सामग्री पर जाएँ

व्हिटनी ह्यूस्टन

भारतपीडिया से

साँचा:Infobox musical artist व्हिटनी एलिज़ाबेथ ह्यूस्टन (साँचा:Lang-en, 9 अगस्त 1963 - 11 फ़रवरी 2012) एक अमेरिकी गायिका, अभिनेत्री, मॉडल व निर्माता थी। २००९ में गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इन्हें सर्वाधिक पुरस्कार जितने वाली महिला नामित किया।[] ह्यूस्टन विश्व के सर्वाधिक बिकने वाले संगीत कलाकारों में से एक थी जिसमे उन्होंने १७० मिलियन अल्बम, एकल और वीडियो विश्वभर में बेचे थे।[][] उन्होंने सात स्टूडियो अल्बम व तीन फ़िल्मों के साउंडट्रैक रिलीज़ किए और सभी डायमण्ड, मल्टी-प्लैटिनम, प्लैटिनम या गोल्ड प्रमाणित थे। ह्यूस्टन के मिश्र गीतों के लोकप्रिय चार्टों पर रहने और इसके साथ ही एमटीवी पर उनके वीडियो "हाउ विल आई नो"[] के दबदबे के करण कई अफ़्रीकी-अमरीकी कलाकारों को उनका अनुसरण करने की प्रेरणा मिली।[][]

ह्यूस्टन एकमेव ऐसी कलाकार है जिनके लगातार सात गीत बिलबोर्ड हॉट १०० हीट की सूची में पहले क्रमांक पर रहे है।[] वे एल्टन जॉन के बाद दूसरे क्रमांक व एकमेव महिला कलाकार है जिनके नाम बिलबोर्ड मैगज़ीन वर्ष के अंत के दो प्रथम क्रमांक के बिलबोर्ड २०० अल्बम पुरस्कार है। ह्यूस्टन का १९८५ में निकला पहला अल्बम व्हिटनी ह्यूस्टन अपने रिलीज़ के वक्त सर्वाधिक बिक्री वाला अल्बम बन गया। इस अल्बम को रोलिंग स्टोन्स ने १९८६ वर्ष का सर्वश्रेष्ठ अल्बम घोषित किया और रोलिंग स्टोन्स की "५०० अबतक के सबसे बेहतर अल्बमों की सूची" में २५४ क्रमांक पर स्थान मिला। उनका दूसरा स्टूडियो अल्बम व्हिटनी (१९८७) बिलबोर्ड २०० अल्बम चार्ट पर पहले क्रमांक पर रहने वाला पहला महिला कलाकार का अल्बम बन गया।

ह्यूस्टन का पहला अभिनय पात्र फीचर फ़िल्म द बॉडीगार्ड (१९९२) में था। इस फ़िल्म के साउंडट्रैक ने १९९४ में वर्ष के अल्बम का ग्रैमी पुरस्कार जीता। इसका मुख्य गीत "आई विल अल्वेज़ लव यु" संगीत इतिहास में सर्वाधिक बिक्री वाला गीत बन गया। इस अल्बम के साथ ह्यूस्टन नेल्सनसाउंडस्कैन सिस्टम के तहत एक सप्ताह में एक मिलियन से अधिक प्रतियाँ बेचने वाली कलाकार बन गई। ह्यूस्टन ने कई फ़िल्मों में कार्य किया व उनके गीत भी लिखे जिनमे वोटिंग टू एक्स्हेल (१९९५) और द प्रीचर्स वाइफ़ (१९९६) शामिल है।

११ फ़रवरी २०१२ को ह्यूस्टन बेवर्ली हिल्स, कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्टन होटल में मृत पाया गया जिसकी वजह तुरंत ज्ञात नहीं हो पाई। उनके मृत्यु का समाचार २०१२ ग्रैमी पुरस्कारों के साथ आया और अमरीकी व अंतर्राष्ट्रीय मिडिया में काफ़ी बताया गया।

डिस्कोग्राफी[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

स्टूडियो अल्बम
होलीडे अल्बम
  • २००३: वन विश: द होलीडे अल्बम

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  1. एन्सैक्लोपिडीया ऑफ़ अफ्रीकन हिस्टरी, 1896 टू द प्रसेंट एज ऑफ़ द ट्वेंटी-फर्स्ट सेंचुरी. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस.ISBN 978-0-19-516779-5.
  2. Dobuzinskis, Alex(September 15, 2009). "Whitney Houston, as of 2009, said she was "drug-free"". '. [१]
  3. "Whitney Houston Biography".whitneyhouston.com.[२]
  4. (October 11, 1986). "The 1986 MTV Video Music Awards The Winners!". Billboard. 98(41)[३]
  5. Corliss, Richard(July 13, 1987). "The Prom Queen of Soul". '. [४]
  6. साँचा:Cite episode
  7. "सेविंग ऑल माई लव फॉर यु"; "हाउ विल आई नो"; "ग्रेटेस्ट लव ऑफ़ ऑल"; "आई वाना डांस विथ समबडी (हू लव्स मी)"; "डिडंट वि ऑलमोस्ट हैव ईट ऑल"; "सो इमोशनल" और "वेयर डू ब्रोकन हार्ट्स गो"

बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]