अजीवात् जीवोत्पत्ति
साँचा:Expand English साँचा:About
पृथ्वी जीवन की उत्पत्ति कैसे हुई, यह एक वैज्ञानिक समस्या है जिसके लिए अभी तक सर्वमान्य सिद्धान्त नहीं मिले हैं। वैसे तो इसके बारे में बहुत से सिद्धान्त दिए गए हैं, किन्तु स्पष्ट तथ्यों से मण्डित सिद्धान्त बहुत कम हैं।[१]
हाँ, अधिकांश विशेषज्ञ इस बात पर सहमत हैं कि वर्तमान में धरती पर जितना भी जीवन है, वह सब किसी एक आदि जीव से उत्पन्न हुआ है।[२] किन्तु यह पता नहीं है कि यह आदि जीव-रूप कैसे बना या उत्पन्न हुआ। लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि यह किसी प्राकृतिक प्रक्रिया के द्वारा हुआ (अप्राकृतिक या दैवी प्रक्रिया से नहीं) जो आज से लगभग ३९० करोड़ वर्ष पहले घटित हुई।
अजीवात् जीवोत्पत्ति (=निर्जीव से जीवन की उत्पत्ति ; साँचा:Lang-en) सरल कार्बनिक यौगिक जैसे निर्जीव पदार्थों से जीवन की उत्पत्ति की प्राकृतिक प्रक्रिया को कहते हैं।[३][४][५][६] जीवोत्पत्ति पृथ्वी पर अनुमानित ३.८ से ४ अरब वर्ष पूर्व हुई थी।[७] इसका अध्ययन प्रयोगशाला में किए गए कुछ प्रयोगों के द्वारा, और आज के जीवों के जेनेटिक पदार्थों से जीवन पूर्व पृथ्वी पर हुए उन रासायनिक अभिक्रियाओं का अनुमान लगा कर किया गया है जिनसे संभवतः जीवन की उत्पत्ति हुई है।[८]
जीवोत्पत्ति के अध्ययन के लिए मुख्यतः तीन तरह की परिस्थितियों का ध्यान रखना पड़ता है: भूभौतिकी, रासायनिक और जीवविज्ञानी।[९] बहुत अध्ययन यह अनुसंधान करते हैं कि अपनी प्रतिलिपि बनाने वाले अणु कैसे उत्पन्न हुए। यह स्वीकृत है कि आज के सभी जीव आर एन ए अणुओं के वंशज हैं[१०] (हालांकि यह जरुरी नहीं है कि आर एन ए आधारित जीवन अस्तित्व में आने वाला पहला जीवन था)।[११][१२] मिलर-उरे प्रयोग (साँचा:Lang-en) और अन्य ऐसे प्रयोगों ने साबित किया है कि अधिकांश अमीनो अम्लों (जो कि जीवन के बुनियादी रसायन हैं) का संश्लेषण प्राचीन पृथ्वी जैसी परिस्थितियों में अजैविक यौगिकों से हो सकता है। कार्बनिक यौगिक के संश्लेषण की कई क्रियाविधियों का अध्ययन किया गया है, इनमें तड़ित और विकिरण शामिल हैं। अन्य अध्ययन, जैसे कि "मेटाबोलिज्म फर्स्ट हाइपोथिसिस", यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि प्रतिलिपि बनाने वाले अणुओं की उत्पत्ति के लिए जरुरी रसायनों को बनाने के लिए क्या प्राचीन पृथ्वी पर उत्प्रेरक पदार्थों ने कोई भूमिका निभाई होगी।[१३] जटिल कार्बनिक यौगिक सौर मण्डल और तारों के बीच के अंतरिक्ष में भी मिलें हैं। यह संभव है कि इन कार्बनिक यौगिकों ने पृथ्वी पर जीवन की शुरुआत के लिए सामग्री प्रदान की हो।[१४][१५][१६][१७]
पैनस्पेर्मिया हाइपोथिसिस (साँचा:Lang-en) यह सुझाव देती है कि सूक्ष्मजीवी जीवन उल्काओं, क्षुद्रग्रहों और सौर मण्डल की अन्य छोटी वस्तुऔं द्वारा वितरित किया गया था, और जीवन ब्रह्माण्ड में हर जगह मौजूद हो सकता है।[१८] यह सुझाया गया है कि जीवन बिग बैंग के कुछ समय बाद (जब ब्रह्माण्ड १ से १.७ करोड़ वर्ष पुराना था) उत्पन्न हुआ हो सकता है।[१९][२०] पैनस्पेर्मिया हाइपोथिसिस केवल यह बताती है कि जीवन कहाँ से आया, यह नहीं बताती की जीवन की उत्पत्ति कैसे हुई।
पृथ्वी की उम्र लगभग ४.५४ अरब वर्ष है।[२१][२२][२३] जीवन का सबसे पुराना निर्विवादित सबूत ३.५ अरब वर्ष पुराना है।[२४][२५][२६] वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में ३.४८ अरब वर्ष पुराने बलुआ पत्थर में माइक्रोबियल चटाई के जीवाश्म मिलें हैं।[२७][२८][२९] जीवन के इस से पुराने सबूत यह हैं १) ग्रीनलैंड में मिला ग्रेफाइट, जो की एक बायोजेनिक पदार्थ है[३०] और २) २०१५ में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में ४.१ अरब वर्ष पुराने पत्थरों में मिले "बायोटिक जीवन के अवशेष"।[३१][३२] एक शोधकर्ता के अनुसार "अगर जीवन पृथ्वी पर बहुत जल्दी उत्पन्न हो गया था, तो यह ब्रह्माण्ड में सामान्य हो सकता है"।[३१]
इन्हें भी देखें[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- ↑ Schopf, J. William (ed) 2002. Life's origin: the beginnings of biological evolution. University of California Press. ISBN 0-520-23391-3. A recent survey of the field.
- ↑ Steel, Mike & Penny, David 2010. "Origins of life: common ancestry put to the test". Nature. 465 (7295): 168–9. doi:10.1038/465168a. PMID 20463725.
- ↑ Oparin 1953, पृष्ठ vi
- ↑ (November 2005). "Did Life Come from Another World?". Scientific American. 293(5)
- 64–71.doi:10.1038/scientificamerican1105-64.
- ↑ Yarus 2010, पृष्ठ 47
- ↑ Peretó, Juli "Controversies on the origin of life". International Microbiology. 8(1)
- 23–31.[१]
- ↑ "Potentially biogenic carbon preserved in a 4.1 billion-year-old zircon".[२]Retrieved 3 दिसंबर 2015.
- ↑ Voet & Voet 2004, पृष्ठ 29
- ↑ Dyson 1999
- ↑ *Copley, Shelley D.(December 2007). "The origin of the RNA world: Co-evolution of genes and metabolism". Bioorganic Chemistry. 35(6)
- 430–443.doi:10.1016/j.bioorg.2007.08.001.[३]
- Orgel, Leslie E.(April 2003). "Some consequences of the RNA world hypothesis". Origins of Life and Evolution of the Biosphere. 33(2)
- 211–218.doi:10.1023/A:1024616317965.
- Robertson & Joyce 2012: "There is now strong evidence indicating that an RNA World did indeed exist before DNA- and protein-based life."
- Neveu, Kim & Benner 2013: "[The RNA world's existence] has broad support within the community today."
- ↑ (May 2012). "The origins of the RNA world". Cold Spring Harbor Perspectives in Biology. 4(5)doi:10.1101/cshperspect.a003608.
- ↑ Cech, Thomas R.(July 2012). "The RNA Worlds in Context". Cold Spring Harbor Perspectives in Biology. 4(7)doi:10.1101/cshperspect.a006742.
- ↑ (25 March 2014). "Non‐enzymatic glycolysis and pentose phosphate pathway‐like reactions in a plausible Archean ocean". Molecular Systems Biology. 10(725)doi:10.1002/msb.20145228.
- ↑ (December 2010). "Cosmic carbon chemistry: from the interstellar medium to the early Earth.". Cold Spring Harbor Perspectives in Biology. 2(12)doi:10.1101/cshperspect.a002097.
- ↑ Perkins, Sid(8 April 2015). "Organic molecules found circling nearby star". Science. Washington, D.C.:[४]
- ↑ King, Anthony(14 April 2015). "Chemicals formed on meteorites may have started life on Earth". Chemistry World. London:[५]
- ↑ (13 April 2015). "Meteorite-catalyzed syntheses of nucleosides and of other prebiotic compounds from formamide under proton irradiation". Proc. Natl. Acad. Sci. U.S.A.. 112(21)
- E2746–E2755.doi:10.1073/pnas.1422225112.
- ↑ साँचा:Cite conference Conference held at League City, TX
- ↑ Loeb, Abraham(October 2014). "The habitable epoch of the early Universe". International Journal of Astrobiology. 13(4)
- 337–339.doi:10.1017/S1473550414000196.
- ↑ Dreifus, Claudia(2 December 2014). "Much-Discussed Views That Go Way Back". '. New York:[६]
- ↑ (9 July 2007)."Age of the Earth".United States Geological Survey.[७]
- ↑ Dalrymple 2001, पृष्ठ 205–221
- ↑ (May 1980). "Lead isotope study of basic-ultrabasic layered complexes: Speculations about the age of the earth and primitive mantle characteristics". Earth and Planetary Science Letters. 47(3)
- 370–382.doi:10.1016/0012-821X(80)90024-2.
- ↑ (5 October 2007). "Evidence of Archean life: Stromatolites and microfossils". Precambrian Research. 158(3–4)
- 141–155.doi:10.1016/j.precamres.2007.04.009.
- ↑ Schopf, J. William(29 June 2006). "Fossil evidence of Archaean life". Philosophical Transactions of the Royal Society B. 361(1470)
- 869–885.doi:10.1098/rstb.2006.1834.
- ↑ Raven & Johnson 2002, पृष्ठ 68
- ↑ Borenstein, Seth(13 November 2013). "Oldest fossil found: Meet your microbial mom". Excite. Yonkers, NY:[८]
- ↑ Pearlman, Jonathan(13 November 2013). "'Oldest signs of life on Earth found'". '. London:[९]
- ↑ (16 November 2013). "Microbially Induced Sedimentary Structures Recording an Ancient Ecosystem in the ca. 3.48 Billion-Year-Old Dresser Formation, Pilbara, Western Australia". Astrobiology. 13(12)
- 1103–1124.doi:10.1089/ast.2013.1030.
- ↑ (January 2014). "Evidence for biogenic graphite in early Archaean Isua metasedimentary rocks". Nature Geoscience. 7(1)
- 25–28.doi:10.1038/ngeo2025.
- ↑ ३१.० ३१.१ Borenstein, Seth(19 October 2015). "Hints of life on what was thought to be desolate early Earth". Excite. Yonkers, NY:[१०]
- ↑ (19 October 2015). "Potentially biogenic carbon preserved in a 4.1 billion-year-old zircon". Proc. Natl. Acad. Sci. U.S.A.. doi:10.1073/pnas.1517557112.[११] Early edition, published online before print.
ग्रंथ सूची[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- Oparin, A. I. The Origin of Life. 2nd संस्करण.Mineola, NY:Dover Publications.ISBN 0-486-49522-1.
- Yarus, Michael Life from an RNA World: The Ancestor Within. Cambridge, MA:Harvard University Press.ISBN 978-0-674-05075-4.
- Biochemistry. 3rd संस्करण.खंड 1.New York:John Wiley & Sons.ISBN 0-471-19350-X.
- Dyson, Freeman Origins of Life. Revised संस्करण.Cambridge, UK; New York:Cambridge University Press.ISBN 0-521-62668-4.
- (22 April 2013). "The 'Strong' RNA World Hypothesis: Fifty Years Old". Astrobiology. 13(4)
- 391–403.doi:10.1089/ast.2012.0868.
- Dalrymple, G. Brent The Age of the Earth: from 4004 BC to AD 2002. खंड 190.London:Geological Society of London.ISBN 1-86239-093-2.
- Biology. 6th संस्करण.Boston, MA:McGraw-Hill.ISBN 0-07-112261-3.