय परिवारों की हल्की-फुल्की कहानियों के साथ अक्सर शहरी पृष्ठभूमि में होती हैं, जिसमें फ़िल्म की पटकथा वैवाहिक और प्रेम संबंधों पर केंद्रित रहती थी,[२] एक रुका हुआ फैसला (1986) और कमला की मौत (1989) जैसे अपवादों के साथ, जहां पटकथा सामाजिक और नैतिक मुद्दों में केन्द्रित थी। उन्हें उनकी फ़िल्मों उस पार, छोटी सी बात (1975), चितचोर (1976), रजनीगंधा (1974), पिया का घर (1972), खट्टा मीठा, चक्रव्यूह (1978 फ़िल्म), बातों बातों में (1979), प्रियतमा (1977), मन पसंद, हमारी बहू अलका, शौकीन (1982),[३] और [[चमेली की शादी (1986 फ़िल्म) के लिए जाना जाता है।चमेली की शादी उनकी अंतिम व्यावसायिक रूप से सफल फिल्म थी।[४]
उन्होंने बांग्लादेशी फिल्म एक कप चा के लिए पटकथा लिखी, जिसका निर्देशन नई इम्तियाज नेमुल ने किया था।[५]
04 जून 2020 को बिमारी के कारण उनका निधन हो गया।[६]
व्यक्तिगत जीवन[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
बासु चटर्जी का जन्म अजमेर, राजस्थान, भारत में हुआ था।
नामांकन और पुरस्कार[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- 2007: आइफा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
- 1992: परिवार कल्याण पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार - दुर्गा
- 1991: फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ पटकथा पुरस्कार - कमला की मौत
- 1980: सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स पुरस्कार - जीना यहाँ
- 1978: फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार - स्वामी
- 1977: फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ पटकथा पुरस्कार - चितचोर नामांकित
- 1976: फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ पटकथा पुरस्कार - छोटी सी बात
- 1975: सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स पुरस्कार - रजनीगंधा
- 1972: फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ पटकथा पुरस्कार - सारा आकाश
प्रमुख फिल्में[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
बतौर निर्देशक[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
साँचा:फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार
- ↑ "Basu Chatterrjee is jury chairperson of Jaipur film fest".indiantelevision.com.[१]
- ↑ Cinema Images And Issues. Rupa Publications.ISBN 978-8129103703.
- ↑ (28 March 2013)."Classics should be taken on, but correctly: Basu Chatterjee".The Times of India.[२]
- ↑ "संग्रहीत प्रति".[३]Retrieved 4 जून 2020.
- ↑ https://www.thedailystar.net/arts-entertainment/news/renowned-filmmaker-and-screenwriter-basu-chatterjee-passes-away-1908833
- ↑ (4 जून 2020). "नहीं रहे फेमस डायरेक्टर बासु चटर्जी, जिन्होंने दी हैं 'रजनीगंधा' और 'खट्टा मीठा' जैसी बेहतरीन फिल्में". नवभारत टाइम्स. [४]