रे टॉमलिंसन
दिखावट
साँचा:ज्ञानसन्दूक व्यक्ति रे टॉमलिंसन (अँग्रेजी: Ray Tomlinson, 23 अप्रैल 1941 - 5 मार्च 2016) एक अमेरिकी प्रोग्रामर तथा ‘ई-मेल’ (इलेक्ट्रॉनिक मेल) के आविष्कारक थे। उन्होंने वर्ष 1971 में पहली बार ‘अरपानेट प्रणाली’ पर दो कंप्यूटरों के मध्य संदेश भेजा था। वर्ष 2012 में इंटरनेट सोसाइटी द्वारा इन्हें ‘इंटरनेट हाल ऑफ फेम’ में शामिल किया गया था।[१][२]