अवीची
टिम्म बईरलिङ (८ सितम्बर १९८९ – २० अप्रैल २०१८),[१] जो अवीची (साँचा:Lang-en) नाम से प्रसिद्ध थे, एक स्वीडिश संगीतकार, डीजे, और रिकॉर्ड निर्माता थे।[२]
अवीची को २०१२ और २०१३ के डीजे मैग में तृतीय स्थान दिया गया था।[३][४] इसके अतिरिक्त २०१२ में डेविड गुटा के साथ बनाये उनके गीत "सनशाइन",[५] और २०१३ के गीत "लेवल्स" के लिए दो बार उन्हें ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। उनके कुछ प्रसिद्ध गीतों में "आई कुड बी द वन", "वेक मी अप", "यू मेक मी", "एक्स यू", "हे ब्रदर", "एडिक्टेड टू यू", "लेवल्स", "वेटिंग फ़ॉर लव", "विदआउट यू" और "लोनली टूगेदर" प्रमुख थे। २०१३ में उन्होंने अपनी पहली स्टूडियो एल्बम ट्रू जारी की थी। समीक्षकों द्वारा प्रशंषित यह एल्बम पंद्रह से ज्यादा देशों के टॉप टेन चार्टों में रही, और ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त राज्य, स्वीडन और डेनमार्क के चार्टों में शीर्ष पर रही।[६][७][८][९] २०१५ में उन्होंने अपनी दूसरी एल्बम स्टोरीज जारी की, और इसके बाद १० अगस्त २०१७ को एक ईपी अवीची ०१ जारी की।[१०]
२० अप्रैल २०१८ को ओमान में उनका निधन हो गया।[११]
सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- ↑ (20 April 2018). "Avicii Dies at 28". Variety. [१]Retrieved 20 April 2018.
- ↑ "AVICII: Biography".The DJ List.[२]
- ↑ DJ Mag Top 100 Results 2012 Archived 19 सितंबर 2015 at Web Archive. Djmag.com
- ↑ DJ Mag Top 100 Results 2013 Archived 4 जुलाई 2016 at Web Archive. Djmag.com
- ↑ Avicii, {{{first}}}"Grammy Awards 2012".[३]
- ↑ Avicii – True Archived 11 जून 2017 at Web Archive. Australian-charts.com. Retrieved on 16 October 2015.
- ↑ Avicii – True Archived 9 जुलाई 2017 at Web Archive. Danishcharts.com. Retrieved on 16 October 2015.
- ↑ Avicii – True Archived 11 अगस्त 2017 at Web Archive. Swedishcharts.com. Retrieved on 16 October 2015.
- ↑ Avicii – Chart history Archived 26 जून 2017 at Web Archive. Billboard. Retrieved on 16 October 2015.
- ↑ "Avicii Breaks Musical Silence With 'Avīci' EP: Listen".[४]Retrieved 21 अप्रैल 2018.
- ↑ (20 April 2018)."Avicii Dies at 28".Variety'.[५]