शेरिल सैंडबर्ग
दिखावट
शेरिल कारा सैंडबर्ग (जन्म: २८ अगस्त, १९६९), एक अमेरिकी व्यवसायिक महिला हैं। २००८ में इन्हें फेसबुक का चीफ ऑपरेटिंग ऑफीसर बनाया गया। इनका जन्म वाशिंगटन डी.सी. में हुआ था। इन्होंने अपनी शिक्षा हार्वर्ड बिजनेस स्कूल और हार्वर्ड कॉलेज और से प्राप्त किया है।[१] २०१२ से वे फेसबुक की कार्यकारी निदेशक मण्डल की सदस्य हैं। उन्हें वर्ष २०१२ में टाइम (अंग्रेज़ी पत्रिका) द्वारा जारी प्रभावशाली १०० व्यक्ति की सुचि में शुमार किया गया था।[२]