सामग्री पर जाएँ

हैरिएट हर्मन

भारतपीडिया से

साँचा:Use dmy dates

हैरिएट हर्मन
Harriet Harman
style="background:#ddf;" colspan="2"


-

उत्तराधिकारी


-

उत्तराधिकारी

-

पद


style="background:#ddf;" colspan="2"

-

मृत्यु


-

अभिभावक

-

व्यवसाय

-

हस्ताक्षर

हैरिएट रुथ हर्मन (जन्म: ३० जुलाई १९५०), महारानी एलिज़ाबेथ II की सलाहकार समिति की सदस्य, एक ब्रिटिश अधिवक्ता और राजनेत्री हैं। यह २०१५ से लेबर पार्टी की कार्यकारी नेता और यूनाइटेड किंगडम की संसद में नेता विपक्ष भी हैं। यह १९८२ से यूके की सांसद हैं जब यह पहली बार १९८२ में पेकहम से और फिर १९९७ में कैंबरवेल व पेकहम निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुनी गईं थीं। स्त्री अधिकारों के लिए लड़ने वाली हर्मन एक प्रखर महिलावादी नेता के रूप में भी जानी जाती हैं। इन्होंने जोर दे कर कहा है "मैं लेबर पार्टी में इसलिए हूँ क्यूंकि मैं एक महिलावादी हूँ। मैं लेबर पार्टी में इसलिए हूँ क्यूंकि मैं समानता में यकीन रखती हूँ।"[]

लदंन में पिता डॉक्टर जॉन बी. हर्मन और माँ अधिवक्ता अन्ना के घर जन्मी हैरिएट सेंट पॉल महिला विद्दालय से पढाई की और यॉर्क के विश्वविद्दालय से राजनीतिशास्त्र में बी.ए. किया। अधिवक्ता बनने के बाद उन्होंने ब्रेंट कानून केंद्र में १९७८ से १९८२ तक काम किया। फिर वह १९८२ में हुए एक उपचुनाव में पेकहम निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुनी गईं। लेबर दल के नेता जॉन स्मिथ के द्वारा इन्हें १९९२ में यूके के छाया मंत्रिमंडल में सम्मिलित किए जाने के बाद इन्होंने १९९२-१९९४ के दौरान विपक्ष की तरफ से छाया कोषाध्यक्ष, १९९४-९५ में छाया रोजगार मंत्री, १९९५-९६ में छाया स्वास्थय मंत्री और १९९६-९७ में स्मिथ के उत्तराधिकारी टोनी ब्लेयर के नेतृत्व में सामाजिक सुरक्षा छाया मंत्री की जिम्मेदारी संभाली।

१९९७ में हुए ब्रिटिश आम चुनावों में लेबर पार्टी के और कैम्बरवेल व पेकहम निर्वाचन क्षेत्र से खुद के जीतने के बाद इन्हें यूके की सामाजिक सुरक्षा मंत्री बनाया गया और महिला व समानता मंत्रालय का कार्यभार दिया गया, जिसकी विपक्ष में रहते हुए यह छाया मंत्री भी रह चुकी थीं। वेस्टमिंस्टर के इतिहास में महिला व समानता मंत्री बनने वाली यह यूनाइटेड किंगडम की पहली महिला थी। १९९८ में इन्होंने मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे दिया और २००१ में ब्रिटेन के सॉलीसिटर जनरल (शीर्ष सरकारी अधिवक्ता) के रूप में पुन: वापसी की। २००५ तक यह पदभार संभालने के बाद यह संवैधानिक मामलों की राज्य मंत्री बनाई गईं। २००७ में टोनी ब्लेयर ने प्रधानमंत्री और जॉन प्रेस्कॉट ने उप प्रधानमंत्री व लेबर पार्टी के उप नेता के पद से त्यागपत्र दे दिया। हर्मन ने इसके बाद हुए लेबर पार्टी के उपनेता का चुनाव लडा और पाँच अन्य उम्मीदवारों को हराकर उपनेता चुनी गयीं। गॉर्डन ब्राउन, जो उस वक्त २००७ में लेबर पार्टी के नेता थे ने हर्मन को हाउस ऑफ कॉमन्स की नेता, लॉर्ड प्राइवी सील व महिला व समानता मंत्री बनाया।

उन्होंने लेबर पार्टी के २०१० के आम चुनाव हारने से पहले तमाम सरकारी पदों को ग्रहण किया। हार के बाद गॉर्डन ब्राउन ने लेबर दल के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया और हर्मन २०१० में एड मिलिबैंड के नेता चुने जाने से पहले तक लेबर दल की कार्यकरी नेता व संसद में नेता विपक्ष बनी रहीं। इसी दौरान वह २०१० से २०११ तक छाया उपप्रधानमंत्री व अंतर्राष्ट्रीय संबंध व विकास विभाग की छाया मंत्री रहीं। फिर वह २०११ से २०१५ तक संस्कृति, मीडिया व खेल छाया राज्यमंत्री रहीं। २०१५ के चुनावों में भी लेबर कि हार के बाद एड मिलिबैंड ने लेबर के नेता पद से त्यागपत्र दे दिया और हर्मन एक बार फिर कार्यकारी नेता व संसद में कार्यकारी नेता विपक्ष बनीं। ८ मई २०१५ को उन्होंने लेबर दल के उपनेता पद से त्यागपत्र दे दिया।

हाउस ऑफ कॉमन्स में सांसद के तौर पर सबसे लंबे समय तक काम करने वाली हर्मन अभी तक अकेली महिला हैं।[][] उन्होंने पूर्व मजदूर संगठन नेता जैक ड्रोमी से शादी की है जो २००४ में लेबर दल के कोषाध्यक्ष और बर्मिंघम एर्डिंगटन से सांसद भी चुने गये थे। उनके २ बेटे और १ बेटी हैं।

प्रारंभिक जीवन और कैरियर[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

सेट पॉल गर्ल्स स्कूल

लंदन में स्थित १०८ हार्ले मार्ग में अन्ना (स्पाइसर) हर्मन व जॉन बिशप हर्मन के यहाँ जन्मी हर्मन का पूरा नाम हैरिएट रुथ हर्मन है। [] [] उन्के दादा नैथैनियल बिशप हर्मन एक सर्जन थे और जाने माने एकेश्वरवादी थे [] जबकि स्पाइसर परिवार जाने माने सामुदायिक धार्मिक समूह के सदस्य थे। उनकी आंटी एलिज़ाबेथ पैकेनह्म लैंगफोर्ड की काउंटेस थीं और उनके भाई-बहन लेडी एंटोनिया फ्रेज़र, रचेल बिलिंगटन और थॉमस पैकेनह्म लेखक व इतिहासकार थे। हर्मन १८९३ में ब्रिटिश उपनिवेशों के राज्य मंत्री व १८०६ में हाउस ऑफ कॉमन्स में नेता विपक्ष रहे जोसेफ कैम्बरलेन की भतीजी हैं।[]

हर्मन ने सेंट पॉल महिला विद्दालय से प्रारंभिक शिक्षा और योर्क के विश्वविद्दालय से राजनीति शास्त्र में बी.ए. की उपाधि हासिल की। यॉर्क विश्वविद्दालय में वह गुडरिक कॉलेज में पढती थी और छात्र राजनीति में सक्रिय थीं। इसके बाद उन्होंने अधिवक्ता की पढाई की।

हर्मन ने लंदन के ब्रेंट कानूनी केंद्र में १९७८-८२ के दौरान काम किया।

हर्मन बाद में यूरोपीय मानवाधिकार न्यायालय में एम आई 5 के खिलाफ मानवाधिकार उल्लंघन के एक मुकदमें का भी हिस्सा रहीं। १९८४ में मुखबिर कैथी मैसिटर द्वारा किए गये एक दूरदर्शन साक्षात्कार के दौरान इस बात का खुलासा हुआ था कि एम आई ५ के पास हर्मन और एनसीसीएल की मंत्री पैट्रिसिया हेविट से संबंधित व्यक्तिगत दस्तावेज हैं। [][] उन्होंने सफलता पूर्वक यह केस लडा और अपनी निजता हनन की दलीलें पेश कीं क्यूंकि एमाई ५ एक चुनी हुई कानूनी या जवाबदेह सरकारी संस्था नहीं थी इसलिए उसके पास किसी नागरिक के व्यक्तिगत दस्तावेज रखने व उसकी जासूसी करने का हक नहीं था।[] इस मुकदमें का नतीजा सेक्युरिटी सर्विस एक्ट १९८९ का आधार बना।[]

संसद में विपक्ष की नेता[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

पेकहम से लेबर पार्टी के सांसद हैरी लार्मन की २१ अगस्त १९८२ को मृत्यु हो गई। सीट रिक्त होने की वजह से उपचुनाव हुए जिसमें २८ अक्टूबर १९८२ को हर्मन ११३४९ मत मिले व अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (यूके) के डिक टैवर्न से ३९३१ मत ज्यादा मिले। परिणाम स्वरूप १९८२ में पहली बार वह हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए चुनी गईं।

१९८४ में हर्मन समाजसेवा छाया मंत्री व १९८७ में स्वास्थय छाय मंत्री बनीं। १९९२ के आम चुनावों के बाद वह यूनाइटेड किंगडम की आधिकारिक विपक्षी छाया मंत्रिमंडल में चुनी गईं जब उन्हें १९९२-९४ के दौरान शीर्ष कोषाध्यक्ष का छायामंत्री व बाद में १९९४-९५ के दौरान छाया रोजगार मंत्री, १९९५-९६ के दौरान छाया स्वास्थय मंत्री व १९९६-९७ के दौरान सामाजिक सुरक्षा की छाया मंत्री के तौर पर काम करने का अवसर मिला।[१०]

लेबर पार्टी की सरकार[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

टोनी ब्लेयर के मंत्रिमंडल में[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

१९९७ में लेबर पार्टी की जीत के बाद वह सामजिक सुरक्षा मंत्रालय की राज्य मंत्री व महिला और समानता मंत्री बनने वाली पहली महिला बनीं।[११] उन्हें कल्याणकारी राज्य के पुनरुद्धार का जिम्मा सौंपा गया। इस दौरान उनकी प्रमुख नीतियों में से एक वयोवृद्धों के लिए न्यूनतम आय की गारंटी और सर्दियों में ईधन भुगतान की व्यवस्था करना था। बाद में ईधन भुगतान की इस नीति को यूरोपीय लिंगभेद नीतियों के खिलाफ पाया गया जिसमें पुरुषों को महिलाओं की तुलना में भुगतान पाने के लिये 5 वर्षों का ज्यादा इंतज़ार करना होता था।[१२] इसके बाद इस सेवा का लाभ लेने के लिए पुरुषों और महिलाओं दोनो की न्यूनतम उम्र सीमा समान रूप से ६० वर्ष कर दी गई। हर्मन को उनके पद से १९९८ में हटा दिया गया। मीडिया समाचारों के अनुसार उनका हटाया जान लगातार हो रहे कनिष्ठ मंत्री फ्रैंक फील्ड से सार्वजनिक मतभेदों का नतीजा था, हालांकि कुछ अन्य लोगों ने इसे उनके एकाकी जीवन जी रहे बुजुर्गों को दिए जा रहे सरकारी लाभों में कटौती करने का नतीजा भी माना।[१३]

२००१ के आम चुनावों के बाद हर्मन की एक बार फिर मंत्रिमंडल में वापसी हुई जब उन्हे ब्रिटेन (इंग्लैंड व वेल्स) का शीर्ष सरकारी अधिवक्ता चुना गया। इस तरह वह पहली महिला सॉलीसिटर जनरल भी बनीं। रीति अनुसार उन्हें महारानी की परामर्श समिति का सदस्य चुना गया, हालांकि पहले उनके पास उच्च न्यायालयों में बहस करने के अधिकार प्राप्त नहीं थे और सॉलिसिटर जनरल के अपने कार्यकाल में उन्होंने कोई मुकदमा भी नहीं लड़ा।

यूनाइटेड किंगडम के आम चुनावों में विजय के बाद उन्हें संवैधानिक मामलों के विभाग का राज्य मंत्री बनाया गया जहाँ उन्हें संवैधानिक सुधार, कानूनी मदद, अदालती कार्य्वाइयों आदि की जिम्मेदारी मिली।

१६ मार्च २००६ को उन्होंने हाउस ऑफ लॉर्डस के चुनावी प्रबंधन और सुधार के अपने मंत्री पद को त्याग दिया। उन्होंने इसका कारण किसी संभावित पद के दुरुपयोग से बचना दिया क्यूंकि उनके पति लेबर पार्टी के कोषाध्यक्ष जैक ड्रोमी ने घोषणा की कि वो लेबर पार्टी को मिले उन चंदों की जाँच करेंगे जिनके बारे में पार्टी पदाधिकारियों को सूचित नहीं किया गया था। [१४]

उप नेता का चुनाव[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

जॉन प्रेस्कॉट के इस्तीफे के बाद हर्मन ने २००७ में लेबर दल के उपनेता लड़ने के लिये अपनी इच्छा जताई।[१५] २७ नवम्बर २००६ को प्रेस एसोसिएशन ने प्रतिवेदना दी कि हर्मन ने यूगोव पर एक चुनावी सर्वेक्षण करवाया है जिसमें लोगों ने हर्मन को अगले आम चुनावों में लेबर पार्टी के लिये मत प्रतिशत बढाने के लिये सबसे संभावित व काबिल उपनेता माना है।[१६] बीबीसी को दिये गये एक साक्षात्कार में उन्होंने इस सूचना को आधार बनाकर स्वयं के लेबर पार्टी के अगली उप नेता बनने के दावे का जोरदार समर्थन किया।[१७]

उपनेता के अपने चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने इराक युद्ध का समर्थन किया लेकिन यह भी कहा कि अगर उन्हें यह तथ्य पता होते कि इराक के पास घातक हथियार होने के सबूत नहीं मिले हैं तो वह इस युद्ध के समर्थन में मत नहीं देतीं।[१८][१९]

हर्मन को बड़े मजदूर संगठनों का समर्थन नहीं हासिल था और उन्होनें अपने चुनाव प्रचार के लिये £१०,००० का कर्ज लिया [२०] हर्मन समय पर खुद को मिले कुछ अनुदानों और ॠणों के बारें जानकारी नहीं दे पायीं और परिणाम स्वरूप उन्हें चुनाव नियम तोड़ने के कारण यूके की चुनाव संस्था की जांच का सामना करना पड़ा। आयोग ने उनके चुनावी नियमों को तोड़ने को एक गंभीर मामला माना लेकिन जांच पुलिस को नहीं सौंपी गई।[२१]

२४ जून २००७ को एलन जॉनसन को एक कड़े मुकाबले में हराने के बाद हर्मन लेबर पार्टी की उपनेता चुनी गईं।[२२]


नाम शैली[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  • हैरेट हर्मन (1950–1982)
  • हैरिएट हर्मन सांसद (1982–1997)
  • द राइट ऑनरेबल हैरिएट हर्मन सांसद (1997–2001)
  • द राइट ऑनरेबल हैरिएट हर्मन QC सांसद (2001–)[२३]

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  1. (10 नवम्बर 2007). "Harriet the plotter and the not terribly secret chamber of her old feminist friends". द टाइम्स. लंदन:[१]
  2. "Rt Hon Harriet Harman".[२]Retrieved 31 जुलाई 2015.
  3. "Her Majesty's Official Opposition – UK Parliament".[३]Retrieved 31 जुलाई 2015.
  4. "संग्रहीत प्रति".[४]Retrieved 31 जुलाई 2015.
  5. ""108 Harley Street"".Harley Street Guide.[५]
  6. ऑबिच्युरी, द टाइम्स, 8 दिसंबर 1945
  7. "Keeping it in the Family".Scribd.com.[६]
  8. ८.० ८.१ ८.२ 'Spies, Lies and Whistleblowers: MI5, MI6 and the Shayler Affair'. बुक गिल्ड.
  9. द गार्ज़ियन|21 फरवरी 1985|20/20 Vision| (चैनल ४, 1985)
  10. "Social Security Secretary; Minister for Women – Harriet Harman". बीबीसी राजनीतिक अनुसंधान इकाई. [७]
  11. (26 जुलाई 2007). "Harman made equalities secretary". '. [८]
  12. (16 दिसंबर 1999). "Winter fuel payments 'sexist'". '. [९]
  13. (22 फरवरी 2009)."Profile: Harriet Harman".[१०]
  14. (16 मार्च 2006). "Harman gives up Lords reform role". '. [११]
  15. (15 सितम्बर 2006). "Harman intends Labour deputy bid". '. [१२]
  16. "Harman would be most popular deputy PM, says poll" Archived 15 फ़रवरी 2009 at Web Archive, द गार्डियन (Press Association), 27 November 2006
  17. व्हीलर, ब्रायन(8 मार्च 2007). "Interview: Harriet Harman". '. [१३]
  18. "Voting Record – Harriet Harman MP, Camberwell & Peckham". '. [१४]
  19. "Full Voting Record – Harriet Harman MP, Camberwell & Peckham". '. [१५]
  20. एलियट्ट, फ्रान्सिस(28 नवम्बर 2007). "Harriet Harman may pay price for leaving her leader in lurch". द टाइम्स. London:[१६]
  21. (16 अप्रैल 2008). "Harman reminded of donation rules". '. [१७]
  22. सेलमैन, मार्क(24 जून 2007). "Harriet Harman elected deputy leader of Labour Party". '. लंदन:[१८]
  23. (15 जून 2001). "In brief". द गार्ज़ियन. लंदन:[१९]

प्रकाशन[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  • Sex Discrimination in Schools: How to Fight it :हैरिएट हर्मन, 1978, सिविल लिबर्टीज़ ट्रस्ट ISBN 0-901108-73-1
  • Justice Deserted: Subversion of the Jury :हैरिएट हर्मन, 1979, सिविल लिबर्टीज़ ट्रस्ट ISBN 0-901108-79-0
  • Violence Against Social Workers: The Implications for Practice :डैन नॉरिस, प्रस्तावना: हैरिएट हर्मन, जेसिका किंग्स्ले प्रकाशन ISBN 1-85302-041-9
  • The Family Way: A New Approach to Policy Making :हैरिएट हर्मन, 1990, Institute for Public Policy Research ISBN 1-872452-15-9
  • The Century Gap: 20th Century Man/21st Century Woman :हैरिएट हर्मन, 1993, वर्मिलियॉन ISBN 0-09-177819-0
  • Winning for Women :हैरिएट हर्मन और डेबोरा मैटिन्सन, 2000, फैबियन सोसाइटी ISBN 0-7163-0596-8
  • Women with Attitude by सुजन विनिकॉम्ब, जॉन बैंक, प्रस्तावना: हैरिएट हर्मन, 2002, राउटलेज ISBN 0-415-28742-1

बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

साँचा:Commons category

वीडियो