सामग्री पर जाएँ

लू शुन

भारतपीडिया से

लू शुन (25 सितंबर 1881 – 19 अक्टूबर 1936) चीन के प्रसिद्ध लेखक थे। उनका असली नाम झोउ शूरेन था और लू शुन उनका उपनाम था। वे आधुनिक चीनी साहित्य के अग्रणी लेखक माने जाते हैं।[१]

उनका जन्म झेजियांग प्रांत के शाओशिंग में हुआ था। उनकी प्रसिद्ध रचनाओं में एक पागल की डायरी (1918) और आह क्यू की सच्ची कहानी (1921) शामिल हैं। वे नई संस्कृति आंदोलन के अग्रदूत थे और उनकी रचनाओं में पारंपरिक कन्फ़्यूशियसी संस्कृति की आलोचना मिलती है।

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  1. ↑ "Lu Xun". Encyclopaedia Britannica. 25 नवंबर 2026 को अभिगमन किया गया।
यह जीवनचरित लेख एक आधार है। आप इसका विस्तार करके भारतपीडिया की सहायता कर सकते हैं।