राजगृह
दिखावट
राजगृह' का शाब्दिक अर्थ है "राजाओं का घर" या "राजाओं का शहर"। प्राचीन भारत में 'राजगृह' (जिसे वर्तमान में राजगीर के नाम से जाना जाता है) शक्तिशाली मगध साम्राज्य की शुरुआती राजधानी हुआ करती थी। यह पहाड़ियों से घिरी एक सुरक्षित और किलाबंद नगरी थी। यह बौद्ध और जैन धर्म का एक अत्यंत पवित्र ऐतिहासिक केंद्र है।
राजगृह महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित एक ऐतिहासिक भवन है, जिसे नेता भीमराव आम्बेडकर का घर और स्मारक माना जाता है। इस तीन मंजिला इमारत के भूतल पर आम्बेडकर के स्मारक के रूप में एक विरासत संग्रहालय है, जबकि उपरी मंजिलों पर उनका परिवार रहता था। यह स्थल आम्बेडकरवादी बौद्धों और दलितों के लिए पवित्र माना जाता है, और हर वर्ष 6 दिसंबर को लाखों लोग यहाँ आते हैं।