सामन्था अक्किनेनी
साँचा:Indian name साँचा:ज्ञानसन्दूक व्यक्ति
समांथा अक्किनेनी (née रूथ प्रभु; जन्म:28 अप्रैल 1987) मुख्य रूप से तेलुगू और तमिल फिल्म उद्योग में काम करने वाले एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल है।[१][२] समांथा चेन्नई में पली-बढ़ी है और इन्होंने किशोरावस्था के दौरान मॉडलिंग में कैरियर शुरु किया था। समांथा की सगाई अक्किनेनी नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्या से हो चुकी है।[३][४] समांथा रुथ प्रभु साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य संग विवाह बंधन में बंधेगे।[५]
2007 में रवि वर्मन की मॉस्कोइन कवेरी के लिए साइन अप करने के बावजूद उनकी पहली रिलीज गौतम मेनन द्वारा निर्देशित 2010 की तेलुगू रोमांस फिल्म ये माया चेसाव थी, जो समीक्षकों द्वारा प्रशंसित की गई और जिसने उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार-दक्षिण दिलवाया। जब से वह कई व्यावसायिक रूप से सफल तेलुगू फिल्मों में दिखाई देती आ रही है।.[६][७][८][९] 2013 में सामन्था एक ही वर्ष में दोनों, सर्वश्रेष्ठ तेलुगू अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ तमिल अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार को जीतने वाली रेवती के बाद दूसरी अभिनेत्री बन गई।
अभिनय श्रेय[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
| साल | फ़िल्म | किरदार | भाषा | टिप्पणी |
|---|---|---|---|---|
| 2010 | ये माया चेसावे | जेसी थेकेकुट्टू | तेलुगू | सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार - दक्षिण नामांकित—सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार - तेलुगु |
| 2010 | मॉस्कोइन कवेरी | कावेरी थान्गावेलु | तमिल | |
| 2012 | एक दीवाना था | सामान्था | हिन्दी | कैमियो |
| 2013 | ज़बरदस्त | श्रेया | तेलुगू | |
| 2013 | रमैया वस्तावैया | अकर्षा | तेलुगू | |
| 2014 | अल्लुडु सीनू | अंजलि | तेलुगू | |
| 2014 | अंजान | जीवा | तमिल |