हैरल्ड द्वितीय
हैरल्ड द्वितीय या हैरल्ड गॉडविनसन, इंग्लैंड राज्य के अंतिम आंग्ल-सैक्सन राजा थे। उन्होंने ६ जनवरी १०६६ से १४ ओक्टूबर १०६६ में हैस्टिंग्स् की लड़ाई में अपनी मृत्यु तक अंग्रेज़ी राजशाही पर हुकूमत की थी। १४ अक्टूबर १०६६ को इंग्लैंड पर नॉर्मन आक्रमण के दौरान हैस्टिंग्स् में नॉर्मन आक्रमणकारियों के खिलाफ़ लड़ते हुए, युद्धभूमि में उनकी मृत्यु होगयी थी। उनकी मृत्यु ने इंग्लैंड पर आंग्ल-सैक्सन राज का अंत कर दिया, और विलियम द कॉंकरर के नेतृत्व में इंग्लैंड पर नॉर्मन राज शुरू हुआ।
हैरल्ड, एक शक्तिशाली अर्ल और एक रसूख़दार आंग्ल-सैक्सन परिवार के सदस्य थे, जिसके संबंध, राजा क्नुट् के साथ थे। एडवर्स द कंफ़ेसर की मृत्यु के बाद, उन्हें अगला राजा चुना गया था। ऐसा माना जाता है की उनका राज्याभिषेक वेस्टमिंस्टर ऐबी में किया गया था, हालाँकि इसके कोई प्रमाण मौजूद नहीं हैं।[१] सितम्बर महीने के अंतिम दिनों में उन्होंने सिंघासन के एक प्रतिद्वंदी दावेदार को सफलतापूर्वक रूप से पराजित कर दिया, परंतु इस विजय के दो सप्ताह बाद, दक्षिण की और से कूच कर रही विलयम विजयी की सेना के हाथों हैस्टिंग्स में उन्हें स्वयं पराजय और मृत्यु का सामना करना पड़ा।
इन्हें भी देखें[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- ↑ Archived 16 अक्तूबर 2009 at [https://web.archive.org/web/20091016073106/http://www.westminster-abbey.org/our-history/royals/coronations Web Archive Westminster Abbey Official site – Coronations]