सामग्री पर जाएँ

मेघालय शिक्षा समिति

भारतपीडिया से

मेघालय शिक्षा समिति एक गैर सरकारी शैक्षणिक संगठन है। यह मेघालय में विद्या भारती की राज्य स्तरीय संबद्ध समिति है।[] मेघालय शिक्षा समिति  का गठन 25 नवम्बर 2007 को किया गया था।[]

साँचा:Infobox Organization

मेघालय शिक्षा समिति के माध्यम से विद्या भारती की योजना अंतर्गत विद्यालय संचालित है। इन विद्यालयों में अधिकांशतः जनजाति बच्चे अध्ययन करते हैं। मेघालय में जयन्तिया, खासी, गारो हिल्स में विद्यालय में 18 विद्यालयों का संचालन किया जाता है। इन विद्यालयों का माध्यम अंग्रेजी है। मेघालय राज्य में मेघालय शिक्षा समिति द्वारा 23 एकल विद्यालय का संचालन किया जाता है। मेघालय शिक्षा समिति के विद्यालयों में 4,729 छात्र एवं 355 शिक्षक हैं। मेघालय शिक्षा समिति के अंतर्गत संचालित विद्यालय मेघालय बोर्ड आॅफ स्कूल ऐजुकेशन से मान्यता प्राप्त हैं।

विद्यालय[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

मेघालय शिक्षा समिति द्वारा संचालित अधिकांश विद्यालय इन नामों से जाने जाते हैं।[]

  • गरूणाचल विद्यापीठ[]
  • सेंग खासी विद्यालय
  • किआंग नंग्वाह स्कूल
  • काँची कामकोटि विद्या भारती स्कूल
  • सी एम सी एल विद्या भारती स्कूल

इतिहास[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

मेघालय में वर्ष 1993 से गारो हिल्स में विद्यालय संचालित है। पहले विद्यालय का नाम गरूणाचल विद्यापीठ, बेलवारी है। जो कि एक आवासीय विद्यालय है। मेघालय राज्य में हिन्दू संस्कृति के रक्षण व प्रचार-प्रसार में इन विद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इन विद्यालयों के द्वारा सामाजिक चेतना व संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

प्रकल्प[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

इन्हें भी देखें[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  1. . विद्या भारती. [१]
  2. "Vidya Bharati Purvottar Kshetra – Affiliated to Vidya Bharati Akhil Bharatiya Shiksha Sansthan".[२]Retrieved 2020-12-25.
  3. . विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र. [३]
  4. "Enroll of students in schools Garudachal Vidyapeeth LPS | Official Website of Mid Day Meal Scheme, Directorate of School Education & Literacy, Government of Meghalaya, India".mdmsmeghalaya.gov.in'.[४]Retrieved 2020-12-25.

साँचा:विद्या भारती