More actions
शिशु शिक्षा समिति असम[१] एक गैर सरकारी शैक्षणिक संगठन है जो असम में स्कूलों के सबसे बड़े निजी नेटवर्क में से एक है। यह असम राज्य में विद्या भारती की राज्य स्तरीय संबद्ध समिति है। शिशु शिक्षा समिति असम का गठन 21 अप्रैल 1979 को किया गया था।[२]
शिशु शिक्षा समिति असम[३] द्वारा विद्या भारती की योजना से चल रहे विद्यालयों का नाम महापुरुष शंकरदेव के नाम पर रखा गया। 4 सितंबर 1979 को गुवाहाटी के अंबिकगिरी नगर में शिशु शिक्षा समिति असम[४] द्वारा शंकरदेव शिशु निकेतन[५], अंबिकगिरी नगर नामक एक स्कूल की स्थापना की गई थी।[६] यह असम का पहला विद्या भारती स्कूल था। वर्तमान में इस निकेतन को शंकरदेव शिशु कुंज, अंबिकगिरी नगर के नाम से जाना जाता है। तब से इस समिति के तहत स्कूलों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ते हुए 551 हो गई है। जहां 1,55,912 छात्र 8,224 आचार्यों (शिक्षकों) के मूल्यवान मार्गदर्शन में पढ़ रहे हैं।[७] ब्रह्मपुत्र घाटी में चल रहे विद्यालयों को निकेतन कहा जाता है।
विद्यालय
- शंकरदेव शिशु कुंज[८]
- शंकरदेव शिशु निकेतन[८][९]
उप समिति
शिशु शिक्षा समिति असम[१०] के अंतर्गत 13 उप समितियाँ हैं।
- परीक्षा विभाग
- हाईस्कूल उप समिति
- विद्वत परिषद
- कल्याण निधी
- असम प्रकाशन भारती
- हायरसेकेण्डरी विद्यालय समिति
- डिजिटल शिक्षा समिति
- चंद्रपुर प्रकल्प समिति
- चाय बागान उप समिति
- विद्या भारती संवाद उप समिति
- शंकरदेव विद्या निकेतन विष्णुपथ
- शंकरदेव विद्या निकेतन हाजोंगबाड़ी
- शंकरदेव शिशु निकेतन हाजोंगबाड़ी
प्रकल्प
- विद्या भारती बहुमुखी शैक्षणिक प्रकल्प, हाजोंगबाड़ी
इन्हें भी देखें
बाहरी कड़ियाँ
- शिशु शिक्षा समिति असम का जालस्थल
- विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र का जालस्थल
- पूर्वोत्तर संवाद (समाचार पोर्टल) का जालस्थल
- विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान का जालस्थल
- ‘राष्ट्रीय शिक्षा’ समाज प्रबोधन का जालस्थल
- विद्या भारती पूर्व छात्रों का जालस्थल