विक्की कौशल
विक्की कौशल एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं जिन्हें पुरस्कार विजेता फिल्म मसान के लिए जाना जाता है। उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में उनके परफॉरमेंस के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया।[१]
प्रारंभिक जीवन और कैरियर[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
कौशल के पिता श्याम कौशल, एक बॉलीवुड एक्शन निर्देशक और स्टंट समन्वयक हैं। वह स्लमडॉग करोड़पति, 3 इडियट्स और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। विक्की के भाई सनी कौशल भी फिल्म उद्योग से सम्बंधित हैं, वह सहायक निदेशक के रूप में गुन्डे और माई फ्रंड पिंटो में काम कर चुके हैं।
कौशल ने स्नातक की उपाधि एक इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियर के रूप में 2009 में प्राप्त की। उनके पास नौकरी करने का मौक था, लेकिन वह एक अभिनेता बनने की आकांक्षा रखते थे और रंगमंच के साथ जुड़ गये। कौशल, किशोर नामित कपूर की एक अभिनय कार्यशाला में शामिल हो गए। विक्की ने एक लघु फिल्म गीक आउट के अलावा लव शव ते चिकन खुराना और बॉम्बे वेलवेट जैसी फिल्मों में छोटी भूमिका निभाई।
2010 में, विक्की ने अनुराग कश्यप को फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में सहायक का काम किया। नीरज घयावन फिल्म में सहायक निदेशक थे। जब नीरज ने अपनी फिल्म मसान पर काम करना शुरू किया तो कौशल को भी एक ऑडिशन के लिए बुलाया गया था। नीरज के अनुसार शुरू में वह आशंका में थे क्योंकि कौशल को बनारस जैसे एक छोटे से शहर के लड़के की भूमिका निभानी थी जबकि वह एक ठेठ पंजाबी पृष्ठभूमि से आया है। लेकिन ऑडिशन देखने के बाद वह उनकी क्षमता के बारे में आश्वस्त हो गये।[२]
कौशल की दूसरी फिल्म ज़ुबान, मार्च 2016 में जारी हुई। यह फिल्म एक युवा लड़के (विक्की कौशल) की कहानी है जो बड़बड़ाने की बीमारी से ग्रस्त है। [३] उनकी अगली फिल्म रमन राघव 2.0, अनुराग कश्यप की मनोवैज्ञानिक थ्रिलर थी, जिसमें उन्होंने नशे की लत वाले किरदार को निभाया है।[४]
विकी ने बाद में लव पर स्क्वेयर फुट और लस्ट स्टोरीज़ में भी काम किया।[५]
फिल्मोग्राफी[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
| वर्ष | फिल्म | भूमिका | नोट |
|---|---|---|---|
| 2012 | लव शव ते चिकन खुराना | युवा ओमी | |
| 2013 | गीक आउट | गीक | लघु फिल्म |
| 2015 | बॉम्बे वेलवेट | निरीक्षक बासिल | |
| 2015 | मसान | दीपक | जारी जुलाई 2015 |
| 2016 | ज़ुबान | दिलशेर | जारी मार्च 2016 |
| 2016 | द हीरो- ए बोलीवुड स्टोरी | लघु फिल्म | |
| 2016 | रमन राघव 2.0 | राघव सिंह | जारी जून, 2016 |
| 2016 | मनमर्ज़ियाँ | विक्की 'डीजे सैंड्ज़' संधू | जारी सितम्बर 2018 |
| 2018 | लव पर स्क्वेयर फुट | संजय चतुर्वेदी | जारी, केवल नेटफ़्लिक्स पर |
| 2018 | राज़ी | इक़बाल सैयद | जारी, मई 2018 |
| 2018 | लस्ट स्टोरीज़ | पारस | जारी, केवल नेटफ़्लिक्स पर |
पुरस्कार[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
| वर्ष | फिल्म | पुरस्कार | श्रेणी | परिणाम |
|---|---|---|---|---|
| 2016 | मसान | ज़ी सिने अवार्ड2016
एशियाई फिल्म पुरस्कार स्टारडस्ट पुरस्कार गोल्ड ऑरेंज पुरस्कार 2015 |
सर्वश्रेष्ठ पुरुष पहली फिल्म
सर्वश्रेष्ठ पुरुष पहली फिल्म सर्वश्रेष्ठ नवागंतुक सर्वश्रेष्ठ पुरुष पहली फिल्म सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अंतरराष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ पुरुष पहली फिल्म |
जीता
जीता नामित[६] नामित[७] नामित जीता[८] |
| 2019 | उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक | राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार | बेस्ट एक्टर अवार्ड | साँचा:Won |
सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- ↑ (९ अगस्त २०१९)."विक्की कौशल को मिला बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड, कहा- फैमिली के लिए शानदार पल".आज तक.[१]
- ↑ (2 July 2015)."Had inhibitions to cast Vicky Kaushal in ‘Masaan': Director Neeraj Ghaywan".द इंडियन एक्सप्रेस.[२]
- ↑ (24 July 2015)."Watch Zubaan Teaser".Pinkvilla.[३]साँचा:Dead link
- ↑ FuhSePhantom, {{{first}}}. Raman Raghav 2.0 | Official Trailer | Nawazuddin Siddiqui & Vicky Kaushal | Releasing 24th June 2016. [४]
- ↑ "REVIEW : आपका दिल जीतने आ गई है ऑनलाइन फिल्म ‘लव पर स्क्वायर फुट’".[५]Retrieved 18 जून 2018.
- ↑ "10th AFA Nominees and Winners | AsianFilmAwards.Asia".[६]
- ↑ Hungama, Bollywood"Nominations for Stardust Awards 2015 | Latest Movie Features - Bollywood Hungama".[७]
- ↑ (2016-06-26)."IIFA 2016: Deepika Padukone and Ranveer Singh win top laurels".[८]
बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
साँचा:फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार साँचा:Authority control