नितीश कुमार

भारतपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:ज्ञानसन्दूक भारतीय राजनीतिज्ञ नीतीश कुमार (जन्म १ मार्च १९५१, बख्तियारपुर, बिहार, भारत) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं और सम्प्रति बिहार के मुख्यमंत्री हैं।[१] इससे पहले उन्होंने 2005 से 2014 तक बिहार के मुख्यमंत्री और 2015 से 2017;[२][३] भारत सरकार के एक मंत्री के रूप में भी सेवा की। वह जनता दल यू राजनीतिक दल के प्रमुख नेताओं में से हैं।

17 मई 2014 को उन्होंने भारतीय आम चुनाव, 2014 में अपने पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और उसके बाद 68 वर्षीय जीतन राम मांझी ने बिहार के 23वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। नीतीश कुमार ने ही मुख्यमंत्री के रूप में जीतन राम मांझी के नाम की पेशकश की थी। हालांकि, वह बिहार में राजनीतिक संकट के चलते फरवरी 2015 में कार्यालय में लौट आये और नवंबर 2015 की बिहार विधान सभा चुनाव,२०१५ जीता। वह 10 अप्रैल 2016 को अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए। 2019 के आगामी चुनाव में कई राजनेताओं लालू यादव, तेजस्वी यादव और अन्य ने भारत में प्रधानमंत्री पद के लिए उन्हें प्रस्तावित किया, हालांकि उन्होंने ऐसी आकांक्षाओं से इनकार किया। 26 जुलाई, 2017 को सीबीआई द्वारा एफआईआर में उपमुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी यादव के नामकरण के कारण नीतीश कुमार ने फिर से बिहार के मुख्यमंत्री पद से गठबंधन सहयोगी आरजेडी के बीच मतभेद के चलते इस्तीफा दे दिया था। कुछ घंटे बाद, वह एनडीए गठबंधन में शामिल हुए और मुख्यमंत्री पद की पुनः शपथ ली।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में कुछ उपलब्धियाँ इस प्रकार हैं -

  • बिहार का गरीबी दर भी लगातार घटा है। 2004-05 में जहां यह 54.4 था वही यह घटकर वर्तमान में 33.74% हो गया।
  • इस तरह से 20.6% की गिरावट दर्ज की गई है।
  • बिहार में शहरीकरण 2001 में जहां 10.48 था वहीं 2011 में बढ़कर केवल 11.3 के दर से रहा इस तरह से मामूली बढ़ोतरी 0.82% की हुई।
  • बिहार में शहरीकरण का दर बेहद कम है यह हमारे बेहतर सुशासन और संतुलित विकास को दर्शाता है।
  • बिहार के लोगों का मासिक, व्यय ग्रामीण इलाकों में 2005 में जहां ₹417 मात्र था वहीं यह वर्तमान में 1127 हो गया है. इस तरह से मासिक व्यय में ₹710 की वृद्धि हुई है।
  • बिहार के शहरी लोगों का मासिक खर्चा 2005 में ₹696 था जो वर्तमान में बढ़कर 1507 हो गया है। इस तरह से ₹811 लोग ज्यादा खर्च कर रहे हैं।
  • इज ऑफ डूइंग बिजनेस में भी बिहार लगातार सुधार किया है। 2015 में बिहार का स्कोर 16.4 था वहीं वर्तमान में बढ़कर 81.91 हो गया है। इस तरह से 65.5 की वृद्धि हुई है।
  • प्रति व्यक्ति आय (GSDP) 2005 में जहां 8773 था वही यह बढ़कर 2019 में 47541 हो गया इस तरह से बिहार में लोगों का प्रति व्यक्ति आय ₹38768 बढ़ा।
  • प्रति व्यक्ति आय एनएसडीपी (NSDP) के अनुसार 2005 में जहां ₹7,914 था वहीं यह बढ़कर 2016- 17 में 25,950 हो गया. इस तरह से ₹18,036 की वृद्धि हुई।


प्रारंभिक जीवन

नीतीश कुमार का जन्म हरमनत (कल्याण बिगहा), में एक कुर्मी परिवार हुआ। उनके पिता स्वतंत्रता सेनानी थे और आधुनिक बिहार के संस्थापकों में से एक महान गांधीवादी अनुग्रह नारायण सिन्हा के करीब थे। उनके पिता एक आयुर्वेदिक वैद्य थे। उन्हें 1972 में बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (अब एनआईटी पटना) से विद्युत इंजीनियरिंग में डिग्री मिली। वह बिहार राज्य बिजली बोर्ड में शामिल हुए, आधे मन से, और बाद में राजनीति में चले गए।

राजनैतिक जीवन

नीतीश कुमार बिहार अभियांत्रिकी महाविद्यालय, के छात्र रहे हैं जो अब राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान, पटना के नाम से जाना जाता हैं। वहाँ से उन्होंने विद्युत अभियांत्रिकी में उपाधि हासिल की थी। वे १९७४ एवं १९७७ में जयप्रकाश बाबू के सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन में शामिल रहे थे एवं उस समय [४] के महान समाजसेवी एवं राजनेता सत्येन्द्र नारायण सिन्हा के काफी करीबी रहे थे।

वे पहली बार बिहार विधानसभा के लिए १९८५ में चुने गये थे। १९८७ में वे युवा लोकदल के अध्यक्ष बने। १९८९ में उन्हें बिहार में जनता दल का सचिव चुना गया और उसी वर्ष वे नौंवी लोकसभा के सदस्य भी चुने गये थे।

१९९० में वे पहली बार केन्द्रीय मंत्रीमंडल में बतौर कृषि राज्यमंत्री शामिल हुए। १९९१ में वे एक बार फिर लोकसभा के लिए चुने गये और उन्हें इस बार जनता दल का राष्ट्रीय सचिव चुना गया तथा संसद में वे जनता दल के उपनेता भी बने। १९८९ और 2000 में उन्होंने बाढ़ लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। १९९८-१९९९ में कुछ समय के लिए वे केन्द्रीय रेल एवं भूतल परिवहन मंत्री भी रहे और अगस्त १९९९ में गैसाल में हुई रेल दुर्घटना के बाद उन्होंने मंत्रीपद से अपना इस्तीफा दे दिया।

"‘मुझे लोकनायक जयप्रकाश नारायण, छोटे साहब सत्येंद्र नारायण सिन्हा और जननायक कर्पूरी ठाकुर के चरणों में जानने और सीखने का मौका मिला है-" मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

सन २००० में वे बिहार के मुख्यमंत्री बने लेकिन उन्हें सिर्फ सात दिनों में त्यागपत्र देना पड़ा। उसी साल वे फिर से केन्द्रीय मंत्रीमंडल में कृषि मंत्री बने। मई २००१ से २००४ तक वे बाजपेयी सरकार में केन्द्रीय रेलमंत्री रहे। २००४ के लोकसभा चुनावों में उन्होंने बाढ़ एवं नालंदा से अपना पर्चा दाखिल किया लेकिन वे बाढ़ की सीट हार गये।

नवंबर २००५, में राष्ट्रीय जनता दल की बिहार में पंद्रह साल पुरानी सत्ता को उखाड़ फेंकने में सफल हुए और मुख्यमंत्री के रूप में उनकी ताजपोशी हुई। सन् २०१० के बिहार विधानसभा चुनावों में अपनी सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों के आधार पर वे भारी बहुमत से अपने गठबंधन को जीत दिलाने में सफल रहे और पुन: मुख्यमंत्री बने। २०१४ में उन्होनें अपनी पार्टी की संसदीय चुनाव में खराब प्रदर्शन के कारण मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।[५]

निजी जीवन

1973 में नीतीश का विवाह मंजू कुमारी सिन्हा से हुआ था। मंजू कुमारी पटना में एक स्कूल में अध्यापिका थीं। उनके पास एक बेटा है, निशांत (जन्म 20 जुलाई 1975), जो बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान-मेसरा से इंजीनियरिंग में स्नातक हैं।[६][७][८] मंजू का 2007 में निधन हो गया था।[९] नीतीश का उपनाम मुन्ना है।

धारित पद

अवधि पद टिप्पणी
1977 जनता पार्टी के टिकट पर पहला चुनाव लड़े।
1985–89 बिहार विधान सभा के सदस्य First term in Legislative Assembly
1986–87 Member, Committee on Petitions, Bihar Legislative Assembly
1987–88 बिहार युवा लोकदल के अध्यक्ष
1987–89 Member, Committee on Public Undertakings, Bihar Legislative Assembly.
1989 जनता दल (बिहार) के महासचिव
1989 ९वीं लोकसभा में निर्वाचित First term in Lok Sabha
1989 - 16 July 1990 Member, House Committee Resigned
April 1990–November 1990 Union Minister of State, Agriculture and Co-operation
1991 Re-elected to 10th Lok Sabha 2nd term in Lok Sabha
1991–93 General-Secretary, Janata Dal.
Deputy Leader of Janata Dal in Parliament
17 December 1991 – 10 May 1996 Member, Railway Convention Committee
8 April 1993 – 10 May 1996 Chairman, Committee on Agriculture
1996 Re-elected to 11th Lok Sabha.
Member, Committee on Estimates.
Member, General Purposes Committee.
Member, Joint Committee on the Constitution (Eighty-first Amendment Bill, 1996)
Third term in Lok Sabha
1996–98 Member, Committee on Defence
1998 Re-elected to 12th Lok Sabha 4th term in Lok Sabha
19 March 1998 – 5 August 1999 Union Cabinet Minister, Railways
14 April 1998 – 5 August 1999 Union Cabinet Minister, Surface Transport (additional charge)
1999 Re-elected to 13th Lok Sabha 5th term in Lok Sabha
13 October 1999 – 22 November 1999 Union Cabinet Minister, Surface Transport
22 November 1999 – 3 March 2000 Union Cabinet Minister, Agriculture
3 March 2000 – 10 March 2000 Chief Minister, Bihar as 29th Chief Minister of Bihar, only for 7 days
27 May 2000 – 20 March 2001 Union Cabinet Minister, Agriculture
20 March 2001 – 21 July 2001 Union Cabinet Minister, Agriculture, with additional charge of Railways
22 जुलाई 2001 – 21 मई 2004 भारत के रेलवे मन्त्री
2004 Re-elected to 14th Lok Sabha.
Member, Committee on Coal & Steel.
Member, General Purposes Committee.
Member, Committee of Privileges.
Leader Janata Dal (U) Parliamentary Party, Lok Sabha
6th term in Lok Sabha
24 नवम्बर 2005 – 24 नवम्बर 2010 बिहार के मुख्यमन्त्री बिहार के ३१वें मुख्यमन्त्री के रूप में
26 नवम्बर 2010 – 17 मई 2014 बिहार के मुख्यमन्त्री बिहार के ३२वें मुख्यमन्त्री के रूप में
22 फरवरी 2015 – 19 नवम्बर 2015 बिहार के मुख्यमन्त्री बिहार के ३४वें मुख्यमन्त्री के रूप में
20 नवम्बर 2015 – 26 जुलाई 2017 बिहार के मुख्यमन्त्री बिहार के ३५वें मुख्यमन्त्री के रूप में
27 जुलाई 2017 बिहार के मुख्यमन्त्री बिहार के ३६वें मुख्यमन्त्री के रूप में
16 नवंबर 2020 - अब तक बिहार के मुख्यमन्त्री बिहार के ३७वें मुख्यमन्त्री के रूप में

सम्मान एवं पुरस्कार

  • अणुव्रत सम्मान, श्वेतांबर तेरापंथ महासभा (जैन संस्था) द्वारा, बिहार में शराबबंदी लागू करने के लिए, 2017
  • जेपी स्मारक पुरस्कार, नागपुर मानव मंदिर, 2013[१०]
  • फॉरेन पॉलिसी मैगजीन के टॉप 100 बैश्विक चिंतक लोगों में 77वें स्थान पर, 2012.[११]
  • XLRI, जमशेदपुर द्वारा, "सर जहाँगीर गांधी मेडल" , 2011.[१२]
  • "एमएसएन इंडियन ऑफ दि इयर", 2010"[१३]
  • एनडीटीवी इंडियन ऑफ दि इयर – राजनीति, 2010[१४]
  • फ़ोर्ब्स "इंडियन पर्सन ऑफ दि इयर", 2010[१५]
  • सीएनएन-आईबीएन "इंडियन ऑफ दि इयर अवार्ड" – राजनीति, 2010[१६]
  • एनडीटीवी इंडियन ऑफ दि इयर – राजनीति, 2009[१७]
  • इकोनॉमिक टाइम्स "बिजनेस रिफार्मर ऑफ दि इयर", 2009[१८]
  • 'पोलियो उन्मूलन चैम्पियनशिप अवार्ड' 2009, रोटरी इंटरनेशनल द्वारा[१९]
  • सीएनएन-आइबीएन "ग्रेट इंडियन ऑफ दि इयर" अवार्ड – राजनीति, 2008[२०]

साँचा:Clear

सन्दर्भ

  1. "CM's grip on history amazes officials". मूल से 2 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 नवंबर 2017.
  2. एनडीटीवी. https://web.archive.org/web/20170726192252/https://khabar.ndtv.com/news/bihar/bihar-chief-minister-nitish-kumar-resigns-1729550. मूल से 26 जुलाई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 जुलाई 2017. पाठ "बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्‍यपाल को सौंपा अपना इस्तीफा" की उपेक्षा की गयी (मदद); गायब अथवा खाली |title= (मदद)
  3. "PROMISCUOUS Power and the Improbable Amorality of Nitish Kumar". मूल से 3 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2017. |title= में 12 स्थान पर line feed character (मदद)
  4. "संग्रहीत प्रति". मूल से 21 नवंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 नवंबर 2015.
  5. "नीतीश कुमार ने 'जय बिहार, जय भारत' का दिया नारा और दे दिया मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा". वन इंडिया. 17 मई 2014.
  6. "Birthday boy". मूल से 12 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 जून 2018.
  7. "Political sons shun politics". मूल से 12 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 जून 2018.
  8. "In Bihar, son rise on a different horizon - cricket, films". Indian Express. 3 April 2009. मूल से 25 मार्च 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 September 2012.
  9. "स्कूल में टीचर थीं नीतीश की पत्नी, इंटरकास्ट मैरिज के बाद ऐसी थी लाइफ".
  10. http://timesofindia.indiatimes.com/home/The-day-Patil-took-oath-of-office-on-Friday-he-honoured-Nitish-with-the-JP-Memorial-Award-on-behalf-of-Nagpurs-Manav-Mandir-/articleshow/19150828.cms साँचा:Webarchive?
  11. "Nitish Kumar in Foreign Policy's top 100 global thinkers". indiatoday.intoday.in. मूल से 13 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 June 2016.
  12. Our Bureau. "Business Line : Industry & Economy / Economy : XLRI to fete Nitish Kumar". Thehindubusinessline.com. अभिगमन तिथि 17 September 2012.
  13. "MSN Indian Of The Year: Nitish Kumar". News.in.msn.com. 20 December 2010. मूल से 15 जून 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 September 2012.
  14. NDTV Indian of the Year: The winners (18 February 2011). "NDTV Indian of the Year: The winners". NDTV.com. मूल से 9 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 September 2012.
  15. "A Person of the Year: Nitish Kumar". Forbes. 3 January 2011. मूल से 8 सितंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 जुलाई 2017.
  16. "Nitish Kumar, CNN IBN Indian of the year-2010". मूल से 23 अप्रैल 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 जुलाई 2017.
  17. "News " Videos". NDTV. मूल से 28 फ़रवरी 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2012-09-17.
  18. "Features". The Times Of India. India. 25 August 2009. मूल से 21 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 जुलाई 2017.
  19. "Awards galore for Nitish". The Times Of India. India. 24 December 2010. मूल से 9 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 जुलाई 2017.
  20. "Indian Of The Year 2008 -politics winner nitish kumar". मूल से 13 जुलाई 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 जुलाई 2017.

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:बिहार के मुख्यमंत्री साँचा:वर्तमान भारतीय मुख्यमन्त्री