११ (संख्या)
गणित में[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
गणित के आधार पर देखा जाये तो यह पाँचवी सबसे छोटी अविभाज्य संख्या है और दो अंकों वाली सबसे छोटी अविभाज्य संख्या है।
11 के साथ गणना[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
| गुणा | 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 50 | 100 | 1000 | ||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 11 | 22 | 33 | 44 | 55 | 66 | 77 | 88 | 99 | 110 | 121 | 132 | 143 | 154 | 165 | 176 | 187 | 198 | 209 | 220 | 231 | 242 | 253 | 264 | 275 | 550 | 1100 | 11000 |
| भाग | 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 11 | 12 | 13 | 14 | 15 | ||||||
| 11 | 5.5 | 2.75 | 2.2 | 1.375 | 1.1 | |||||
| 1 | ||||||||||
| 1 |
| घातांक | 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 11 | 121 | 1331 | 14641 | 161051 | 1771561 | 19487171 | 214358881 | 2357947691 | 25937421601 | 285311670611 | 3138428376721 | 34522712143931 | ||
| 1 | 2048 | 177147 | 4194304 | 48828125 | 362797056 | 1977326743 | 8589934592 | 31381059609 | 100000000000 | 285311670611 | 743008370688 | 1792160394037 |
| मूलांक | 1 | 5 | 10 | 15 | 20 | 25 | 30 | 40 | 50 | 60 | 70 | 80 | 90 | 100 |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 110 | 120 | 130 | 140 | 150 | 200 | 250 | 500 | 1000 | 10000 | 100000 | 1000000 | |||
| 1 | 5 | |||||||||||||
11 के साथ रोचक कलन[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
11 को किसी भी द्विअंकी संख्या (दहाई) से गुणा करने के लिए उसी संख्या को लिखकर बीच में उसी संख्या का योग रखने पर परिणाम प्राप्त होता है जैसे:[१]
- अर्थात 11 के बीच में 1+1=2 रखने पर 121 प्राप्त होता है।
- आदि।
लेकिन जब दोनों संख्याओं का योग 9 से ऊपर अर्थात दहाई के अंक में चला जाता है तो बायीं ओर की संख्या में एक की वृद्धि कर दी जाती है जैसे:
उपरोक्त कथन वैदिक गणित के सूत्र एकाधिकेन पूर्वेण की एक विशेष अवस्था है।
विज्ञान में[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- सोडियम का परमाणु क्रमांक 11 है।[२]
- M-सिद्धान्त में 11 विमाएँ परिभाषित हैं।[३]
खगोल[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
खेलों में[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- बहुत से खेलों में 11 खिलाड़ी मैदान पर उतरते हैं, जैसे: क्रिकेट, फुटबॉल आदि।
- क्रिकेट में छह गेंदबाज ऐसे हैं जिन्होंने टेस्ट मैच में सभी ११ (ग्यारह) बल्लेबाजों को आउट किया है। ये गेंदबाज हैं - जिम लेकर, श्रीनिवासराघवन वेंकटराघवन, ज्यॉफ डाइमॉक, अब्दुल कादिर, वकार यूनुस व मुथैया मुरलीधरन।[४]
संगणक में[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
संगणक के कुंजीपटल पर एक कुंजी F11 होती है केडीई और विण्डोज़ जो मोज़िला फायरफॉक्स, ऑपेरा वेब ब्राउज़र, गूगल क्रोम, इण्टरनेट ऍक्सप्लोरर आदि को पूर्ण स्क्रीन और सामान्य अवस्था में बदलने के काम आती है तथा मैक ओस अथवा ओएस एक्स में सभी खुले हुए विंडोज़ को छुपाने के लिये काम में लिया जाता है।
हिन्दी में[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
यद्यपि 11 है तो केवल एक संख्या ही लेकिन अन्य स्थानों की तरह इस संख्या का महत्व हिन्दी भाषा की सुन्दरता से भी जुड़ा है। जिसके कुछ उदाहरण निम्न हैं:
लोकोक्ति और मुहावरे[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- नौ दो ग्यारह होना: इस मुहावरे का साधारण अर्थ रफूचक्कर होना या भाग जाना होता है।[५]
- एक और एक ग्यारह: अर्थात् संगठन में ही शक्ति होती है।
- ग्यारह नम्बर की गाड़ी से चलना: अर्थात् जितना हो सके पैदल चलना ही लाभदायक है।
हिन्दी फ़िल्मों में[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- फिल्म 9-2-11 (1957) फ़िल्म : यह फ़िल्म देवानन्द, कल्पना कार्तिक, शशिकला, जीवन, मदन पुरी, ललिता पवार और राशिद खान अभिनीत है। इसका निर्देशन विजय आनन्द ने किया था।[६]
- टैक्सी नम्बर 9-2-11 (2006) फ़िल्म: यह फ़िल्म नाना पाटेकर, जॉन अब्राहम, समीरा रेड्डी, सोनाली कुलकर्णी, कुरुष देबू, शिवाजी साथम, प्रियंका चोपड़ा अभिनीत है। इसका निर्देशन मिलन लुथरिया ने किया। इस फ़िल्म की पटकथा लेखन का कार्य रजत अरोड़ा का है तथा बोल विशाल दादलानी एवं देव कोहली के हैं।[७]
हिन्दी विकिपीडिया पर[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
हिन्दी विकिपीडिया का जन्म दिन 11 जुलाई को मनाया जाता है।[८] इसका पहला पन्ना (मुखपृष्ठ)[९] 11 जुलाई 2003 को किन्हीं अनामक सदस्य[१०] ने बनाया था जिसका अन्तिम सम्पादन 15 जनवरी 2007 को मितुल जी ने किया था।
अंक शास्त्र में[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
ग्यारह का महत्व अंक शास्त्र में भी है। अंक शास्त्र में संख्या 11 एक बहुत ही जटिल परिणाम भरी संख्या है। इसके अनुसार जिन लोगों का अंक 11 होता है वे महान योजनाकार और शानदार ढँग से कार्य करने वाले होते हैं।[११]
धार्मिक महत्व[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
बाइबिल में[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- बाइबिल की पुस्तकों की संख्या = 66 = 6×11, अर्थात् 11 से सम्बन्धित।
- इसहाक और इस्माएल: इसहाक के संख्यात्मक मान 198 = 18x 11 है। इस्माएल के संख्यात्मक मूल्य 451 = 41x 11 है।[१२]
सनातन धर्म में[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- सनातन धर्म में सवा (एक और एक चौथाई) का महत्व है और इसी क्रम में सवा, ग्यारह, इक्कीस, इक्यावन को शुभ माना जाता है। अर्थात् सबसे छोटी प्राकृत संख्या जो शुभ मानी जाती है वह 11 ही है।
11 से सम्बन्धित अन्य घटनायें[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- 11 जून 1897[१३] तदनुसार ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी (निर्जला एकादशी) विक्रमी संवत् 1954 को शाहजहाँपुर में जन्मे राम प्रसाद 'बिस्मिल' को पौष कृष्ण एकादशी (सफला एकादशी) विक्रमी संवत् 1984 को ब्रिटिश सरकार ने गोरखपुर जेल में फाँसी दे दी। बिस्मिल जी ने 11 वर्ष के क्रान्तिकारी जीवन में कई पुस्तकें लिखीं जिनमें से 11 (ग्यारह) ही उनके जीवन काल में प्रकाशित हो सकीं।[१४]
- 9/11 : 11 सितम्बर 2001 को संयुक्त राज्य अमेरिका पर अल-क़ायदा द्वारा समन्वित आत्मघाती हमलों की श्रृंखला थी। उस दिन सबेरे, 19 अल कायदा आतंकवादियों ने चार वाणिज्यिक यात्री जेट एअरलाइनर्स का अपहरण कर लिया।[१५][१६]
- मुम्बई उपनगरीय रेल बम विस्फोट : 11 जुलाई 2006 को मुम्बई की लोकल ट्रेनों में हुए सात विस्फोटों में 170 से अधिक लोग मारे गये।[१७]
इन्हें भी देखें[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- ↑ "११ से गुणा (Multiplication by 11)".हार्वे मड्ड कॉलेज गणित विभाग.[१]
- ↑ "सोडियम धातु".[२]
- ↑ "द थ्योरी फोर्मेर्ली नोन ऐज स्ट्रिंग्स".[३]
- ↑ क्रिकइन्फो, डिस्मिसिंग ऑल इलेवन बैट्समैन इन ए मैच Archived 20 अप्रैल 2010 at Web Archive
- ↑ (16 दिसम्बर2013)."नौ दो ग्यारह का मतलब रफूचक्कर होना या भाग जाना ही क्यों होता है?".नवभारत टाइम्स.[४]
- ↑ घण्टी, तेजस्विनी बॉलीवुड: लोकप्रिय हिंदी सिनेमा को एक गाइडबुक (Bollywood: a guidebook to popular Hindi cinema). रूटलेज (Routledge).पृ. 102.ISBN 0-415-28854-1.
- ↑ (20 फ़रवरी 2006)."टैक्सी नं॰ 9211 (नौ दो ग्यारह) (2006)".बीबीसी.[५]
- ↑ विकिपीडिया:हिन्दी विकिपीडिया के पाँच वर्ष पूर्ण
- ↑ [६]
- ↑ [७]
- ↑ "संख्या विज्ञान - संख्या 11, ग्यारह (Numerology – Number 11, Eleven)".[८]
- ↑ "11 ग्यारह 11".[९]
- ↑ आशारानी व्होरा स्वाधीनता सेनानी लेखक-पत्रकार पृष्ठ-181
- ↑ स्वाधीनता संग्राम के क्रान्तिकारी साहित्य का इतिहास. खंड 2.नई दिल्ली:प्रवीण प्रकाशन.पृ. 523.ISBN 81-7783-119-4.
- ↑ होम्स, स्टीफन आत्मघाती मिशन का औचित्य (Making sense of suicide missions). ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस.ISBN 0199297975.
- ↑ केप्पेल, गिल्लेस अपने ही शब्दों में अल कायदा (Al Qaeda in its own words). हार्वर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस.ISBN 067402804X.
- ↑ (11 जुलाई 2006 को 13:59 GMT)."मुंबई में सात धमाके, 170 मौतें".[१०]