लीबिया
दिखावट
लीबिया (अरबी: لِيبْيَا) उत्तरी अफ़्रीका में स्थित एक देश है। इसकी सीमाएं उत्तर में भूमध्य सागर, पूर्व में मिस्र, दक्षिण-पूर्व में सूडान, दक्षिण में चाड व नाइजर और पश्चिम में अल्जीरिया और ट्यूनीशिया से मिलती है। लगभग 17.6 लाख वर्ग किमी क्षेत्रफल वाला यह देश, जिसका 90 प्रतिशत हिस्सा मरुस्थल है, अफ़्रीका का चौथा और दुनिया का 16वाँ बड़ा देश है। देश की ५७ लाख की आबादी में से १७ लाख राजधानी त्रिपोली में निवास करती है।
सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
| यह लेख एक आधार है। आप इसका विस्तार करके भारतपीडिया की सहायता कर सकते हैं। |