सामग्री पर जाएँ

वरुण धवन

भारतपीडिया से

साँचा:ज्ञानसन्दूक व्यक्ति वरुण धवन एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं।[] वरुण ने अपने अभिनय के सफ़र की शुरुआत करण जौहर की फ़िल्म स्टुडेंट ऑफ़ द ईयर (2012) से की। इसके लिए उन्हें एक फ़िल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। लेकिन यह इससे पहले करन जौहर के साथ ही माइ नेम इज़ ख़ान (2010) नामक फ़िल्म में सहायक निर्देशक के रूप में साथ काम कर चुके हैं।[][]

प्रारंभिक जीवन[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

वरुण धवन का जन्म 24 अप्रैल 1987 को डेविड धवन, फ़िल्म निर्देशक और करुणा धवन के यहाँ मुंबई में हुआ था। 2011 फ़िल्म, देसी बॉयज के साथ अपने निर्देशन करियर की शुरुआत करनेवाले निर्देशक रोहित धवन, वरुण के बड़े भाई है। वे अभिनेता अनिल धवन के भतीजे है और अभिनेता सिद्धार्थ धवन का चचेरे भाई है। उन्होंने नॉटिंघम ट्रेंट विश्वविद्यालय, ब्रिटेन से व्यापार प्रबंधन में एक डिग्री की है।

अभिनय करियर[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

अपने अभिनय की शुरुआत करने से पहले, धवन ने 2010 में फिल्म "माय नेम इज़ ख़ान" में करण जौहर के सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। धवन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट के साथ करन जौहर की स्टूडेंट ऑफ़ द इयर (2012) से अपनी शुरुआत की। उनके प्रदर्शन और नृत्य को सराहा गया। सीएनएन आईबीएन फ़िल्म समीक्षक राजीव मसंद ने लिखा, " वास्तव में, वरुण यहाँ रहने के लिए आया है ! यह आसानी के साथ अनोखे और कमजोर दोनों दृश्यों से निपटने में सक्षम है"। समीक्षक कोमल नाहटा ने टिप्पणी की, " वरुण धवन बहुत अच्छी तरह से ख़राब बव्वा के रूप में दिखाई देते हैं। वरुण तीनों में सबसे अच्छे डांसर है। फ़िल्मफेयर से रैडिता टंडन ने लिखा, "वरुण आकर्षक है और अपने शानदार नृत्य कौशल के लिए वे एक विशेष उल्लेख के लायक है"।

वरुण 2014 में करण जौहर निर्मित फ़िल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में आलिया भट्ट के साथ एक बार फिर नजर आये। फ़िल्म ने पहले सप्ताह में काफी अच्छा कारोबार किया।[] मार्च 2021 तक, वह अमर कौशिक द्वारा निर्देशित दिनेश विजान की कॉमिक हॉरर फिल्म भेड़िया में कृति सैनॉन के साथ व्यस्त हैं।[]

फ़िल्में[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

अभिनेता

यह भी देखें[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

साँचा:Commons category

  1. (2 नवंबर 2019). "वरुण धवन ने इलियाना को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, फिर अभिनेत्री ने कह दी ये बात". अमर उजाला. [१]
  2. (2 अक्टूबर 2019). "वरुण धवन ने रखा सारा का ख़ास निकनेम, पूछा - 'आप इतने साल कहां थी?'". आज तक. [२]Retrieved 25 नवंबर 2019.
  3. "वरुण धवन". नवभारत टाइम्स. [३]Retrieved 25 नवंबर 2019.
  4. "Humpty Sharma Ki Dulhania collects 33.75 crores in first weekend".पत्रिका.[४]
  5. (25 October 2020)."Varun Dhawan to Shoot 4 Back-to-Back Films Starting November: Report".CNN-News18.[५]Retrieved 16 November 2020.