विद्या भारती शिक्षा समिति त्रिपुरा
विद्या भारती शिक्षा समिति त्रिपुरा एक गैर-लाभकारी, गैर-सरकारी शैक्षणिक संगठन है। यह विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली की शाखा है।[१] विद्या भारती शिक्षा के क्षेत्र में 1995 से नैतिक मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान करने के संकल्प के साथ त्रिपुरा में काम कर रही है। विद्या भारती शिक्षा समिति त्रिपुरा द्वारा तेलियामूड़ा में जनजातीय छात्रों के आवासीय विद्यालय के साथ-साथ 9 अन्य विद्यालयों का संचालन भी करती है।[२]
इतिहास[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
त्रिपुरा में पहला विद्यालय त्रिपुरेश्वरी शिशु मंदिर, जनवरी 1995 में 38 छात्रों के साथ अगरतला के चौमुहानी में दो कमरे के किराए के घर में स्थापित किया गया। विद्या भारती के पास विद्यालयों को स्थापित करने के लिए प्रत्यक्ष वित्तपोषण की कोई व्यवस्था नहीं थी। लेकिन विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री कृष्णचंद्र गांधी ने स्थानीय समस्या को महसूस किया और त्रिपुरा में विद्यालय की स्थापना के लिए रामनगर -2, अगरतला में भूमि का एक भूखंड (जुलाई 1997) खरीद लिया। त्रिपुरा विद्या भारती शिक्षा समिति कार्यालय रामनगर -2, अगरतला में स्थित है। वर्तमान में त्रिपुरा में 09 विद्यालय कैलाशहर, धर्मनगर, कुमारघाट, तेलियामूड़ा, दोनामुरा और अगरतला में स्थित हैं।[३][४]
विद्यालय समूह[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
विद्या भारती शिक्षा समिति त्रिपुरा द्वारा इन नामों से विद्यालय संचालन किया जाता है।[५]
- त्रिपुरेश्वरी शिशु मंदिर
- त्रिपुरेश्वरी विद्या मंदिर[६]
- हरी राधा विद्या मंदिर
इन्हें भी देखें[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- विद्या भारती शिक्षा समिति त्रिपुरा का जालस्थल
- विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र का जालस्थल
- पूर्वोत्तर संवाद (समाचार पोर्टल) का जालस्थल
- विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान का जालस्थल
- ‘राष्ट्रीय शिक्षा’ समाज प्रबोधन का जालस्थल
- विद्या भारती पूर्व छात्रों का जालस्थल
सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- ↑ . विद्या भारती. [१]
- ↑ "Vidya Bharati Shiksha Samiti Tripura – Vidya Bharati Purvottar Kshetra".[२]Retrieved 2021-01-02.
- ↑ "Vidya Bharati Shiksha Samiti Tripura – Affilitated to Vidya Bharati Akhil Bharatiya Shiksha Sansthan".[३]Retrieved 2021-01-02.
- ↑ "VIDYA BHARATI SHIKSHA SAMITY TRIPURA | Ngo List".[४]Retrieved 2021-01-02.
- ↑ . विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र. [५]
- ↑ "Tripureswari Vidya Mandir - Home".tripureswarividyamandir.org'.[६]Retrieved 2021-01-02.