राजदेवी मन्दिर
दिखावट
राजदेवी मन्दिर सप्तरी जिला के मुख्यालय राजविराज के राजदेवी टोल में अवस्थित हैं। प्राचीन इतिहास से सुसंपन्न इस मन्दिर के नाम से ही राजविराज नगर का नाम रखा गया हैं। राजदेवी मन्दिर के भीतर मौजूद भगवती प्रतिमा सेन वंश की इष्टदेवी मानी जाती हैं। राजदेवी मन्दिर यहाँ रहने का मुख्य कारण यहाँ सेन राजाओं का कचहरी, दुर्ग और दरवार होना हैं। इस मन्दिर में स्थापित भगवती को मनोकामना पूर्ण करने वाली देवी माने जाने के कारण नेपाल एवं भारत के आमजनमानस में बड़ी आस्था हैं। इस मन्दिर में हिन्दू धर्मावलंबी के महान त्योहार नवरात्र में भक्तजनों की बड़ी तादाद में उपस्थिति रहती हैं।[१][२]
इतिहास[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
प्राचीन इतिहास एवं किम्बदंती के अनुसार राजदेवी मन्दिर की उत्पति सेन वंश के समय में होने का विश्वास किया जाता हैं।