अमोल पालेकर

भारतपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
अमोल पालेकर

अमोल पालेकर (जन्म: 24 नवंबर, 1944)[१] हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। अपने अभिनय से सभी का दिल बहलाने के बाद आजकल वे एक निर्देशक के रूप मे कही ज्यादा सक्रिय हैं।

व्यक्तिगत जीवन

ऐक्टर बनने से पहले अमोल पालेकर थिएटर जगत में निर्देशक के रूप में स्थाई पहचान बना चुके थे। नामचीन निर्देशक सत्यदेव दुबे के साथ उन्होंने मराठी थिएटर में कई नए प्रयोग किए। बाद में 1972 में उन्होंने अपना थिएटर ग्रुप अनिकेत शुरू किया। वे ऐक्टिंग में आने से पहले थिएटर में निर्देशक के रूप में अपनी पहचान बना चुके थे। बासु चटर्जी, ऋषिकेश मुखर्जी और बासु भट्टाचार्य उनके नाटक देखने आया करते थे। 1971 में सत्यदेव दुबे की मराठी फ़िल्म शांतता कोर्ट चालू आहे से अमोल ऐक्टिंग में आए। यह मराठी सिनेमा की उल्लेखनीय फ़िल्म कही जाती है। हिंदी फ़िल्मों में उन्होंने सन 1974 में बासु चटर्जी की फ़िल्म रजनीगंधा से कदम रखा। फ़िल्म सफल हुई और फिर उनके अनवरत सफर का आगाज हो गया। उन्होंने ऐक्टर के रूप में चितचोर, घरौंदा, मेरी बीवी की शादी, बातों-बातों में, गोलमाल, नरम-गरम, श्रीमान-श्रीमती जैसी कई यादगार फ़िल्में दीं। वे ज्यादातर फ़िल्मों में मध्यवर्गीय समाज के नायक का प्रतिनिधित्व करते दिखे। उनकी हास्य फ़िल्मों को दर्शक आज भी याद करते हैं। उन्हें खुशी है कि वे अपने करियर में फ़िल्म इंडस्ट्री के श्रेष्ठ निर्देशक और श्रेष्ठ तकनीशियनों के साथ काम कर सके। सन 1981 में मराठी फ़िल्म आक्रित से अमोल ने फ़िल्म निर्देशन में कदम रखा। अब तक वे कुल दस हिंदी-मराठी फ़िल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। उनकी पिछली हिंदी फ़िल्म पहेली को ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था जिस पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने निर्देशक के रूप में मनमाफिक फ़िल्में बनाई। बहुत जल्द फ़िल्म दुमकटा रिलीज होगी। उनकी यह फ़िल्म बासु दा और ऋषिकेष मुखर्जी को समर्पित होगी।

प्रमुख फिल्में

वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी
2001 अक्स रक्षा मंत्री
1994 तीसरा कौन सी के कदम
1986 बात बन जाये यशवंत राव भोंसले
1985 खामोश स्वयं
1985 झूठी इंस्पेक्टर कमलनाथ
1985 अनकही
1984 आदमी और औरत
1984 तरंग राहुल
1983 रंग बिरंगी अजय शर्मा
1983 प्यासी आँखें
1982 जीवन धारा
1982 ओलंगल रवि चत्तन मलयालम फ़िल्म
1982 रामनगरी
1982 श्रीमान श्रीमती मधु गुप्ता
1981 नरम गरम राम ईश्वर प्रसाद
1981 समीरा
1981 अग्नि परीक्षा
1981 आक्रित मराठी फ़िल्म
1981 चेहरे पे चेहरा पीटर
1980 आँचल किशनलाल
1980 अपने पराये चंद्रनाथ
1979 गोल माल रामप्रसाद/लक्ष्मणप्रसाद
1979 मेरी बीवी की शादी भगवंत कुमार भारतेंदु "भागु"
1979 दो लड़्के दो कड़्के हरी
1979 बातों बातों में टोनी ब्रगांज़ा
1979 जीना यहाँ
1978 दामाद
1977 भूमिका केशव दलवी
1977 कन्नेशवरा रामा कन्नड़ फ़िल्म
1977 सफेद झूठ
1977 अगर
1977 घरौंदा सुदीप
1977 टैक्सी टैक्सी देव/हीरो
1976 चितचोर विनोद
1975 छोटी सी बात अरुण प्रदीप
1975 जीवन ज्योति
1974 रजनीगंधा संजय
1971 शांतता! कोर्ट चालू आहे मराठी नाटक

बतौर लेखक

वर्ष फ़िल्म टिप्पणी
2005 पहेली
2000 कैरी

बतौर निर्माता

वर्ष फ़िल्म टिप्पणी
2001 ध्यासपर्व मराठी फ़िल्म
1985 अनकही

बतौर निर्देशक

वर्ष फ़िल्म टिप्पणी
2006 क्वेस्ट अंग्रेजी फ़िल्म
2005 पहेली
2003 अनाहत
2001 ध्यासपर्व मराठी फ़िल्म
2000 कैरी
1996 दरिया
1995 बनगरवाडी
1993 (1993 फ़िल्म) दूरदर्शन धारावाहिक
1991 मृगनयनी दूरदर्शन धारावाहिक
1990 थोड़ा सा रूमानी हो जायें
1989 फिटनेस फौर फन, फिटनेस फौर एवरीवन
1988 नकाब दूरदर्शन धारावाहिक
1987 कच्ची धूप दूरदर्शन धारावाहिक
1985 अनकही
1981 आक्रित मराठी फ़िल्म

नामांकन और पुरस्कार

श्रेणी फ़िल्म पात्र वर्ष स्थिति
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता छोटी सी बात अरुण प्रदीप 1977 साँचा:Nom
गोल माल रामप्रसाद शर्मा 1980 साँचा:Won

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार