सामग्री पर जाएँ

घाना

भारतपीडिया से
Bharatwiki Socrates (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित १५:४९, २३ नवम्बर २०२६ का अवतरण (क्वामे एन्क्रूमाह की कड़ी जोड़ी)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
घाना गणराज्य
मूल नामघाना गणराज्य
आदर्श वाक्य"स्वतंत्रता और न्याय"
राष्ट्रगानगॉड ब्लेस अवर होमलैंड भगवान हमारी जन्मभूमि को आशीष दे
राजधानीअक्रा
सबसे बड़ा शहरअक्रा
राजभाषाअंग्रेजी
नागरिक नामघानियन
शासन प्रणालीसंवैधानिक अध्यक्षीय गणराज्य
राष्ट्रपतिजॉन अता मिल्स
उप-राष्ट्रपतिजॉन द्रामानी माहामा
क्षेत्रफल238,535 वर्ग किमी(क्रम 81 वां)
जल: 3.5%
जनसंख्या23,837,000(2009)
घनत्व: 99.9 प्रति वर्ग किमी
सकल घरेलू उत्पाद (क्रय शक्ति)$36.135 बिलियन(2009)
प्रति व्यक्ति: $1,563.74
स्वतंत्रतायुनाइटेड किंगडम से
घोषणा
6 मार्च 1957
गणराज्य
1 जुलाई 1960
मानव विकास सूचकांक0.573(2013)
मुद्राघानियन सेडी
समय क्षेत्रजीएमटी
दूरभाष कोड+233
इंटरनेट डोमेन.gh
निर्देशांक5° 33′ N 0° 15′ W


घाना गणराज्य पश्चिम अफ्रीका में स्थित एक देश है। इसकी सीमा पश्चिम में कोट द' आईवोर (आइवरी कोस्ट), उत्तर में बुर्किना फासो, पूर्व में टोगो और दक्षिण में गिनी की खाड़ी से मिलती है। घाना शब्द का अर्थ "लड़ाकू राजा" है।

औपनिवेशिक समय से पूर्व घाना पर अनेक प्राचीन राजवंशों का प्रभुत्व था, जिनमें पूर्वी तट पर गा-दामेस और अंदरुनी क्षेत्र में अशांति साम्राज्य के अलावा तटीय और अंदरुनी क्षेत्रों में अनेक फान्ते और इवे राज्य शामिल थे। १५ वीं सदी में पुर्तगालियों के साथ संपर्क में आने के बाद यूरोपिय देशों के साथ व्यापार की बढ़ोतरी हुई और ब्रिटेन ने १८७४ में गोल्ड कोस्ट, के नाम से राजशाही उपनिवेश की स्थापना की।

गोल्ड कोस्ट १९५७ में यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्रता हासिल करने वाला पहला उप सहारा अफ्रीकी राष्ट्र बना। स्वतंत्रता आंदोलन के नेता क्वामे एन्क्रूमाह 1951 से 1966 तक घाना के नेता रहे। प्राचीन साम्राज्य घाना, जिसका विस्तार एक समय पूरे पश्चिम अफ्रीका में था, के नाम पर नए देश का नाम घाना रखा गया। घाना अनेक अंतरराष्ट्रीय संगठनों का सदस्य है, जिनमें राष्ट्रमंडल, पश्चिम अफ्रीकी राज्यों का आर्थिक सामुदायिक, अफ्रीकी संघ और संयुक्त राष्ट्र शामिल हैं।

इन्हें भी देखें[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]


बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

सरकार
सामान्य जानकारी
यह लेख बहुत छोटा है। आप इसका विस्तार करके भारतपीडिया की सहायता कर सकते हैं।


सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]