विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र

भारतपीडिया से

साँचा:आधारसाँचा:Infobox organisation पूर्वोत्तर भारत में शिक्षा के प्रचार प्रसार पर चिन्तन मनन करते हुए अनेकों भाषा-भाषी, ग्राम, नगर, पहाड़ी व जनजातीय अंचलों के बीच सुगमता पूर्वक कार्य सम्पादित करने के उद्देश्य से विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र[१] का गठन हुआ एवं प्रथम विद्यालय वर्ष 1979 में स्थापित हुआ। विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र[२][३] के अंतर्गत आठ प्रांतीय समितियाँ असम, अरूणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैण्ड व त्रिपुरा में कार्यरत हैं। पूर्वोत्तर भारत में शिक्षा का प्रचार प्रसार ग्रामीण एवं वन अंचलों में व्यापक स्तर पर हो इसके लिए विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र[४][५][६] ने स्थानीय संस्थाओं से समन्वय कर उन्हें शिक्षादान हेतु जागृत करते हुए विभिन्न समितियों के कार्य को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने में अनुपम सहयोग प्रदान किया है। वर्तमान समय में विद्या भारती [७]की विभिन्न समितियों द्वारा पूर्वोत्तर में 663 विद्यालयों में 10,276 आचार्यों द्वारा 1,82,630  विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की जा रही है। इसके अलावा कार्बीआंग्लांग व कोकराझाड़ जिले में पूर्वोत्तर जनजाति शिक्षा समिति के अंतर्गत 540 एकल विद्यालय[८] चल रहे हैं जिनमें 16,638 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

प्रान्तीय समितियाँ

विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र के अंतर्गत 8 प्रान्तीय समितियाँ हैं-

  1. पूर्वोत्तर जनजाति शिक्षा समिति[९][१०][११][१२]
  2. शिशु शिक्षा समिति असम[१३][१४][१५]
  3. शिक्षा विकास परिषद दक्षिण असम[१६]
  4. मेघालय शिक्षा समिति[१७]
  5. अरुणाचल शिक्षा विकास समिति[१८][१९]
  6. विद्या भारती शिक्षा समिति त्रिपुरा[२०]
  7. शिक्षा विकास समिति मणिपुर[२१]
  8. जनजाति शिक्षा समिति नागालैण्ड[२२][२३][२४][२५]

विद्यालय समूह

पूर्वोत्तर भारत में राज्य अनुसार संचालित विद्यालयों के नाम -

  • असम : शंकरदेव शिशु निकेतन, शंकरदेव विद्या निकेतन, सरस्वती विद्या मंदिर, सरस्वती विद्या निकेतन, बथाओ विद्या निकेतन।[१५][२६]
  • मेघालय : गरूणाचल विद्यापीठ, सेंग खासी विद्यालय, किआंग नंग्वाह स्कूल, काँची कामकोटि विद्या भारती स्कूल, सी एम सी एल विद्या भारती स्कूल।
  • त्रिपुरा : त्रिपुरेश्वरी शिशु मंदिर, त्रिपुरेश्वरी विद्या मंदिर, हरी राधा विद्या मंदिर।
  • मणिपुर : बाल विद्या मंदिर।
  • अरुणाचल प्रदेश : डोनी पोलो विद्या निकेतन, अबोतानि विद्या निकेतन, श्री रांगफ्राह विद्या निकेतन, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय
  • नागालैंड : गामादी विद्या भारती स्कूल, हेरक्का विद्या भारती स्कूल, विद्या भारती डिजिटल हॉम ।

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

सन्दर्भ

  1. "Vidya Bharati Purvottar Kshetra – Affiliated to Vidya Bharati Akhil Bharatiya Shiksha Sansthan" (English में). अभिगमन तिथि 2020-10-08.
  2. "पूर्वोत्तर में विद्या भारती". हिंदी विवेक (English में). 2015-11-04. अभिगमन तिथि 2020-10-08.
  3. "जग सिरमौर बनाएं भारत, यही विद्या भारती का लक्ष्य - श्रीराम आरावकर". VSK Bharat. 2019-06-04. अभिगमन तिथि 2020-10-08.
  4. PurvottarSamwad (2020-05-27). "सेवा यज्ञ में जुटे विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र के कार्यकर्ता". Purvottar Samwad (English में). अभिगमन तिथि 2020-10-08.
  5. साँचा:Cite book
  6. साँचा:Cite book
  7. साँचा:Citation
  8. साँचा:Citation
  9. साँचा:Citation
  10. "Purvottar Janajati Shiksha Samiti - Saathi Re". www.saathire.com. अभिगमन तिथि 2020-10-08.
  11. "पूर्वोत्तर जनजाति शिक्षा समिति की कार्यकारिणी गठित". www.webhindi.in. मूल से 16 अक्तूबर 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2020-10-08.
  12. "शिक्षा में सेवाभाव और देशप्रेम का समावेश आवश्यक". www.panchjanya.com (English में). अभिगमन तिथि 2020-10-08.
  13. "Shishu Shiksha Samiti Assam".
  14. साँचा:Citation
  15. १५.० १५.१ साँचा:Citation
  16. "Shiksha Vikash Parishad, South Assam, Assam (9401852535)". vymaps.com. अभिगमन तिथि 2020-10-08.
  17. "Meghalaya Shiksha Samiti".साँचा:Dead link
  18. Desk, Sentinel Digital (2019-07-02). "Arunachal Shiksha Vikas Samiti Draws up Silver Jubilee Plans - Sentinelassam". www.sentinelassam.com (English में). अभिगमन तिथि 2020-10-08.
  19. Today, North East (2020-08-03). "NEP 2020 is the need of the Decade: Arunachal Shiksha Vikas Samiti". Northeast Today (English में). अभिगमन तिथि 2020-10-08.
  20. "Vidya Bharati Shiksha Samiti Tripura – Affilitated to Vidya Bharati Akhil Bharatiya Shiksha Sansthan" (English में). अभिगमन तिथि 2020-10-08.
  21. "The Sangai Express".
  22. "SocialPrimes". socialprimes.com. अभिगमन तिथि 2020-10-08.
  23. "JANJATI SHIKSHA SAMITI NAGALAND | Ngo List" (English में). अभिगमन तिथि 2020-10-08.
  24. "NGO Darpan". ngodarpan.gov.in. अभिगमन तिथि 2020-10-08.
  25. "Janjati Shiksha Samiti - School / College / Coaching / Tuition / Hobby Classes of HKG Course Education Service & UKG Course Education Service from Dimapur". IndiaMART.com (English में). अभिगमन तिथि 2020-10-08.
  26. साँचा:Citation
  27. "Wikipedia Assamese".
  28. "'राष्ट्रीय शिक्षा' समाज प्रबोधन की दृष्टि से बनाई गई वेबसाइट". राष्ट्रीय शिक्षा.
  29. "Vidya Bharati Alumni". Vidya Bharati Purv Chatra Parishad.

साँचा:विद्या भारतीसाँचा:संघ परिवार