चार्मी कौर
दिखावट
चार्मी कौर (जन्म:17 मई 1987) भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री है जो मुख्यत तेलुगू सिनेमा में काम करती है। चार्मी का जन्म एक सिख परिवार में मुम्बई में हुआ था। 13 साल की उम्र में उन्होनें नी तोडू कावली नाम की तेलुगू फ़िल्म से अपना फ़िल्मी करियर शुरु किया था। उनकी पहली सफल फ़िल्म कट्टूचेमबकम् नाम की मलयालम फ़िल्म थी। तभी से वो कई सफल दक्षिण भारतीय फ़िल्मों में काम कर चुकी है। उनकी पहली हिन्दी फ़िल्म बुड्ढा होगा तेरा बाप थी, उसके बाद वो ज़िला गाज़ियाबाद में दिखी। चार्मी ने आर राजकुमार में कैमियो भी किया था। उन्होनें कई अभिनेत्रीयों की तेलुगू डबिंग भी करी है जैसे-काजल अग्रवाल।[१][२][३]
चुनिंदा फ़िल्में[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
| साल | फ़िल्म | किरदार | भाषा | टिप्पणी |
|---|---|---|---|---|
| 2002 | नी तोडू कावली | मनासा | तेलुगू | |
| 2002 | कट्टूचेमबकम् | चेमबकम् | मलयालम | |
| 2004 | मास | प्रिया | तेलुगू | |
| 2005 | चक्रम | लक्ष्मी | तेलुगू | |
| 2010 | रगड़ा | तेलुगू | विशेष उपस्थिति | |
| 2011 | बुड्ढा होगा तेरा बाप | अमृता | हिन्दी | |
| 2013 | ज़िला गाज़ियाबाद | सनिका | हिन्दी | |
| 2013 | आर राजकुमार | हिन्दी | विशेष उपस्थिति |
इन्हें भी देखें[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- ↑ (14 मार्च 2013)."फिर मुड़ कर नहीं देखा: चार्मी कौर".पंजाब केसरी.[१]
- ↑ (2 मार्च 2013)."पंजाबी फिल्में भी करूंगी चार्मी कौर".दैनिक ट्रिब्यून.[२]
- ↑ (18 जुलाई 2011)."चार्मी कौर पूछ रहीं हैं बोलो करना क्या है?".आज तक.[३]