अरुणाचल शिक्षा विकास समिति
दिखावट
अरुणाचल शिक्षा विकास समिति द्वारा अरुणाचल प्रदेश के 10 जिलों में 16 विद्यालयों के माध्यम से गुणात्मक राष्ट्रवादी शिक्षा प्रदान की जाती है। अरुणाचल शिक्षा विकास समिति द्वारा संचालित विद्यालय अरुणाचल प्रदेश के जनजाति क्षेत्र व दूरस्थ आंतरिक गांवों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जाने जाते हैं।[१] छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु शारीरिक, योग, संस्कृत, संगीत, नैतिक और आध्यात्मिक शिक्षा के माध्यम से पंचकोषों का विकास किया जाता है। अरुणाचल शिक्षा विकास समिति भारत की सबसे बड़ी शैक्षिक संस्था विद्या भारती से संबंधित है।[२] 9 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अरुणाचल शिक्षा विकास समिति द्वारा संचालित किये जाते हैं।[३]
विद्यालय समूह[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
अरूणाचल शिक्षा विकास समिति द्वारा इन नामों से विद्यालय संचालन किया जाता है।[४]
- डोनी पोलो विद्या निकेतन
- अबोतानि विद्या निकेतन
- श्री रांगफ्राह विद्या निकेतन
- कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय।
इन्हें भी देखें[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र का जालस्थल
- पूर्वोत्तर संवाद (समाचार पोर्टल) का जालस्थल
- विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान का जालस्थल
- ‘राष्ट्रीय शिक्षा’ समाज प्रबोधन का जालस्थल
- विद्या भारती पूर्व छात्रों का जालस्थल