सामग्री पर जाएँ

महाद्वीप

भारतपीडिया से
अनुप्राणित एवं रंग कूटलिखित नक्शा, जिसमें विभिन्न महाद्वीप दर्शित हैं। प्रचलन एवं प्रतिरूप पर आधारित, महाद्वीपों को समाहित या विभाजित किया जा सकता है, उदाहरणतः यूरेशिया को प्रायः यूरोप तथा एशिया में विभाजित किया जाता है लाल रंग में।
साँचा:Legend

महाद्वीप (en:Continent) एक विस्तृत जमीन का फैलाव है जो पृथ्वी पर समुद्र से अलग दिखाई देते हैं। महाद्वीप को व्यक्त करने के कोई स्पष्ट मापदण्ड नहीं है। अलग-अलग सभ्यताओं और वैज्ञानिकों नें महाद्वीप की अलग परिभाषा दी है। पर आम राय यह है कि एक महाद्वीप धरती का बहुत बड़ा विस्तृत क्षेत्र होता है जिसकी सीमाएं स्पष्ट पहचानी जा सके. पृथ्वी के जो 7 सबसे बड़े ठोस सतह के ट्कड़े हैं उन्हें महाद्वीप कहा गया है और उन्हें अलग-अलग नाम भी दिया गया है जिनके नाम कुछ इस प्रकार हैं। जैसे -एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, यूरोप, और ऑस्ट्रेलिया।

पृथ्वी पर कितने महाद्वीप है इस बात पर पूरी सहमति नहीं है। कुछ लोग चार या पाँच महाद्वीप स्वीकरते है पर अधिकतर लोग छः, या सात महाद्वीप के होने का मत रखते हैं। भूवैज्ञानिकों मे मुख्य रूप से दो मतभेद है। पहला तो ये कि क्या यूरोप और एशिया को अलग-अलग महाद्वीप मानें या इन दोनों को जोड़कर एक महाद्वीप यूरेशिया मानें. दूसरा, क्या उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका को अलग-अलग महाद्वीप मानें या इन्हे साथ मिलाकर एक अमेरिका महाद्वीप माने. कुछ भूगोल वैज्ञानिकों ने ये भी सुझाव दिये हैं कि यूरोप, एशिया और अफ़्रीका को जोड़कर यूराफ़्रेशिया मानना चाहिए. (देखिए अफ़्रीका-यूरेशिया).

कितने महाद्वीप हैं? - विभिन्न परिभाषायें[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

आठ महाद्वीप : अफ्रीका, अन्टार्टिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया (ओशीनिया), यूरोप, उत्तरी अमरीका, दक्षिण अमरीका और जीलैंडिया .
छः महाद्वीप : अफ्रीका, एन्टार्टिका, ऑस्ट्रेलिया (ओशीनिया), यूरेशिया, उत्तर अमरीका और दक्षिण अमरीका.
छः महाद्वीप : अफ्रीका, अमरीका, एन्टार्टिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया (ओशीनिया) और यूरोप.
पाँच महाद्वीप : अफ्रीका, अमरीका, ऑस्ट्रेलिया (ओशीनिया), एन्टार्टिका, यूरेशिया.
पाँच महाद्वीप : अफ्रीका, अमरीका, ओशीनिया, यूरोप, एशिया.
चार महाद्वीप : अमरीका, ऑस्ट्रेलिया (ओशीनिया), एन्टार्टिका, यूरेफ्रेशिया.

भूगर्भशास्त्र[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

बीसवीं सदी के दौरान, भूविज्ञानिकों नें प्लेट टेक्टॉनिक सिद्धांत को स्वीकार किया है जिसके अनुसार महाद्वीप पृथ्वी के उपरी सतह पर सरकते हैं, जिसे कॉन्टिनेन्टल ड्रीफ़्ट कहते है।

पृथ्वी की सतह पर सात बड़े और कई छोटे टेक्टॉनिक प्लेट होते है। और यही टेक्टॉनिक प्लेट्स एक दूसरे से दूर होते हैं, टूट कर अलग होते हैं, जो समय बीतते महाद्वीप बन जाते हैं। इसी कारण से, भूवैज्ञानिक इतिहास से पहले और आज के महाद्वीपों से पहले कई दूसरे महाद्वीप हुआ करते थे।

महाद्वीपों की सँख्या[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

महाद्वीपों को विभाजित करने के कई तरीके हैं :-

प्रतिरूप
विभिन्न महाद्वीपों को दर्शाता हुआ रंग-कूटित मानचित्र। एक ही क़िस्म के रंग वाले महाद्वीप-समूह को समाहित या विभाजित किया जा सकता है।
सात महाद्वीप
[][][][][][]
    उत्तरी अमरीका
    दक्षिण अमरीका
    अंटार्कटिका
    अफ्रीका
    यूरोप
    एशिया
    ऑस्ट्रेलिया
6 महाद्वीप
[][][]
    उत्तरी अमरीका
    दक्षिण अमरीका
    अंटार्कटिका
    अफ्रीका
       यूरेशिया
    ऑस्ट्रेलिया
6 महाद्वीप
साँचा:Fact
       अमरीका
    अंटार्कटिका
    अफ्रीका
    यूरोप
    एशिया
    ऑस्ट्रेलिया
5 महाद्वीप
[][१०][११]
       अमरीका
    अफ्रीका
    यूरोप
    एशिया
    ऑस्ट्रेलिया
5 महाद्वीप
साँचा:Fact
       अमरीका
    अंटार्कटिका
    अफ्रीका
       यूरेशिया
    ऑस्ट्रेलिया
4 महाद्वीप
साँचा:Fact
       अमरीका
    अंटार्कटिका
          Afro-यूरेशिया
    ऑस्ट्रेलिया

प्रायः सात महाद्वीप का सिद्धान्त पश्चिमी यूरोप, उत्तरी यूरोप, मध्य यूरोप, दक्षिणी-पूर्व यूरोप, चीन तथा लगभग सभी अंग्रेज़ी भाष्य देशों में पढ़ाया जाता है। छः महाद्वीप वाला मानक – जिसमें यूरोप और एशिया को मिलाकर यूरेशिया कहा जाता है – भूगोलशास्त्रियों द्वारा पसन्द किया जाता है और रूस, पूर्वी यूरोप तथा जापान में भी पढ़ाया जाता है। छः महाद्वीप वाला मानक – जिसमें उत्तरी तथा दक्षिणी अमरीका को मिलाकर केवल अमरीका कहा जाता है – दक्षिणी अमरीका, आइबीरिया प्रायद्वीप, इटली, ईरान, यूनान और यूरोप के कुछ भाग में पढ़ाया जाता है। इस पद्धति में कुछ फेर बदल कर केवल पाँच बसे हुए महाद्वीपों को भी दर्शा सकता है (अंटार्टिका को हटाकर)[१०][११]जैसा ओलंपिक के चिन्ह में देखने को मिलता है।[]

ओशिऍनिया या ऑस्ट्रेलेशिया नाम कभी-कभी ऑस्ट्रेलिया और उसके आसपास के प्रशान्त महासागर के द्वीप समूहों को मिलकर दिया जाता है। उदाहरणतः, कनाडा की मानचित्रावली (ऍटलस) में ओशिऍनिया नाम दिया गया है,[] और ऐसा ही आइबीरिया और दक्षिणी अमरीका में भी देखा जाता है।[१२][१३]

यह भी देखिए[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

साँचा:विस्तार

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  1. १.० १.१ The World - Continentsसाँचा:Dead link, Atlas of Canada Archived 21 फ़रवरी 2006 at Web Archive उद्धरण त्रुटि: <ref> अमान्य टैग है; "AoCA" नाम कई बार विभिन्न सामग्रियों में परिभाषित हो चुका है
  2. २.० २.१ "Continent Archived 9 जून 2007 at Web Archive". ब्रिटैनिका विश्वकोष. 2006. Chicago: ब्रिटैनिका विश्वकोष, Inc.
  3. World Archived 17 फ़रवरी 2011 at Web Archive, National Geographic - Xpeditions Atlas Archived 1 फ़रवरी 2008 at Web Archive. 2006. Washington, DC: National Geographic Society.
  4. The New Oxford Dictionary of English. 2001. New York: Oxford University Press.
  5. "Continent Archived 31 अक्तूबर 2009 at Web Archive". MSN Encarta Online Encyclopedia 2006.
  6. "Continent". McArthur, Tom, ed. 1992. The Oxford Companion to the English Language. New York: Oxford University Press; p. 260.
  7. "Continent Archived 2 फ़रवरी 2007 at Web Archive". The Columbia Encyclopedia Archived 5 फ़रवरी 2002 at Web Archive. 2001. New York: Columbia University Press - Bartleby.
  8. "Continent Archived 30 अक्तूबर 2007 at Web Archive". McGraw-Hill Concise Encyclopedia of Earth Science (extracted from online McGraw-Hill Encyclopedia of Science and Technology). 2005. New York: McGraw-Hill Professional; pp. 136-7.
  9. ९.० ९.१ The Olympic symbols. Archived 16 मार्च 2007 at Web Archive International Olympic Committee. 2002. Lausanne: Olympic Museum and Studies Centre. The five rings of the Olympic flag represent the five inhabited, participating continents (अफ्रीका, America, एशिया, यूरोप, and Oceania Archived 23 फ़रवरी 2002 at Web Archive); thus, अंटार्कटिकाis excluded from the flag. Also see Association of National Olympic Committees: [१] Archived 22 अप्रैल 2019 at Web Archive [२] Archived 6 सितंबर 2018 at Web Archive [३] Archived 25 सितंबर 2019 at Web Archive [४] Archived 12 फ़रवरी 2008 at Web Archive [५] Archived 1 अक्तूबर 2019 at Web Archive
  10. १०.० १०.१ Océano Uno, Diccionario Enciclopédico y Atlas Mundial, "Continente", page 392, 1730. ISBN 84-494-0188-7
  11. ११.० ११.१ Los Cinco Continentes (The Five Continents), Planeta-De Agostini Editions, 1997. ISBN 84-395-6054-0
  12. "Continente" Archived 28 नवंबर 2007 at Web Archive Portuguese Wikipedia Archived 15 फ़रवरी 2008 at Web Archive
  13. "Continente" Archived 11 अक्तूबर 2007 at Web Archive. Spanish Wikipedia Archived 2 फ़रवरी 2003 at Web Archive

साँचा:महाद्वीप

[[चित्र:Continental models.gif|thumb|300px| अनुप्राणित एवं रंग कूटलिखित नक्शा, जिसमें विभिन्न महाद्वीप

[[चित्र:Continental models.gif|thumb|300px| अनुप्राणित एवं रंग कूटलिखित नक्शा, जिसमें विभिन्न महाद्वीप

[[श्रेणी:]][[चित्र:Continental models.gif|thumb|300px| अनुप्राणित एवं रंग कूटलिखित नक्शा, जिसमें विभिन्न महाद्वीप