इस लेख में कोई स्रोत नहीं दिए गए हैं। कृपया विश्वसनीय स्रोत जोड़कर इसे बेहतर बनाएँ।

राशियाँ राशिचक्र के उन बारह बराबर भागों को कहा जाता है जिन पर ज्योतिषी आधारित है। हर राशि सूरज के क्रांतिवृत्त (ऍक्लिप्टिक) पर आने वाले एक तारामंडल से सम्बन्ध रखती है और उन दोनों का एक ही नाम होता है - जैसे की मिथुन राशि और मिथुन तारामंडल। यह बारह राशियां हैं -

  1. मेष राशि
  2. वृष राशि
  3. मिथुन राशि
  4. कर्क राशि
  5. सिंह राशि
  6. कन्या राशि
  7. तुला राशि
  8. वॄश्चिक राशि
  9. धनु राशि
  10. मकर राशि
  11. कुम्भ राशि
  12. मीन राशि

इन बारह तारा समूह ज्योतिष के हिसाब से महत्वपूर्ण हैं। यदि पृथ्वी, सूरज के केन्द्र और पृथ्वी की परिक्रमा के तल को चारो तरफ ब्रम्हाण्ड में फैलायें, तो यह ब्रम्हाण्ड में एक तरह की पेटी सी बना लेगा। इस पेटी को हम १२ बराबर भागों में बांटें तो हम देखेंगे कि इन १२ भागों में कोई न कोई तारा समूह आता है। हमारी पृथ्वी और ग्रह, सूरज के चारों तरफ घूमते हैं या इसको इस तरह से कहें कि सूरज और सारे ग्रह पृथ्वी के सापेक्ष इन १२ तारा समूहों से गुजरते हैं। यह किसी अन्य तारा समूह के साथ नहीं होता है इसलिये यह १२ महत्वपूर्ण हो गये हैं। इस तारा समूह को हमारे पूर्वजों ने कोई न कोई आकृति दे दी और इन्हे राशियां कहा जाने लगा।

यदि आप किसी आखबार या टीवी पर राशिचक्र को देखें या सुने तो पायेंगें कि वे सब मेष से शुरू होते हैं, यह अप्रैल-मई का समय है। यह विषुव अयन (precession of equinoxes) के कारण है।

इन्हें भी देखें सम्पादित करें

स्रोत्र सम्पादित करें

बाहरी कड़ियाँ सम्पादित करें

दैनिक, साप्ताहिक, वार्षिक राशिफल देखने के लिए आप निम्न पृष्ठों पर जा सकते हैं

अपना आज का राशिफल यहाँ जानिए

छद्म विज्ञान
गूढ़ और भविष्यवाणीज्योतिष • हस्तरेखा • अंकशास्त्र • टैरो कार्ड • फेंग शुई • वास्तु शास्त्र
वैकल्पिक चिकित्सा दावेहोम्योपैथी • रेकी • क्रिस्टल चिकित्सा • चुंबक चिकित्सा
संबंधित विषयविज्ञान • वैज्ञानिक पद्धति
भारतीय ज्योतिष
नवग्रहसूर्य • चन्द्रमा • मंगल • बुध • बृहस्पति • शुक्र • शनि • राहु • केतु
प्रमुख अवधारणाएँराशियाँ • नक्षत्र • लग्न • लग्न भाव • फलित ज्योतिष • कुंडली • ग्रह
ग्रंथ और आचार्यलघुपाराशरी • पराशर • वराहमिहिर • ज्योतिषी


सन्दर्भ सम्पादित करें