संसद
दिखावट
भारत गणराज्य का सर्वोच्च विधायी निकाय संसद है, जो भारत के राष्ट्रपति और दो सदनों: राज्य सभा और लोक सभा से बना एक द्विसदनीय विधानसभा है। राष्ट्रपति को संसद के सदन को बुलाने, सत्रावसान करने और लोकसभा को भंग करने की पूरी शक्ति है, जिसे वह प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिपरिषद् की परामर्शानुसार प्रयोग करते हैं। संसद में लोकसभा के सदस्य सीधे चुनाव से चुने जाते हैं, जबकि राज्यसभा के सदस्य राज्य विधानसभाओं के सदस्यों द्वारा आनुपातिक प्रतिनिधान से चुने जाते हैं।
सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
यह लेख एक आधार है। आप इसका विस्तार करके भारतपीडिया की सहायता कर सकते हैं।