युगांडा गणराज्य पूर्वी अफ्रीका में स्थित एक स्थलरुद्ध देश है। इसकी सीमा पूर्व में केन्या, उत्तर में सूडान, पश्चिम में कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य, दक्षिण पश्चिम में रवांडा और दक्षिण में तंजानिया से मिलती है। देश के दक्षिणी हिस्से में विक्टोरिया झील का एक बड़ा भाग शामिल है, जिससे केन्या और तंजानिया से सीमा निर्धारित होती है। युगांडा नाम बुगांडा राजशाही से लिया गया है, जिसमें देश का दक्षिणी ह्स्सिा, राजधानी कंपाला को शामिल कर, आता था। देश की एक तिहाई जनसंख्या अंतरराष्ट्रीय गरीबी रेखा (2 डालर प्रतिदिन) से नीचे जीवनयापन करती है।

युगांडा

मूल नामJamhuri ya Uganda
आदर्श वाक्य"भगवान और मेरे देश के लिए"
राष्ट्रगानओ युगांडा, सुंदरता का देश
राजधानीकंपाला
सबसे बड़ा शहरकंपाला
राजभाषाअंग्रेजी,
Vernacular languagesLuganda, Luo, Runyankore, Ateso, Lusoga
नागरिक नामयुगांडा
शासन प्रणालीलोकतांत्रिक गणराज्य
राष्ट्रपतियोवेरी मुसेवेनी
उप राष्ट्रपतिगिल्बर्ट बुकेन्या बालीबालेसा
क्षेत्रफल236,040 वर्ग किमी(क्रम 81वां)
जल: 15.39%
जनसंख्या32,369,558(2009)
घनत्व: 137.1 प्रति वर्ग किमी
सकल घरेलू उत्पाद (क्रय शक्ति)$36.745 बिलियन(2008)
प्रति व्यक्ति: $1,146
स्वतंत्रतायूनाइटेड किंगडम से
गणराज्य
9 अक्टूबर 1962
मानव विकास सूचकांक0.484(2013)
मुद्रायुगांडाई शिलिंग
समय क्षेत्रपूर्वी अफ्रीकी समय
दूरभाष कोड+2561
इंटरनेट डोमेन.ug

परिचय सम्पादित करें

यूगांडा पूर्वी मध्य-अफ्रीका का एक विषुवत्‌रेखीय देश है, जो पूर्णत: स्थलरुद्ध है। इसके उत्तर में सूडान, पशिचम में काँगो (लिओपोल्डविल) पूर्व में केन्या, दक्षिण-पश्चिम में रूआंडा, एवं दक्षिण में टैंगैन्यीका देश तथा विक्टोरिया झील स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल ९३,९८१ वर्ग मील है, जिसका १३,६८९ वर्ग मील भाग जलग्रस्त एवं दलदली है।

प्राकृतिक स्वरूप सम्पादित करें

देश का अधिकांश भूभाग पठारी है, जो समुद्रतल से लगभग ४,००० फुट ऊँचा है। पश्चिमी सीमा पर रूबंजोरी पर्वत स्थित है, जिसका उच्चतम शिखर समुद्रतल से १६,७९१ फुट ऊँचा है, जककि पूर्वी सीमा पर स्थित ऐलगन पर्वत की अधिकतम ऊँचाई १४,१७८ फुट है। देश के मध्य में क्योगा एवं दक्षिण में विक्टोरिया झीलें स्थित हैं।

जलवायु सम्पादित करें

समुद्रतल से अधिक उँचाई पर स्थित इस देश का ताप अन्य विषुवत्रेखीय प्रदेशों की तुलना में न्यून है। औसत वार्षिक ताप उत्तर में १५° सें० एवं दक्षिण में २२° सें० है। वार्षिक तापांतर साधारण हैं। औसत वार्षिक वर्षा की मात्रा उत्तर में ३५ इंच एवं दक्षिण में ५९ इंच तक है।

प्राकृतिक वनस्पति एवं जीवजंतु सम्पादित करें

पश्चिम के उच्च प्रदेश में लंबी घास तथा वनों की प्रचुरता है। उत्तर के शुष्कतर क्षेत्र में छोटी घास ही अधिक मिलती है। देश के दक्षिणी भाग में प्राकृतिक वनस्पति साफ करके भूमि को कृषियोग्य बना लिया गया है, हिसमें केले की उपज मुख्य है। कहीं कहीं हाथी घास उगती है, जिसकी ऊँचाई १० फुट तक हो जाती है।

पशुओं में हाथी, दरियाई घोड़ा, भैंसा, बंदर इत्यादि अधिक हैं। कुछ भागों में शेर, जिराफ तथा गैंड़े भी मिलते हैं।

कृषि सम्पादित करें

कृषि में कपास, कहवा, गन्ना तंबाकू तथा चाय की उपज महत्वपूर्ण है। अन्य फसलों में केला, मक्का और बाजरा उल्लेखनीय हैं।

उद्योग सम्पादित करें

खनिज ताँबा उत्खनन तथा कपास एवं कहवा संबंधी उद्योग प्रमुख हैं। अन्य उद्योग धंधों के अंतर्गत वस्त्रनिर्माण, सीमेंट, मदिरा, चीनी, लकड़ी चीरने तथा साबुन निर्माण का काम होता है।



इतिहास सम्पादित करें

युगांडा क्षेत्र में प्राचीन काल से विभिन्न स्थानीय राज्य और जनजातीय समूह विद्यमान थे। बुगांडा राज्य इस क्षेत्र के प्रमुख राज्यों में से एक था। उन्नीसवीं शताब्दी के अंत में ब्रिटिश प्रभाव बढ़ा और 1894 में युगांडा प्रोटेक्टोरेट की स्थापना हुई। 9 अक्टूबर 1962 को युगांडा को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। स्वतंत्रता के बाद देश में राजनीतिक अस्थिरता और सैन्य शासन के दौर भी देखे गए। 1986 से योवेरी मुसेवेनी देश के राष्ट्रपति हैं।

राजनीति सम्पादित करें

युगांडा एक गणराज्य है। देश में राष्ट्रपति राज्य के प्रमुख होते हैं और संसद विधायी कार्य करती है। राजनीतिक व्यवस्था में बहुदलीय ढाँचा विद्यमान है, यद्यपि सत्ता का केंद्रीकरण एक प्रमुख राजनीतिक विषय रहा है। देश को प्रशासनिक दृष्टि से जिलों में विभाजित किया गया है।



जनसांख्यिकी सम्पादित करें

युगांडा की जनसंख्या विविध जातीय समूहों से मिलकर बनी है। देश की आधिकारिक भाषाएँ अंग्रेज़ी और स्वाहिली हैं, जबकि स्थानीय भाषाएँ भी व्यापक रूप से प्रयुक्त होती हैं। ईसाई धर्म और इस्लाम प्रमुख धर्मों में शामिल हैं। जनसंख्या का एक बड़ा भाग ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करता है।

संस्कृति सम्पादित करें

युगांडा की संस्कृति में विभिन्न जातीय समूहों की परंपराएँ, संगीत, नृत्य और लोककथाएँ सम्मिलित हैं। पारंपरिक राज्यों की सांस्कृतिक विरासत सामाजिक जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। स्थानीय व्यंजनों में केला और कसावा आधारित पदार्थ प्रमुख हैं।

सन्दर्भ सम्पादित करें