More actions
अरुणाचल शिक्षा विकास समिति द्वारा अरुणाचल प्रदेश के 10 जिलों में 16 विद्यालयों के माध्यम से गुणात्मक राष्ट्रवादी शिक्षा प्रदान की जाती है। अरुणाचल शिक्षा विकास समिति द्वारा संचालित विद्यालय अरुणाचल प्रदेश के जनजाति क्षेत्र व दूरस्थ आंतरिक गांवों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जाने जाते हैं।[१] छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु शारीरिक, योग, संस्कृत, संगीत, नैतिक और आध्यात्मिक शिक्षा के माध्यम से पंचकोषों का विकास किया जाता है। अरुणाचल शिक्षा विकास समिति भारत की सबसे बड़ी शैक्षिक संस्था विद्या भारती से संबंधित है।[२] 9 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अरुणाचल शिक्षा विकास समिति द्वारा संचालित किये जाते हैं।[३]
विद्यालय समूह
अरूणाचल शिक्षा विकास समिति द्वारा इन नामों से विद्यालय संचालन किया जाता है।[४]
- डोनी पोलो विद्या निकेतन
- अबोतानि विद्या निकेतन
- श्री रांगफ्राह विद्या निकेतन
- कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय।