सामग्री पर जाएँ

सैफ़ अली ख़ान

भारतपीडिया से

साँचा:ज्ञानसन्दूक व्यक्ति

सैफ़ अली ख़ान (जन्म: 16 अगस्त, 1970) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं।[] उनके पिता मंसूर अली ख़ान पटौदी एक मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी एवं माँ शर्मिला टैगोर हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। उनके पूर्वज पटौदी रियासत के नवाब थे। उन्होंने अपना शालेय जीवन लॉरेंस स्कूल, सनावर और लाकर्स पार्क स्कूल, हेर्टफोर्डशिरे,इंग्लैंड में पूरा किया। जिसके बाद महाविद्यालीन पढाई के लिए वह विंचेस्टर कॉलेज इंडिपेंडेंट स्कूल फॉर बॉयज इन यूनाइटेड किंगडम चले गए। अपनी पढ़ाई पूरी कर लौटने के बाद उन्होंने २ महीनो तक दिल्ली स्थित एक एडवरटाइजिंग फर्म के लिए काम किया। उसके बाद उनके पारिवारिक मित्र के कहने पर उन्होंने कपड़ो के ब्रांड "ग्वालियर सुइटिंग्स" के लिए कुछ विज्ञापनों में काम किया। पर किसी कारणवश वह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया और उन्हें मुंबई आना पड़ा। जहां से उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। उनकी पहली फिल्म "परंपरा" १९९२ में रिलीज़ हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पायी। उन्होंने 2010 में पद्म श्री को चौथा सबसे बड़ा भारतीय नागरिक पुरस्कार प्राप्त किया।

अली अब्बास ज़फ़र द्वारा निर्मित और निर्देशित अमेजन प्राइम वीडियो की वेब श्रृंखला तांडव में खान एक राजनेता के रूप में दिखाई दिए।[][] वह फातिमा सना शेख और अली फज़ल के साथ 3 डी कॉमेडी-हॉरर भूत पुलिस में भी दिखाई देंगे, जो अपराध कॉमेडी बंटी और बबली 2 में रानी मुखर्जी के सामने है।

व्यक्तिगत जीवन[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

1992 में सैफ ने अमृता सिंह से शादी की थी। सैफ और अमृता में बारह वर्ष का अंतर था, सैफ के दो बच्चे इब्राहिम और सारा अली ख़ान पहली शादी के हैं। 2004 अमृता से तलाक हो गया २०१२ में सैफ ने अभिनेत्री करीना कपूर से शादी की।[]

प्रमुख फिल्में[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी
2018 सेक्रेड गेम्स
२०१५ फैंटम दनियाल खान
डॉली की डोली राजकुमार कुंवर आदित्य सिंह
२०१४ हैपी एंडिंग
लेकर हम दीवाना दिल
हमशकल्स अशोक सिंघानिया
२०१३ बुलेट राजा राजा मिश्रा
गो गोआ गॉन
बॉम्बे टॉकीज
रेस 2 रणवीर "रोनी" सिंह
२०१२ कॉकटेल गौतम कपूर
एजेंट विनोद एजेंट विनोद
२०११ आरक्षण दीपक कुमार
२००९ कुर्बान एहसान खान
लव आज कल जय वर्धन सिंह
सनम तेरी कसम विजय वर्मा
२००८ रोडसाइड रोमियो रोमियो
थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक रणवीर तलवार
वुडस्टॉक विला
टशन जिमी क्लिफ
Race रोनी
२००७ नेहले पे देहला जिमी
एकलव्य
ओम शाँति ओम
टशन
ता रा रम पम राजीव/आर वी
नेहले पे देहला जिमी
२००६ ओमकारा ईश्वर "लंगड़ा" त्यागी विजेता, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार‎
बीइंग साइरस साइरस मिस्त्री
२००५ सलाम नमस्ते निखिल 'निक' अरोड़ा
परिनीता शेखर एन रॉय नामांकित, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार‎
२००४ हम तुम करन कपूर विजेता, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार‎
एक हसीना थी करन सिंह राठोड़ प्रथम खलनायक किरदार
२००३ कल हो ना हो रोहित पटेल विजेता, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार‎ &
फ़िल्मफ़ेयर मोटोरोला "मोटो लुक ऑफ द यीअर"
एल ओ सी कारगिल अनुज नय्यर
डरना मना है अनिल मनचंदानी
२००२ ना तुम जानो ना हम अक्षय कपूर
२००१ लव के लिये कुछ भी करेगा प्रकाश
दिल चाहता है समीर विजेता, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार‎
रहना है तेरे दिल में राजीव "सैम" श्यामराव
२००० क्या कहना राहुल मोदी
१९९९ ये है मुम्बई मेरी जान राजू ताराचंद
कच्चे धागे धनन्जय पंडित 'जय' नामांकित, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार‎
आरज़ू अमर
हम साथ साथ हैं विनोद
बीवी नं॰ 1 विशेष भूमिका
१९९८ हमसे बढ़कर कौन सनी
कीमत अजय
१९९७ उड़ान राजा
हमेशा राजा/राजू
१९९६ दिल तेरा दीवाना रवि कुमार
तू चोर मैं सिपाही राजा
एक था राजा सनी
बम्बई का बाबू विक्रम (विकी)
१९९५ इम्तिहान विकी
सुरक्षा अमर/प्रिंस विजय
१९९४ यार गद्दार जय वर्मा
आओ प्यार करें राजा
मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी दीपक कुमार नामांकित, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार‎
इम्तहान विकी
ये दिल्लगी विक्रम 'विकी' सहगल
१९९३ आशिक आवारा जिमी/राकेश राजपाल विजेता, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ प्रथम अभिनय पुरस्कार‎
पहचान
पहला नशा
१९९२ परंपरा प्रताप पामुलापति सिंह

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

साँचा:Reflist

बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

साँचा:श्रेष्ठ अभिनेता के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार साँचा:फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार साँचा:फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार साँचा:फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार