कनाडा
| मूल नाम | कनेडा |
|---|---|
| आदर्श वाक्य | "ए मारी उस्क़्यू आद मारे (A Mari Usque Ad Mare)" "समुद्र से समुद्र तक"
|
| राष्ट्रगान | "ओ कनाडा" |
| राजधानी | ओटावा |
| सबसे बड़ा शहर | टोरंटो |
| राजभाषा | अंग्रेज़ी · फ़्रांसीसी |
| नागरिक नाम | कनाडाई |
| शासन प्रणाली | संघीय संसदीय संवैधानिक राजशाही[१] |
| महारानी | एलिज़ाबेथ द्वितीय |
| गवर्नर जनरल | डेविड जॉनस्टन |
| क्षेत्रफल | 9,984,670 वर्ग किमी(क्रम द्वितीय) जल: 8.92 (891,163 वर्ग किमीसाँचा:\344,080 वर्ग मील% |
| जनसंख्या | 35,675,834 [२][३](2016) |
| सकल घरेलू उत्पाद (क्रय शक्ति) | $1.672 लाख करोड़ [४](2016) प्रति व्यक्ति: $46,199 [४] |
| स्थापित | यूनाइटेड किंगडम से संविधान अधिनियम
|
| मानव विकास सूचकांक | 0.902(2013) |
| मुद्रा | कैनेडियन डॉलर ($) |
| दूरभाष कोड | +1 |
| इंटरनेट डोमेन | .ca |
| निर्देशांक | 45° 24′ N 75° 40′ W |
कनाडा उत्तरी अमेरिका का एक देश है जिसमें दस प्रान्त और तीन केन्द्र शासित प्रदेश हैं। यह महाद्वीप के उत्तरी भाग में स्थित है जो अटलाण्टिक से प्रशान्त महासागर तक और उत्तर में आर्कटिक महासागर तक फैला हुआ है। इसका कुल क्षेत्रफल 99.8 लाख वर्ग किलोमीटर है और कनाडा कुल क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का दूसरा और भूमि क्षेत्रफल की दृष्टि से द्वितीय सबसे बड़ा देश है। इसकी संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ अन्तरराष्ट्रीय सीमा विश्व की सबसे बड़ी भू-सीमा है। कनाडा एक विकसित देश है इसकी प्रति व्यक्ति आय विश्व स्तर पर दसवें स्थान पर हैं साथ ही साथ मानव विकास सूचकाङ्क पर इसकी रैंकिङ्ग नौवें नम्बर पर है। इसकी, सरकार पारदर्शिता, नागरिक स्वतन्त्रता, जीवन, आर्थिक स्वतन्त्रता, और शिक्षा की गुणवत्ता के अन्तरराष्ट्रीय माप में सबसे ऊँची रैंकिङ्ग हैं। कनाडा, राष्ट्र के राष्ट्रमण्डल का सदस्य है। इसके साथ ही यह कई प्रमुख अन्तरराष्ट्रीय और अन्तर-सरकारी संस्थाओं या समूहों का हिस्सा हैं जिनमे संयुक्त राष्ट्र, उत्तर अटलाण्टिक सन्धि सङ्गठन, जी-8, प्रमुख 10 देशों के समूह, जी-20, उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता, एशिया-प्रशान्त महासागरीय आर्थिक सहयोग प्रमुख हैं। कनाडा में अंग्रेज़ी और फ्रांसीसी दोनों भाषाओं में कैनाडा का साहित्य रचा गया है।
व्युत्पत्ति[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
शब्द कनाडा सेंट लॉरेंस इरोक्वॉयाई शब्द कनाटा से बना हुआ है जिसका अर्थ "गाँव" अथवा "बसावट" होता है।[५] सन् 1535 में वर्तमान क्यूबेक नगर क्षेत्र के स्टैडकोना गाँव की खोज ज़ाक कार्तिए ने की थी।[६] कार्तिए ने बाद में डोंनकना (स्टैडकोना के मुखिया) से सम्बंधित पूर्ण क्षेत्र के लिए कनाडा शब्द से उल्लिखीत किया;[६] इसके बाद सन् 1545 से यूरोपीय पुस्तकों और मानचित्रों में इस क्षेत्र को कनाडा नाम से उल्लिखित किया जाने गया।[६]
इतिहास[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
आदिकालीन निवासी[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
वर्तमान में कनाडा में आदिवासी लोगों में प्रथमराष्ट्र, इनुइट, और मेटीस लोग शामिल हैं। इसके अलावा मिश्रित नस्ल भी हैं, जोकी मध्य 17वीं सदी में प्रथमराष्ट्र और इनुइट लोगो की बाहर से बसने आये यूरोपीयो के साथ शादी के बाद बनी। उत्तरी अमेरिका की पहले निवासी 15,000 साल पहले साइबेरिया पलायन कर बेरिंग-भूमि पुल के माध्यम से पहुंचे।[७] यूरोपीय आव्रजन के पहले कनाडा में आदिवासी जनसंख्या 2 लाख से लेकर 20 लाख तक का अनुमान किया जाता रहा, हलाकि कनाडा की रॉयल आयोग द्वारा 500,000 का आंकड़ा स्वीकार किया गया।[८] यूरोपियनो के आने के साथ ही वहाँ इन्फ्लूएंजा, खसरा, और चेचक जैसी घातक बीमारिया भी साथ आ गई, और एक ही सदी में वहाँ की आदिवासी जनसंख्या में 80 प्रतिशत की कमी हो गई।
यूरोपीय उपनिवेशवाद[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
यूरोपीय उपनिवेशवाद का पहला उदाहरड़ नॉर्समैन द्वारा 1000 ई के आसपास न्यूफाउंडलैंड में ले'ऐंसेअक्स में देखने को मिला। इसके बाद सीधे 1497 में इतालवी नाविक जॉन केबोट ने कनाडा के अटलांटिक तट का पता लगाया और इंग्लैंड के राजा हेनरी सप्तम के नाम पर अधिकार प्रतिपादित किया।[९][१०] इसी के बाद ही बास्क और पुर्तगाली नाविकों ने 16वीं सदी में अटलांटिक तट पर मछली पकड़ने और व्हेल का शिकार करने की चौकियों की स्थापना की।[११] सन 1534 फ्रेंच एक्सप्लोरर जैक्स कार्टियर ने कनाडा में सेंट लॉरेंस नदी की खोज की और फ़्रांस के राजा फ्रांसिस प्रथम के नाम से वहाँ के छेत्र पर आधिपत्य कर व्यापार चौकी स्थापित किया,[१२] हलाकि यह चौकी ज्यादा दिन नहीं चल सका सन 1583 में, सर हम्फ्री गिल्बर्ट, महारानी एलिजाबेथ प्रथम के शाही विशेषाधिकार से न्यूफाउंडलैंड में सेंट जॉन की स्थापना की इसे ही उत्तरी अमेरिकी पर पहला अंग्रेजी उपनिवेश मन गया।.[१३] फ्रेंच खोजी शमूएल डी चैंपलिन 1603 में वहाँ पहुंचे और पहले स्थायी यूरोपीय बस्तियों, पोर्ट रॉयल (1605 में) और क्यूबेक सिटी (1608 में) कि स्थापना की। इसके बाद तो वहाँ उपनिवेशवाद का सिलसिला ही चालू हो गया, अंग्रेजो ने 1610 में क्यूपिड और फ्रीलैंड , न्यूफाउंडलैंड में अतिरिक्त कालोनियों की स्थापना की। इसके बाद दक्षिण के छेत्र में जल्द ही अन्य तेरह उपनिवेश बस्ती स्थापित कि गई।
शीघ्र ही अंग्रेजो ओर फ़्रांस में लड़ाई छिड़ गई, जिसमे सात वर्ष का युद्ध का प्रमुख रहा, पेरिस की संधि 1763 के बाद कनाडा के अधिकतर भूभाग में अंग्रेजो का अधिकार हो गया[१४]
1783 की पेरिस संधि से अमेरिकी स्वतंत्रता को मान्यता दी गई और ग्रेट झील के दक्षिण के प्रदेशों को नए संयुक्त राज्य अमेरिका को सौंप दिया गया। 1812 के संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन के बीच युद्ध में कनाडा ने मुख्य भूमिका अदा कि,युद्धशांति 1815 में आई, हलाकि दोनों कि सीमा में कोई बदलाव नहीं आया। 1815-50 के बीच ब्रिटिश आप्रवासन कि संख्या 960,000 से अधिक रही।[१५] इनमे आयरिश शरणार्थियों तथा गेलिकभाषी स्कॉट्स प्रमुख थे। संक्रामक रोगों के कारण 1891 से पहले कनाडा में आकर बसने वाले यूरोपीयो कि 25 -33 प्रतिशत लोगो की मृत्यु हो गई।
परिसंघ और विस्तार[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

कई संवैधानिक सम्मेलनों के बाद 1867 संविधान अधिनियम के तहत 1 जुलाई, 1867 को चार प्रांतों ओंटारियो, क्यूबेक, नोवा स्कोटिया, और नई ब्रंसविक कि आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई।[१६] कनाडा ने रूपर्ट कि भूमि तथा उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र का अधिकरण कर उत्तर पश्चिमी प्रदेशों का गठन किया, वही मेटीस की शिकायतों से लाल नदी के विद्रोह पनपा और जुलाई 1870 में मैनिटोबा प्रांत के सृजन हुआ।[१७] ब्रिटिश कोलंबिया और वैंकूवर द्वीप (जो 1866 में एकजुट कर दिया गया था), 1871 में कनाडा में शामिल हो गए, जबकि प्रिंस एडवर्ड द्वीप में 1873 में शामिल हुए।[१८] कनाडा की संसद ने विनिर्माण उद्योगों, रेलवे तथा आव्रजन को लेकर कई बिल पास किये गए।

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- ↑ उद्धरण त्रुटि: अमान्य
<ref>टैग;hailनामक संदर्भ की जानकारी नहीं है - ↑ "CANSIM - 051-0005 - Estimates of population, Canada, provinces and territories". 29 दिसंबर 2014 को अभिगमन किया गया। 19 जून 2016 को संग्रह में संग्रहीत।
- ↑ "Estimates of population, Canada, provinces and territories". Statistics Canada. September 27, 2014 को अभिगमन किया गया। 19 जून 2016 को संग्रह में संग्रहीत।
- ↑ ४.० ४.१ उद्धरण त्रुटि: अमान्य
<ref>टैग;imf2नामक संदर्भ की जानकारी नहीं है - ↑ रॉबर्ट शैडल. (1991). Historical Dictionary of European Imperialism. ग्रीनवुड पब्लिशिंग ग्रुप. (अंग्रेज़ी में). पृ. 109. ISBN 978-0-313-26257-9. 30 दिसंबर 2014 को अभिगमन किया गया। 7 अप्रैल 2015 को संग्रह में संग्रहीत।
- ↑ ६.० ६.१ ६.२ एलन रायबर्न. (2001). Naming Canada: Stories about Canadian Place Names. टोरंटो विश्वविद्यालय प्रेस. (अंग्रेज़ी में). पृ. 14-22. ISBN 978-0-8020-8293-0. 30 दिसंबर 2014 को अभिगमन किया गया। 19 मार्च 2015 को संग्रह में संग्रहीत।
- ↑ Thomas D. Dillehay. (2008). The Settlement of the Americas: A New Prehistory. Basic Books. पृ. 61. ISBN 978-0-7867-2543-4. 7 फ़रवरी 2017 को अभिगमन किया गया। 27 जनवरी 2017 को संग्रह में संग्रहीत।
- ↑ O'Donnell, C. Vivian. (2008). Indians In Contemporary Society. Government Printing Office. पृ. 285. ISBN 978-0-16-080388-8.
- ↑ The Canadian Encyclopedia. (July 1, 2008). "John Cabot". Historica Canada. January 20, 2014 को अभिगमन किया गया। 2 फ़रवरी 2014 को संग्रह में संग्रहीत।
- ↑ (2000). "John Cabot's voyage of 1497". Memorial University of Newfoundland. August 15, 2012 को अभिगमन किया गया। 12 फ़रवरी 2015 को संग्रह में संग्रहीत।
- ↑ उद्धरण त्रुटि: अमान्य
<ref>टैग;hornsbyनामक संदर्भ की जानकारी नहीं है - ↑ (1993). The Voyages of Jacques Cartier. University of Toronto Press. पृ. 26. ISBN 978-0-8020-6000-6. 7 फ़रवरी 2017 को अभिगमन किया गया। 27 जनवरी 2017 को संग्रह में संग्रहीत।
- ↑ Rose, George A. (October 1, 2007). Cod: The Ecological History of the North Atlantic Fisheries. Breakwater Books. पृ. 209. ISBN 978-1-55081-225-1. 7 फ़रवरी 2017 को अभिगमन किया गया। 27 जनवरी 2017 को संग्रह में संग्रहीत।
- ↑ Allaire, Gratien. (May 2007). "From "Nouvelle-France" to "Francophonie canadienne": a historical survey". International Journal of the Sociology of Language. 2007(185) पृ. 25–52. doi:10.1515/IJSL.2007.024.
- ↑ Richard Colebrook Harris. (1987). Historical Atlas of Canada: The land transformed, 1800–1891. U of Toronto Press. पृ. 21. 7 फ़रवरी 2017 को अभिगमन किया गया। 27 जनवरी 2017 को संग्रह में संग्रहीत।
- ↑ Dijkink, Gertjan. Knippenberg, Hans. (2001). The Territorial Factor: Political Geography in a Globalising World. Amsterdam University Press. पृ. 226. ISBN 978-90-5629-188-4. 7 फ़रवरी 2017 को अभिगमन किया गया। 27 जनवरी 2017 को संग्रह में संग्रहीत।
- ↑ Bumsted, JM. (1996). The Red River Rebellion. Watson & Dwyer. ISBN 978-0-920486-23-8.
- ↑ "Building a nation". Canadian Atlas. Canadian Geographic. May 23, 2011 को अभिगमन किया गया। March 3, 2006 को संग्रह में संग्रहीत।
बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- अवलोकन
- कोलोराडो विश्वविद्यालय लाइब्रेरीज गोवपूब्स पर कनाडा (अंग्रेज़ी में)।
- कनाडा (कर्ली निर्देशिका में)
(अंग्रेज़ी में)
- बीबीसी न्यूज़ से कनाडा (अंग्रेज़ी में)।
- सीआइए वर्ल्ड फेक्टबुक पर कनाडा (अंग्रेज़ी में)।
- ओईसीडी पर कनाडा की प्रोफाइल (अंग्रेज़ी में)।
- कैनेडियन: कनाडा के राष्ट्रीय ग्रंथ सूची
- अंतर्राष्ट्रीय वायदा से Key Development Forecasts for Canada
- सरकार
- यात्रा
- अध्ययन
- इंटरनेशनल कौंसिल फॉर कैनेडियन स्टडीज (कनाडाई अध्ययन के लिए अन्तर्राष्ट्रीय परिषद्) पर दिशानिर्देश स्रोत