सामग्री पर जाएँ

ग्रह

भारतपीडिया से
हमारे सौरमण्डल के ग्रह - दायें से बाएं - बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण और वरुण ,यम
सौर मंडल के ग्रहों, सूर्य और अन्य पिंडों के तुलनात्मक चित्र

सूर्य या किसी अन्य तारे के चारों ओर परिक्रमा करने वाले खगोल पिण्डों को ग्रह कहते हैं। अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ के अनुसार हमारे सौर मंडल में आठ ग्रह हैं - बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, युरेनस और नेप्चून। इनके अतिरिक्त तीन बौने ग्रह और हैं - सीरीस, प्लूटो और एरीस। प्राचीन खगोलशास्त्रियों ने तारों और ग्रहों के बीच में अन्तर इस तरह किया- रात में आकाश में चमकने वाले अधिकतर पिण्ड हमेशा पूरब की दिशा से उठते हैं, एक निश्चित गति प्राप्त करते हैं और पश्चिम की दिशा में अस्त होते हैं। इन पिण्डों का आपस में एक दूसरे के सापेक्ष भी कोई परिवर्तन नहीं होता है। इन पिण्डों को तारा कहा गया। पर कुछ ऐसे भी पिण्ड हैं जो बाकी पिण्डों के सापेक्ष में कभी आगे जाते थे और कभी पीछे - यानी कि वे घुमक्कड़ थे। Planet[१] एक लैटिन का शब्द है, जिसका अर्थ होता है इधर-उधर घूमने वाला। इसलिये इन पिण्डों का नाम Planet और हिन्दी में ग्रह रख दिया गया। शनि के परे के ग्रह दूरबीन के बिना नहीं दिखाई देते हैं, इसलिए प्राचीन वैज्ञानिकों को केवल पाँच ग्रहों का ज्ञान था, पृथ्वी को उस समय ग्रह नहीं माना जाता था।

ज्योतिष के अनुसार ग्रह की परिभाषा अलग है। भारतीय ज्योतिष और पौराणिक कथाओं में नौ ग्रह गिने जाते हैं, सूर्य, चन्द्रमा, बुध, शुक्र, मंगल, गुरु, शनि, राहु और केतु। ग्रह दो प्रकार के होते है। आंतरिक ग्रह और बाह्य ग्रह। आंतरिक ग्रह में बुध शुक्र पृथ्वी मंगल,और बाह्य ग्रह में बृहस्पति शनि अरुण और वरुण है। मंगल और बृहस्पति के कश्चाओ के मध्य एस्टेरॉयड चक्कर लगाते है।

*बुध[२] *शुक्र[३] *पृथ्वी[४] *मंगल[५] °बृहस्पति[६] °शनि[७] °युरेनस[८] °नेप्चून[९]
खगोलीय चिन्ह(none) Mercury Venus Earth Mars Jupiter Saturn Uranus Neptune
सूर्य से औसत दूरी कि.मी.
AU
57,909,175
0.38709893
108,208,930
0.72333199
149,597,890
1.00000011
227,936,640
1.52366231
778,412,010
5.20336301
1,426,725,400
9.53707032
2,870,972,200
19.19126393
4,498,252,900
30.06896348
भूमध्यरेखीय व्यास कि.मी. 2,439.64
0.3825
6,051.59
0.9488
6,378.1
1
3,397.00
0.53226
71,492.68
11.209
60,267.14
9.449
25,557.25
4.007
24,766.36
3.883
पृष्ठ क्षेत्र कि.मी.2 75,000,000
0.1471
460,000,000
0.9010
510,000,000
1
140,000,000
0.2745
64,000,000,000
125.5
44,000,000,000
86.27
8,100,000,000
15.88
7,700,000,000
15.10
आयतन कि.मी.3 6.083
0.056
9.28
0.87
1.083
1
1.6318
0.151
1.431
1,321.3
8.27
763.59
6.834
63.086
6.254
57.74
द्रव्यमान कि.ग्रा. 3.302
0.055
4.8690
0.815
5.9742
1
6.4191
0.107
1.8987
318
5.6851
95
8.6849
14
1.0244
17
घनत्व ग्राम / से.मी.3 5.43 5.24 5.515 3.940 1.33 0.70 1.30 1.76
भूमध्यरेखीय गुरुत्व मीटर /सेकण्ड 2 3.70 8.87 9.81 3.71 23.12 8.96 8.69 11.00
पलायन वेग कि.मी./सेकण्ड 4.25 10.36 11.18 5.02 59.54 35.49 21.29 23.71
घूर्णन काल दिन 58.646225 −243.0187(none) 0.99726968 1.02595675 0.41354 0.44401 −0.71833(none) 0.67125
कक्षीय काल वर्ष 0.2408467 0.61519726 1.0000174 1.8808476 11.862615 29.447498 84.016846 164.79132
औसत कक्षीय वेग कि.मी./सेकण्ड 47.8725 35.0214 29.7859 24.1309 13.0697 9.6724 6.8352 5.4778
उत्केंद्रता (Eccentricity) 0.20563069 0.00677323 0.01671022 0.09341233 0.04839266 0.05415060 0.04716771 0.00858587
आनति (झुकाव) कोण 7.00 3.39 0[४] 1.85 1.31 2.48 0.76 1.77
धुरीय झुकाव कोण 0.0 177.3 23.44 25.19 3.12 26.73 97.86 29.58
औसत पृष्ठ तापमान केल्विन 440 - 100 730 287 227 152 (none) 134 (none) 76 (none) 72 (none)
औसत वायु तापमान केल्विन 288 165 135 76 73
वायुमंदालीय संयोजन He  Na+  P+  CO2  N2 N2  O2 CO2  N2  Ar H2  He H2  He H2  He  CH4 H2  He  CH4
ज्ञात उपग्रहों की संख्या 0 0 1 2 63 62 27 13
वलय No No No No Yes Yes Yes Yes
Planetary discriminant(none)(none) 9.1 1.35 1.7 1.8 6.25 1.9 2.9 2.4

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]