Deprecated: Caller from MediaWiki\Cache\LinkCache::fetchPageRow ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385

Deprecated: Caller from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::selectOne ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385

Deprecated: Caller from MediaWiki\Page\PageProps::getProperties ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385
राबर्ट पियरी - भारतपीडिया सामग्री पर जाएँ

राबर्ट पियरी

भारतपीडिया से
अंगूठाकार बनाने में त्रुटि हुई: फ़ाइल गायब है
उत्तरी ध्रुव पर सबसे पहले पहुंचने वाले राबर्ट पियरी

राबर्ट एडविन पियरी (Robert Edwin Peary ; सन् १८५६-१९२०) उत्तरी ध्रुव की खोज करनेवाले अमरीकी अन्वेषक थे।

परिचय[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

राबर्ट पियरी का जन्म संयुक्त राज्य अमेरीका, के क्रेसन पा (Cresson Pa) नामक स्थान पर ६ मई १८५६ ई. को हुआ था। १८७७ ई. में इन्होंने ब्रंज़विक के बोडोइन (Bowdoin) कालेज से स्नातक परीक्षा पास की। १८८१ ई. में वे संयुक्त राज्य की जलसेना में लेफ्टेनेंट पद पर भी रहे। १८८४ ई. में इन्होंने निकारागुआ में नहर सर्वेक्षण में सहायक इंजीनियर तथा १८८७-१८८८ ई. के बीच उसके डाइरेक्टर के रूप में भी कार्य किया।

ध्रुवों की खोज के लिए इन्होंने १८८६ ई. में ग्रीनलैंड के पश्चिमी तट का अध्ययन किया। १८९१ ई. में इन्हें फिलाडेल्फिया नैचुरल साइंस अकादमी की ओर से ध्रुवीय खोज अभियान का नेता नियुक्त किया गया। १८९२ ई. में ग्रीनलैंड द्वीप के उत्तर-पूर्वी किनारे तक जाकर इन्होंने एस्किमो लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त की। १९०२ ई. में ये अपनी पार्टी के कमांडर बनकर हेंसन (Henson) तथा एक एस्किमों के साथ उत्तर की ओर गए। इस यात्रा से लौटने पर इन्हें अमरीकन जिओग्रैफिकल सोसाइटी का अध्यक्ष चुना गया। १६ जुलाई १९०५ ई. को वे रूज़वेल्ट नामक जलयान पर आर्कटिक प्रदेश में खोज के लिए गए। २१ अप्रैल १९०६ को ये सुदूर उत्तर में वहाँ तक गए जहाँ तक पहले कोई अन्य आदमी नहीं पहुँच सका था, किंतु वापस आना पड़ा। ६ अप्रैल १९०९, को ये हैंन्सन तथा चार एस्किमो के साथ सकुशल उत्तरी ध्रुव पर पहुँच गए। वहाँ लगभग ३० घंटे विश्राम करके सभी लोग वापस आ गए, केवल एक साथी मर गया। १९११ ई. में वे नौसेनाध्यक्ष के पद पर नियुक्त हुए तथा रोम में होनेवाली अंतरराष्ट्रीय ध्रुवीय आयोग की बैठक में प्रतिनिधि के रूप में गए। १९१० ई. में इन्होंने 'दि नॉर्थ पोल' तथा १९१७ ई. में 'सीक्रेट्स ऑव पोलर ट्रैवेल' नामक पुस्तकें लिखीं। २० फ़रवरी १९२०, को वाशिंगटन में इनकी मृत्यु हो गई।