ब्रह्मचर्य

भारतपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:स्रोतहीन साँचा:जैन धर्म ब्रह्मचर्य योग के आधारभूत स्तंभों में से एक है। ब्रह्मचर्य का अर्थ है सात्विक जीवन बिताना, शुभ विचारों से अपने वीर्य का रक्षण करना, भगवान का ध्यान करना और विद्या ग्रहण करना। यह वैदिक धर्म वर्णाश्रम का पहला आश्रम भी है, जिसके अनुसार यह ०-२५ वर्ष तक की आयु का होता है और जिस आश्रम का पालन करते हुए विद्यार्थियों को भावी जीवन के लिये शिक्षा ग्रहण करनी होती है। ब्रह्मचर्य से असाधारण ज्ञान पाया जा सकता है वैदिक काल और वर्तमान समय के सभी ऋषियों ने इसका अनुसरण करने को कहा है क्यों महत्वपूर्ण है ब्रह्मचर्य- हमारी जिंदगी मे जितना जरुरी वायु ग्रहण करना है उतना ही जरुरी ब्रह्मचर्य है। आज से पहले हजारों वर्ष से हमारे ऋषि मुनि ब्रह्मचर्य का तप करते आय है क्योंकि इसका पालन करने से हम इस संसार के सर्वसुख की प्राप्ति कर सकते है

व्युत्पत्ति

ये शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है:- ब्रह्म + चर्य , अर्थात ज्ञान प्राप्ति के लिए जीवन बिताना।

योग

योग में ब्रह्मचर्य का अर्थ अधिकतर यौन संयम समझा जाता है। यौन संयम का अर्थ अलग-अलग संदर्भों में अलग-अलग समझा जाता है, जैसे विवाहितों का एक-दूसरे के प्रति निष्ठावान रहना, या आध्यात्मिक आकांक्षी के लिये पूर्ण ब्रह्मचर्य।

जैन धर्म में ब्रह्मचर्य

ब्रह्मचर्य, जैन धर्म में पवित्र रहने का गुण है, यह जैन मुनि और श्रावक के पांच मुख्य व्रतों में से एक है (अन्य है सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह )| जैन मुनि और आर्यिका दीक्षा लेने के लिए मन, वचन और काय से ब्रह्मचर्य अनिवार्य है। जैन श्रावक के लिए ब्रह्मचर्य का अर्थ है शुद्धता। यह यौन गतिविधियों में भोग को नियंत्रित करने के लिए इंद्रियों पर नियंत्रण के अभ्यास के लिए हैं। जो अविवाहित हैं, उन जैन श्रावको के लिए, विवाह से पहले यौनाचार से दूर रहना अनिवार्य है।

आयुर्वेद में ब्रह्मचर्य का महत्व

आयुर्वेद में कहा गया है कि ब्रह्मचर्य शरीर के तीन स्तम्भों में से एक प्रमुख स्तम्भ (आधार) है।

त्रयः उपस्तम्भाः । आहारः स्वप्नो ब्रह्मचर्यं च सति ।
(तीन उपस्तम्भ हैं। आहार, निद्रा और ब्रह्मचर्य।)
ब्रह्मचर्य के फायदे

अगर आप मन, वाणी व बुद्धि को शुध्द रखना चाहते है तो आप को ब्रह्मचर्य पालन करना बहुत जरुरी है आयुर्वेद का भी यही कहना है कि अगर आप ब्रह्मचर्य का पालन पूर्णतया 3 महीनो तक करते है तो आप को मनोवल, देहवल और वचनवल मे परिवर्तन महसूस होगा , जीवन के ऊँचे से ऊँचे लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ब्रह्मचर्य का जीवन मे होना बहुत जरुरी है ? भगवान महावीर के अनुसार ” वीर्य रक्षण एक शाश्वत धर्म है , ब्रह्मचर्य , जीवन के निर्माण आधार है

  • ब्रह्मचर्य पालन करने के फायदे
ब्रह्मचर्य मनुष्य का मन उनके नियंत्रण में रहता है |
ब्रह्मचर्य का पालन करने से देह निरोगी रहता है |
ब्रह्मचर्य का पालन करने से मनोबल बढ़ता है | |
ब्रह्मचर्य का पालन करने से रोग प्रतिरोधक शक्ति बढती है
ब्रह्मचर्य मनुष्य ककोए काग्रता और ग्रहण करने की क्षमता बढ़ता है |
ब्रह्मचर्य पालन करने वाला व्यक्ति किसी भी कार्य को पूरा कर सकता है |
ब्रह्मचारी मनुष्य हर परिस्थिति में भी स्थिर रहकर उसका सामना कर सकता है |
ब्रम्हचर्य के पालन से शारीरिक क्षमता , मानसिक बल , बौद्धिक क्षमता और दृढ़ता बढ़ती है
ब्रम्हचर्य का पालन करने से चित्त एकदम शुद्ध हो जाता है
ब्रम्हचर्य के फायदे / नुकसान/महत्व /ब्रम्हचर्य की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करे

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:जैन विषय