सामग्री पर जाएँ

रीता फारिया

भारतपीडिया से

साँचा:ज्ञानसन्दूक व्यक्ति रीता फारिया पॉवेल (1945) मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय और एशियाई मूल की महिला हैं।[] वे पहली भारतीय मिस वर्ल्ड हैं, जिन्होने चिकित्सा शास्त्र में विशेषज्ञता हासिल की।

शिक्षा एवं करियर[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

मुंबई में 1945 में जन्मी रीता पहली भारतीय और एशियाई मूल की महिला हैं जिन्होंने 1966 में मिस वर्ल्ड का टाइटिल जीता। एक साल मॉ‌डलिंग की ऊंचाइयों को छूने के बाद रीता ने डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की और इस क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया। उन्होने मुंबई स्थित ग्रांट मेडिकल कॉलेज और सर जमशेदजी जीजाबाई ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल से एम बी बी एस में स्नातक किया। उसके बाद वे किंग्स कॉलेज एवं अस्पताल, लंदन में उच्च अध्ययन हेतु चली गई। 1971 में उन्होने डेविड पॉवेल से शादी की और 1973 में दोनों डबलिन में रहने लगे, जहां उन्होने डोकटरी की प्रेक्टिस करना शुरू किया।[]

उन्होने दोबारा फैशन की दुनिया में 1998 में फेमिना मिस इंडिया की जज के तौर पर कमबैक किया। वे मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भी बतौर जज शामिल हो चुकी हैं।[]

सम्मान/पुरस्कार[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

व्यक्तिगत जीवन[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

उनकी शादी 1971 में हुई। वर्तमान में वे डबलिन, आयरलैंड में अपने एंडोक्राइनोलॉजिस्ट पति डेविड पॉवेलके साथ रहती है।[] उनके दो बेटे और पाँच पोते-पोतियाँ हैं।[]

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

साँचा:Persondata


साँचा:भारत की पहली महिलाएँ

  1. "INDIAN MIRROR - Makers of India".[१]Retrieved 24 फ़रवरी 2014.
  2. (जुलाई 3, 2006)."Lost and found: Thirty newsmakers from the pages of Indian history and where they are now: Cover Story".इंडिया टुडे.[२]
  3. "समाचार:अमर उजाला,:लेखक:प्रियंका पाण्डेय पाडलीकर, शीर्षक:रीता फारिया पॉवेल".[३]Retrieved 24 फ़रवरी 2014.
  4. (12 दिसम्बर 2006)."The first Indian to win the Miss World title".Rediff News.[४]
  5. "Miss World 1966 - Reita Faria - India".Miss World.[५]