सामग्री पर जाएँ

जीसस ह्युअर्टा डि सोटो

भारतपीडिया से

साँचा:प्रतिलिपि सम्पादन साँचा:ज्ञानसन्दूक व्यक्ति जीसस ह्युअर्टा डि सोटो बालेस्टर (मैड्रिड, १९५६) अर्थशास्त्र के आधुनिक ऑस्ट्रियन स्कूल के सबसे प्रमुख अर्थशास्त्रियों मे से एक हैं, वे एक स्पैनिश राजनीतिक सैद्धांतविद हैं जोकि मैड्रिड की युनिवर्सिडाड रे जुआन कार्लोस मे पॉलिटिकल इकॉनोमी के प्रॉफ़ेसर के रूप मे कार्यरत हैं।[] ह्युअर्टा डि सोटो लुड्विग वॉन मिसेस इंस्टीट्यूट के सदस्य हैं[][] और वे फ़ंडासिओन इंस्टिट्युटो मैड्रिलेनो डि एस्ट्युडिओस एवान्ज़ाडोस (आइएमडीईए) सीन्सिआस सोशिआल्स [द मैड्रिड इंस्टीट्यूट फ़ॉर एड्वान्स्ड स्टडीस, सोश्यल साइंसिस] के सहायक व संरक्षक[] और मॉन्ट पेलेरिन सोसायिटी (२०००-२००४) के उपकुलपति भी रहे हैं।[] ह्युअर्टा डि सोटो ने कई सारे महत्वपूर्ण अकादमिक योगदान किये हैं जिनमे उनकी पुस्तक, प्लेन्स डि पेन्शन्स प्रिवाडोस [प्रायवेट पेन्शन प्लान्स] भी सम्मिलित है जिसके लिये उन्हे किंग जुआन कार्लोस द्वारा १९८३ मे प्रेमिओ इंटरनेशनल डि इकॉनोमिआ [द किंग जुआन कार्लोस इंटरनेशनल प्राइज़ फ़ॉर इकॉनोमिक्स] का पुरस्कार प्रदान किया गया था।

शिक्षा व व्यवसाय[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

जीसस ह्युअर्टा डि सोटो ने दो डॉक्टरेट् की उपाधियां अर्जित की हैं: पहली न्यायशास्त्र मे १९८४ मे और दूसरी अर्थशास्त्र मे १९९२ मे,[] ये दोनो डॉक्ट्रेट की उपाधियां उन्हे मैड्रिड की युनिवर्सिडाड कम्प्लूटेन्स द्वारा प्रदान की गईं। उन्हे बैंक ऑफ़ स्पेन द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान की गई जिसके द्वारा उन्होंने स्टैनफ़ोर्ड युनिवर्सिटी मे अध्ययन कर अपनी एमबीए की डिग्री अर्जित की।[] सन १९७९ मे ह्युअर्टा डि सोटो को लॉ स्कूल ऑफ़ मैड्रिड की युनिवर्सिडाड कम्प्लूटेन्स मे पॉलिटिकल इकॉनोमी के प्रॉफ़ेसर के रूप मे नियुक्त किया गया। सन २००० से वे मैड्रिड के स्कूल ऑफ़ लॉ एन्ड सोश्यल साइंसिस ऑफ़ द युनिवर्सिडाद रे जुआन कार्लोस मे पॉलिटिकल इकॉनोमी के प्रॉफ़ेसर के रूप मे कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त, संपूर्ण युरोपिअन महाद्वीप और विश्व के अन्य देशों मे ऑस्ट्रियन स्कूल ऑफ़ इकॉनोमी के सिद्धांतों और प्रतिमानों को स्थापित करने के उद्देश्य के लिये प्रयत्नरत रहते हुये, अक्टूबर २००७ से, उन्होंने इस युनिवर्सिटी मे ऑस्ट्रियन अर्थशास्त्र से संबंधित एकमात्र आधिकारिक शैक्षणिक मास्टर्स प्रोग्राम के लिये शिक्षा प्रदान की है और यह मास्टर्स डिग्री का प्रोग्राम संपूर्ण युरोपिअन युनिअन मे अधिकृत और मान्य है। मई २००४ मई उन्होंन अकादमिक जर्नल, प्रोसेसोस डि मर्काडो: रिविस्टा युरोपिआ डि इकॉनोमिआ पॉलिटिका [मार्केट प्रोसिसेस: युरोपिअन जर्नल ऑफ़ पॉलिटिकल इकॉनोमी] की प्रथम संपादक के रूप मे स्थापना की और तब से अबतक वे इस अकादमिक जर्नल के संपादक हैं।[] यह अकादमिक जर्नल हर वर्ष मे दो बार सभी युरोपिअन युनिअन की आधिकारिक भाषाओं मे ऑस्ट्रियन स्कूल ऑफ़ इकॉनोमी से संबंधित लेख प्रकाशित करता है। ह्युअर्टा डि सोटो ने नोबेल पुरुस्कार से सम्मानित ऑस्ट्रियन अर्थशास्त्री फ़्रेडरिक हायेक की संग्रहित कृतियों का स्पैनिश भाषा के संस्करण का संपादन भी किया।[][१०] वे क्वाटर्ली जर्नल ऑफ़ ऑस्ट्रियन इकॉनोमिक्स, द जर्नल ऑफ़ मार्केट्स एन्ड मॉरालिटी और जर्नल, न्यू पर्स्पेक्टिव्स ऑन पॉलिटिकल इकॉनोमी के संपादकीय परिषद के सदस्य हैं और वे शोसिडाड पैरा एल एस्ट्युडिओ डि ला एक्सिओन ह्युमना [सोसाइटी फ़ॉर स्टडी ऑफ़ ह्युमन एक्शन] के सह-संस्थापक भी हैं। इसके अलावा, वे जुआन डि मैरिआना इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैड्रिड से भी जुडे हुये हैं।

पुरस्कार व सम्मान[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

ह्युअर्टा डि सोटो को दो विश्वविख्यात विश्वविद्यालयों द्वारा सम्मानपूर्वक डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है। सन २००९ मई ह्युअर्टा डि सोटो को फ़्रान्सिस्को मार्रोक्विन युनिवर्सिटी द्वारा उनकी पहली हॉनोररी डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई और इसके बाद उन्हे ऐसा ही सम्मान एलेक्जान्ड्रु आइओआन कूजा युनिवर्सिटी जासी (रोमानिआ, २०१०) के द्वारा दिया गया,[११] यह इंस्टिट्यूट लेनिन द्वारा १९१९ मे स्थापित किया गया था। अन्य अंतर्राष्ट्रीय अकादमिक सम्मानों के साथ ही, उन्हे एडाम स्मिथ अवार्ड, सीएनई ऑफ़ ब्रसल्स (२००५) द्वारा, द फ़्रान्ज़ क्युहल मेमोरिअल प्राइज़ फ़ॉर एक्सिलेंस इन इकॉनोमिक एड्ज्युकेशन, युनिवर्सिटी ऑफ़ इकॉनोमिक्स इन प्रेग (२००६) द्वारा, द गैरी जी. स्च्लारबाम प्राइज फ़ॉर लिबर्टी (सालामान्का, २००९) और फ़ॉमेन्ट डेल ट्रेबाल नेसिओनाल का मेडल (बार्सिलोना, २००९) भी प्राप्त हुये। और फ़िर जून २१, २०१३ को उन्हे युनिवर्सिटी ऑफ़ गॉट्टिन्जेन (जर्मनी) द्वारा गोल्ड हायेक मेडिल प्रदान किया गया।[१२]

आर्थिक व राजनीतिक विचार[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

ह्युअर्टा डि सोटो के प्रमुख बौद्धिक योगदानों मे सबसे अधिक सम्मानित कार्य उनकी उद्यमिता और सोश्यलिज़्म की असम्भवता के अध्ययन जो उनकी पुस्तक, सोश्यलिज्म, इकॉनोमिक कैल्क्युलेशन, एन्ड ऑन्ट्रिप्रिनियरशिप (२०१०) मे प्रस्तुत हुये, आर्थिक चक्रों के ऑस्ट्रियन सिद्धांत का विकास जोकि उनकी पुस्तक, मनी, बैंक क्रेडिट, एन्ड इकॉनोमिक सायकिल्स मे प्रस्तुत किया गया और डायनामिक सामर्थ्य (एफ़िसिएंसी) का सिद्धांत जोकि उनकी पुस्तक द थ्योरी ऑफ़ डायनामिक एफ़िसिएंसी मे प्रस्तुत किया गया हैं। ह्युअर्टा डि सोटो यह मानते हैं कि सामाजिक वास्तविकता के विश्लेषण की यह मांग होती है कि यह तीन तरीके उपयुक्त मिश्रित रूप से अपनाये जाये: सैद्धांतिक (वॉन मिसेस), एतिहासिक-विकास संबंधित (हायेक) और नैतिक (रॉथबार्ड)। जीसस ह्युअर्टा डि सोटो की कृतियां २१ भाषाओं मे अनुवादित हो चुकी हैं जिनमे कि रशिअन और अरेबिक भाषाएं भी शामिल हैं। सैद्धांतिक रूप से, प्रॉफ़ेसर ह्युअर्टा डि सोटो यह मानते हैं कि अनार्कोकैपिटलिज़्म सैद्धांतिक रूप से क्लासिकल लिबर्लिज्म से बेहतर थ्योरी है। साथ ही वे संपूर्ण आर्थिक लिब्रलाइज़ेशन और तत्कालीन वित्तीय व्यवस्था के संपूर्ण निरीक्षण और बदलाव का भी समर्थन करते हैं जिसके अनुसार गोल्ड स्टैन्डर्ड की पुन:स्थापना की जानी चाहिये और बैंकिंग व्यवस्था पर एक १००-प्रतिशत रिजर्व की शर्त लगाई जानी चाहिये। अन्य सैद्धांतविदों, जैसे कि मरे रॉथबार्ड की ही तरह वह इस विचार का समर्थन करते हैं कि स्पैनिश स्वर्णिम काल के दौरान सालामान्का स्कूल एतिहासिक रूप से ऑस्ट्रियन स्कूल का आमतौर पर और विशिष्ट रूप से आर्थिक मुक्तिवाद का सैद्धांतिक, न्यायिक और आर्थिक शुरुआती आधार था; जिसका अर्थ यह है कि आजकल जिसे हम "आर्थिक विञान" कहते हैं उसका विकास स्कूल ऑफ़ सालामान्का के दौरान ही हुआ।[१३] व्यावहारिक अर्थशास्त्र के संदर्भ मे ह्युअर्टा डि सोटो का प्रख्यात कार्य उनका यूरो का समर्थन है, जो उनके अनुसार गोल्ड स्टैन्डर्ड का "प्रतिरूप" ही है जिसमे यह सामर्थ्य है कि वह राजनेताओं, दफ़्तरशाहों और दवाब बनाने वाले समूहों को अनुशाषित कर सके।[१४]

ह्युअर्टा डि सोटो को कई सारे अकादमिक नवयुवकों, नवयुवतियों के समूहों और अनुयायियों का समर्थन प्राप्त करने मे सफ़लता प्राप्त हुई हैं जिनमे कि अन्य कई प्रमुख लोगों के साथ डाक्टर्स फ़िलिप बैगस, मिग्वेल एन्जेल एलोन्सो नीरा, डेविड हॉडेन, गैब्रिअल काल्ज़ाडा, जेविअर एरानज़ाडी डेल सेर्रो, ऑस्कर वारा क्रेस्पो, एड्रिआन राविअर, जुआन रैमन रालो, मिग्वेल एन्क्सो बास्टोस बॉबेटा और मारिआ ब्लान्को प्रमुख हैं। सन २०११ से ह्युअर्टा डि सोटो पार्टिडो डि ला लिबेर्टाड इंडिविड्ज्युअल (पी-लिब) [इंडिविड्ज्युअल फ़्रीडम पार्टी] के सदस्य हैं।[१५]


पुस्तकें[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  • प्लेन्स डि पेन्सिओन्स प्रिवाडोस. मैड्रिड:एडिटोरिअल सैन मार्टिन.ISBN 9788471402226.
  • लैक्च्युरास डि इकॉनोमिआ पॉलिटिका. मैड्रिड:युनिअन एडिटोरिअल.ISBN 9788472092013. तीन वॉल्यूम्स: साँचा:OCLC
  • ला एस्क्युएला ऑस्ट्रिआका: मर्काडो वाइ क्रिएटिविडाड एम्प्रेसरिआल. मैड्रिड:एडिटोरिअल सिन्टेसिस. सीरीस: हिस्टोरिआ डेल पेन्समिएन्टो इकॉनोमिका साँचा:OCLC
  • एस्ट्युडिओस डि इकोनोमिआ पॉलिटिका. 2a संस्करण.मैड्रिड युनिअन एडिटोरिअल.ISBN 9788472094086.
  • न्युएवोस एस्ट्युडिओस डि इकॉनोमिआ पॉलिटिका. 2a संस्करण.मैड्रिड युनिअन एडिटोरिअल.ISBN 9788472094406. सीरीस: न्युएवा बिब्लिओटेका डि ला लिबर्टाड
  • द ऑस्ट्रियन स्कूल: मार्केट ऑर्डर एन्ड ऑन्ट्रिप्रिनिअरिअल क्रिएटिविटी. चैल्टनहैम (यूके); नॉर्थम्पटन (एमए, युएसए):एड्वार्ड एल्गर पब्लिशिंग.ISBN 9781847207685.[१६]
  • द थ्योरी ऑफ़ डायनामिक एफ़िसिएंसी. लंदन:राउट्लेज़.ISBN 9780415427692.[१७]
  • पेनाइज़े, बैंकी अ होस्पोडार्स्के क्रिजे. प्रेग:एएसपीआई अ लिबराल्नि इन्स्टिट्युट (एएसपीआई और द लिबरल इंस्टिट्युट).ISBN 9788073574116. (मार्टिन फ़्रॉनेक के साथ)[१८]
  • सोश्यलिज़्म, इकॉनोमिक कैल्क्युलेशन, एन्ड ऑन्ट्रिप्रिनिअरशिप. चैल्टनहैम (यूके); नॉर्थम्पटन (एमए, युएसए):एडवार्ड एल्गर पब्लिशिंग.ISBN 9781849800655. (प्रारंभिक रूप मे "सोश्यलिस्मो, कैल्क्युलो इकोनोमिको वाइ फ़न्सिओन एम्प्रेसरिआल; इंस्टिट्युट ऑफ़ इकॉनोमिक अफ़ेयर्स द्वारा न्यू थिंकिंग इन पॉलिटिकल इकॉनोमी श्रंखला का एक भाग)[१९]
  • डिनेरो क्रेडिटो बान्कारिओ वाइ सिक्लोस इकोनोमिकोस. 5a संस्करण.मैड्रिड:युनिअन एडिटोरिअल.ISBN 9788472095472.[२०]
    • मनी, बैंक क्रेडिट, एन्ड इकॉनोमिक सायकिल्स. 3d संस्करण.ऑबर्न, अलाबामा:लुड्विग वॉन मिसेस इंस्टिट्यूट.ISBN 9781610161893. (अनुवादक मेलिन्डा ए. स्ट्रॉप के साथ) यह पीडीएफ़ फ़ॉर्मेट मे मुक्त रूप से भी यहां उपलब्ध है.

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

साँचा:Commons

  1. जीसस ह्युअर्टा डि सोटो लिस्टिंग Archived 17 अक्तूबर 2013 at Web Archive, न्याय और समाज शास्त्र के प्राध्यापक, Universidad Rey Juan Carlos, युनिवर्सिटी रे जुआन कार्लोस
  2. ""प्राध्यापक संकाय गण" Archived 12 नवंबर 2013 at Web Archive लुड्विग वॉन मिसेस इंस्टिट्यूट
  3. जीसस ह्युअर्टा डि सोटो के साथ एक इंटरव्यू Archived 21 सितंबर 2013 at Web Archive जो द ऑस्ट्रियन इकॉनोमिक्स न्य़ुजलैटर (समर १९९७; वोल. १७, नंबर २, मे प्रकाशित हुआ।)
  4. [http://www.jesushuertadesoto.com/madre2.htm जीसस ह्युअर्टा डि सोटो की वैबसाइट ] Archived 25 अक्तूबर 2005 at Web Archive, देखें शैक्षिक अभिलेख एवं कार्य अनुभव, ऑट्रोस मेरीटॉस।
  5. [http://www.jesushuertadesoto.com/madre2.htm जीसस ह्युअर्टा डि सोटो की वैबसाइट ] Archived 25 अक्तूबर 2005 at Web Archive, देखें शैक्षिक अभिलेख एवं कार्य अनुभव, ऑट्रोस मेरीटॉस।
  6. जीसस ह्युअर्टा डि सोटो की वैबसाइट Archived 25 अक्तूबर 2005 at Web Archive, देखें शैक्षिक अभिलेख एवं कार्य अनुभव, टिट्युलस एकैडेमिकोस.
  7. रशियन फ़ेडरेशन के अंतर्गत फ़िनैन्शियल युनिवर्सिटी की वैबसाइट पर जीसस ह्युअर्टा डि सोटो पर विञप्ति Archived 29 अक्तूबर 2013 at Web Archive, अप्रैल २७, २०११
  8. "प्रॉसेसोस डि मर्काडो: रिविस्टा युरोपिआ डि इकॉनोमिआ पॉलिटिका" Archived 29 अक्तूबर 2013 at Web Archive वैबसाइट, "अक्टूबर ३०, २०१३ को अभिगमन।"
  9. जीसस ह्युअर्टा डि सोटो वैबसाइट Archived 25 अक्तूबर 2005 at Web Archive, देखें शैक्षिक अभिलेख एवं कार्य अनुभव, लेबर एडिटोरिअल; इस भाग मे एफ़. ए. हायेक की संपूर्ण कृतियों की जानकारी संलग्न है, पप. १-२; न्यू लायब्रेरी ऑफ़ लिबर्टी, पप. ३-४; जर्नल ऑफ़ मार्केट प्रॉसिसिस, पप. ४-५।
  10. जीसस ह्युअर्टा डि सोटो ने श्रंखला "एफ़.ए. हायेक, ओब्रास कंप्लीटास" के इन वॉल्यूमों का संपादन (स्पैनिश भाषा मे) किया, ये सभी युनिअन एडिटोरिअल, मैड्रिड द्वारा प्रकाशित की गईं: "ला टेन्डेन्सिआ डेल पेन्सामिएन्टो इकॉनोमिको: एन्सायोस", विलियम वैरन बार्टले, स्टीफ़न क्रेस्गेल के साथ संपादक, १९९५ Archived 21 सितंबर 2013 at Web Archive; लास विसिसिट्यूड्स डेल लिबरलिस्मो: एन्सायोस सोब्रे इकोनोमिआ ऑस्ट्रिसिआ वाइ एल आइडिअल डि ला लिबर्टाड Archived 21 सितंबर 2013 at Web Archive", पीटर जी क्लीन के साथ संपादक, १९९६; कॉन्ट्रा कीय्नीस वाइ कैम्ब्रिज: एन्सायोस, कॉरेस्पॉन्डेन्सिआ Archived 21 सितंबर 2013 at Web Archive", ब्रूस काल्डवैल के साथ संपादक, १९९६; हायेक सोब्रे हायेक: अन डायलोगो ऑटोबायोग्राफ़िको, ला फ़टाल एरोगान्सिआ: लॉस एर्रोर्स डेल सोश्यलिस्मो Archived 21 सितंबर 2013 at Web Archive" स्टीफ़न क्रेस्गेल, लीफ़ वेनार के साथ संपादक, १९९७; सोश्यलिज्मो वाइ ग्वेरा: एन्सायोस, डॉक्युमेन्टोस वाइ रेसेनास Archived 21 सितंबर 2013 at Web Archive", ब्रूस काल्डवैल के साथ संपादन, १९९८; "एन्सायोस डि टेओरिआ मॉनिटारिआ" (इसमे दो वोल्य़ूम २००० जो स्टीफ़न क्रेगे और जॉस एन्टोनिओ डि एग्विर्रे के साथ किये Archived 21 सितंबर 2013 at Web Archive और २००१। अधिक विस्तृत जानकारी के लिये देखें जीसस ह्युअर्टा डि सोटो की वैबसाइट Archived 25 अक्तूबर 2005 at Web Archive, शैक्षिक अभिलेख एवं कार्य अनुभव, लेबर एडिटोरिअल; एफ़. ए. हायेक की संपूर्ण कृतियों की जानकारी पप. १-२।
  11. जीसस ह्युअर्टा डि सोटो को एलेक्जान्ड्रु आइओन क्यूजा युनिवर्सिटी द्वारा डॉक्ट्रेट उपाधि सम्मान Archived 30 अक्तूबर 2013 at Web Archive डॉक्ट्रेट उपाधि से सम्मानित
  12. प्रॉफ़ेसर ह्युअर्टा डि सोटो को गोल्ड हायेक मैडल से गोएथ युनिवर्सिटाट फ़्रैंकफ़र्ट, जर्मनी द्वारा सम्मानित किया गया Archived 1 नवंबर 2013 at Web Archive युनिवर्सिटी ऑफ़ गॉट्टिन्जेन (जर्मनी)
  13. इन मेमोरिअम एम.एन. रॉथबार्ड (एम.एन. रॉथबार्ड के स्मरण मे) Archived 29 अक्तूबर 2013 at Web Archive देखें रैसिस सालामान्टिनास डि ला एस्क्युएला ऑस्ट्रिआका, जीसस ह्युअर्टा डि सोटो।
  14. ह्युअर्टा डि सोटो, जीसस"ऐन ऑस्ट्रियन डिफ़ेंस ऑफ़ यूरो, यूरो के समर्थन मे ऑस्ट्रियन दृष्टिकोण".मिसेस इंस्टिट्यूट ऑफ़ एलाबामा.[१]
  15. जीसस ह्युअर्टा डि सोटो स्पैनिश पी-लिब या लिबर्टरिअन पार्टी (जो इंडिविड्ज्युअल फ़्रीडम पार्टी के नाम से भी जानी जाती है) के समर्थक व सदस्य हैं। Archived 1 नवंबर 2013 at Web Archive स्टूडेंट्स फ़ॉर लिबर्टी
  16. जर्मन भाषा मे भी प्रकाशित हुई: डाइ ओस्टेर्रीचिस्चे स्च्यूल डेर नेशनलोकोनोमी :मार्क्ट अन्ड अन्टेर्नेमेरिश्चे क्रिएटिविटाट. वीन:हायेक इंस्टिट्युट.ISBN 9783902466037. (इन्गोल्फ़ गन्टर क्रम्न द्वारा स्पनिश भाषा से अनुवाद; द इंटरनेशनल लायब्रेरी ऑफ़ ऑस्ट्रियन इकॉनोमिक्स सीरीस); और फ़्रेंच भाषा मे: लेकोले ऑट्रिचीन्ने : मार्चे एट क्रिएटिविटे एन्ट्रिप्रिनिअरिआले. पैरिस:इन्स्टिट्युट चार्ल्स कोक्वेलिन.ISBN 9782915909166. (स्पैनिश भाषा से रोसिने लेटिनीअर द्वारा अनुवादित; कलेक्शन साइंस इकॉनोमिके एट लिबर्टे सीरीस का भाग)
  17. इस पुस्तक की यहां समीक्षा की गई: ग्रास्स्ल, वूल्फ़गैंग(मार्च २२, २०१०). "थ्योरी ऑफ़ डायनामिक एफ़िसिएंसी (बुक रिव्यू)". जर्नल ऑफ़ मार्केट्स एन्ड मॉरालिटी. [२]
  18. इस पुस्तक की यहां समीक्षा की गई: ह्लाडिक, रेने(जुलाई १, २०१०). "पेनाइज़े, बैंकी अ होस्पोडार्स्के क्रिजे (बुक रिव्यू)". E+M: इकॉनोमी अ मैनेजमैंट. [३]
  19. इस पुस्तक की यहां समीक्षा की गई: (नवंबर १, २०१०). "सोश्यलिज़्म, इकॉनोमिक कैल्क्युलेशन, एन्ड ऑन्ट्रिप्रिनिअरशिप (बुक रिव्यू, संक्षिप्त लेख)". रिफ़रेंस एन्ड रिसर्च बुक न्यूज.
  20. डच भाषा मे भी प्रकाशित हुई: गेल्ड, क्रेडीट एन क्राइसिस. लियुवेन, डेन हाग:एक्को.ISBN 9789033480942.; जर्मन भाषा मे: गेल्ड, बैंकक्रेडिट अन्ड कोन्ज्न्कटरज़्य्क्लेन. स्टटगार्ट:लुसियस एन्ड लुसियस.ISBN 9783828205321.; पॉलिश भाषा मे: पीनिआड्ज़, क्रेडिट बैंकोवी आइ सायिकिल कोनिअंकटराल्ने. वार्सज़ावा:इंस्टिट्युट लुडविगा वॉन मिसेसा.ISBN 9788392616054. (सहायक लेखक ग्रेज़ेगोर्ज़ टक्ज़्कीविक्ज़ और माटेस्ज़ माचाज के साथ); और फ़्रेंच भाषा मे: मोन्नाई, क्रेडिट बैन्कायरे एट सायकिल्स इकोनोमिक्स. पैरिस:ल’हारटमैन.ISBN 9782296544512. (रोसाइन लेटीनीअर द्वारा स्पैनिश भाषा से अनुवादित; ल’एस्प्रिट इकोनोमिक्वे सीरी इकोनोमी फ़ॉर्मेल्ले) और मनी, बैंक क्रेडिट, एन्ड इकॉनोमिक सायकिल्स. ऑबर्न, अलाबामा:लुड्विग वॉन मिसेस इंस्टिट्युट. (अनुवादक मेलिन्डा ए. स्ट्रॉप के साथ) (इस पुस्तक की यहां समीक्षा की गई: ग्रेग, सैम्युअल l(मार्च २२, २००७). "मनी, बैंक क्रेडिट, एन्ड इकॉनोमिक सायकिल्स (बुक रिव्यू)". जर्नल ऑफ़ मार्केट एन्ड मॉरालिटी. इस पुस्तक का हिंदी भाषा मे अमित सारस्वत की सहायता से अनुवाद किया जा रहा है जिसका शीर्षक है मुद्रा, बैंक क्रेडिट और आर्थिक चक्र।