सामग्री पर जाएँ

किकू शारदा

भारतपीडिया से

साँचा:ज्ञानसन्दूक व्यक्ति किकू शारदा हिन्दी फ़िल्मों एवं धारावाहिकों के एक अभिनेता हैं। उन्हें द कपिल शर्मा शो में बम्पर लॉटरी नामक एक किरदार निभाने के लिए जाना जाता है।[]किकु ने इस शो से पहले भी लोगों के बीच अपनी जगह बना रखी थी.

व्यक्तिगत जीवन[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

मारवाड़ी परिवार से आने वाले, किकू का जन्म 1975 में जोधपुर, राजस्थान में हुआ था। 2003 में उन्होंने प्रियंका से शादी कर ली और वे दो बच्चों के माता-पिता हैं।[]उनके पिता का नाम अमरनाथ शारदा हैं उनके तीन और भाई अमित सिद्धार्थ और सुदर्शन शारदा हैं. किकु का असली नाम राघवेन्द्र शारदा हैं. किकु उनका निकनेम है उनके परिवार का टीवी लाइन से कभी भी रिश्ता नहीं रहा हैं.किकु शारदा ने अपनी शुरूआती शिक्षा जोधपुर से ही ली और उसके बाद कॉमर्स में ग्रेजुएशन के लिए वो मुंबई चले गये. मुंबई में उन्होंने नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से अपनी कॉमर्स की डिग्री ली. जिसके बाद उन्होंने चेतना इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडी एंड रिसर्च से MBA किया.

प्रमुख कार्य[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

वर्ष फ़िल्म/धारावाहिक चरित्र टिप्पणी
2006-2017 एफ आई आर मुलायम सिंह गु्लगुले
2001 मिटटी
2003 हातिम होबो
2003 डरना मना है
2006 फिर हेरा फेरी
2007 धमाल
2008 रोडसाइड रोमियो
2014 अकबर बीरबल अकबर
2020 जवानी जानेमन
2020 अंग्रेजी मीडियम

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  1. १.० १.१ (12 February 2019). "किक्कू शारदा की जिन्दगी को जानिए करीब से". Dailyhunt. [१]Retrieved 12 October 2019.

बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]