सामग्री पर जाएँ

सूरदास

भारतपीडिया से

सूरदास (लगभग 1478-1583 ई.) भक्तिकाल की सगुण धारा के प्रमुख कवि थे, जिनकी भक्ति का केंद्र भगवान कृष्ण थे। वे वल्लभाचार्य के शिष्य और अष्टछाप के कवियों में अग्रणी माने जाते हैं।

प्रमुख रचनाएँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  • सूरसागर: कृष्ण की बाल-लीलाओं का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन, सूरदास की सबसे प्रसिद्ध कृति
  • सूरसारावली
  • साहित्यलहरी

महत्व[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

सूरदास ने ब्रजभाषा को काव्य की परिपक्व भाषा बनाया। वात्सल्य रस के वर्णन में उन्हें अद्वितीय माना जाता है, इसलिए उन्हें 'वात्सल्य रस के सम्राट' कहा जाता है।

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]


यह लेख एक आधार है। आप इसका विस्तार करके भारतपीडिया की सहायता कर सकते हैं।